Author: News Desk

Jamshedpur.जमशेदपुर के भुईयांडीह इलाके में आरपीएफ ने एक प्रज्ञा केंद्र में रेल टिकट की अवैध बिक्री का गोरखधंधा का खुलासा किया है टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल की अपराध जांच शाखा (सीआईबी) ने मंगलवार को सिदगोड़ा थाना की मदद से चंदन प्रज्ञा केंद्र पर छापेमारी कर इसके संचालक चंदन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. यहां से 35 रेल टिकट बरामद किए गए हैं. पूछताछ में चंदन ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक वर्ष से प्रज्ञा केंद्र की आड़ में यह अवैध काम कर रहा था. टीम ने मौके से उसका कंप्यूटर, दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं…

Read More

Ranchi.देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित हुई हैं. देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमे झारखंड से एकमात्र शिक्षक का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है. नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पांच सिंतबर को राष्ट्रपति 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी. श्वेता शर्मा वर्तमान में विवेकानंद मध्य विद्यालय, देवघर की शिक्षिका हैं. श्वेता शर्मा को पढ़ाई और बच्चों से बहुत लगाव है. श्वेता बताती हैं कि राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए ज्यूरी के समक्ष सात मिनट में अपनी बात रखनी थी. ज्यूरी ने उनसे कहा कि प्राइमरी टीचर…

Read More

New Delhi.कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कहा है कि परीक्षा परिणामों को चुनौती देने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुल्क प्रणाली की समीक्षा की जा रही है. एसएससी विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में अराजपत्रित पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है. वर्तमान में, चुनौती दिये गए प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए अभ्यर्थियों से 100 रुपये का शुल्क लिया जाता है. बाइस अगस्त को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि आयोग किसी भी प्रश्न/उत्तर को चुनौती देने पर शुल्क वापसी व्यवस्था को लागू कर रहा है. इसके तहत, अभ्यर्थियों द्वारा दी गई चुनौती सही पाये जाने पर उन्हें उनकी पूरी शुल्क राशि…

Read More

Ranchi. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में प्रतिनियुक्ति के लिए झारखंड पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारियों को अवसर है. इस संबंध में एनआईए ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को एक पत्र भेजा है. एनआईए में प्रतिनियुक्ति के माध्यम से कुल आठ पद भरे जाने हैं. नामांकन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है. एनआईए द्वारा कहा गया है कि एक बार आवेदन करने के बाद, उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ले पाएंगे, जो भी अधिकारी इस प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक की अपनी…

Read More

New Delhi.अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत का उच्च शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी होगा जिससे झींगा, परिधान, चमड़ा और रत्न एवं आभूषण जैसे कई श्रम-प्रधान निर्यात क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होंगे. उच्च अतिरिक्त आयात शुल्क से अमेरिका को भारत द्वारा किए जाने वाले 86 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात में से आधे से अधिक प्रभावित होंगे, जबकि दवा, इलेक्ट्रॉनिक और पेट्रोलियम उत्पादों सहित शेष वस्तुओं को शुल्क से छूट जारी रहेगी. अमेरिकी अधिसूचना के अनुसार, अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर वर्तमान में 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क पहले से ही लागू है.…

Read More

Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.अमेरिका के भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू करने के संबंध में मसौदा नोटिस जारी किए जाने के बाद बाजारों में गिरावट आई है. इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी धारणा को कमजोर किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 606.97 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,028.94 अंक पर आ गया. वहीं एनएसई निफ्टी 182.25 अंक या 0.73 प्रतिशत फिसलकर 24,785.50 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन…

Read More

PATNA. पटना में कार ने सोमवार देर शाम 5 लोगों को रौंद दिया. इसमें 4 की मौत हो गई है. सभी एक ही परिवार के थे. मृतकों में एक महिला और और 3 बच्चियां शामिल हैं. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. बताया गया कि 2 महिलाएं 3 बच्चियों के साथ शौच के लिए घर से निकली थीं. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वाले उन्हें खोजने निकले. गांव के एक युवक को सड़क पर एक बच्ची का शव मिला. पास ही दूसरी बच्ची का शव पड़ा था. 2 महिलाओं और 3 बच्चियों की लाशें सड़क पर…

Read More

RANCHI. ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज ने झारखंड सरकार की साझेदारी से रांची में 2200 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने का प्रस्ताव सौंपा है. कंपनी के सीइओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार को राजधानी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें अस्पताल के निर्माण को लेकर विस्तृत कार्य योजना देते हुए एक प्रेजेंटेशन दिया गया. उन्होंने कहा कि वे भारत में विस्तार का नेतृत्व कर रहे हैं. दिल्ली एनसीआर से संचालन करते हुए उनका पहला फोकस क्षेत्र उदयपुर और रांची है. बैठक के दौरान बायोमेडिकल बेस्ट के निबटान पर भी…

Read More

RANCHI.  स्त्री एवं प्रसूति विभाग की पीजी की छात्रा वेंटिलेटर से बाहर आ गयी है. क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप भट्टाचार्य और उनकी टीम ने छात्रा को दवा का डोज कम कर (नींद में सुलाने की दवा) वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया. इसके कुछ घंटों बाद छात्रा डॉक्टर व परिजनों से बातचीत करना शुरू कर दी. हालांकि, अभी ज्यादा बातचीत करने से डॉक्टरों ने मना किया है. यह भी पढ़ें : RIMS PG की छात्रा ने पिया था कीटनाशक, 48 घंटे बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं, चाय में कीटनाशक! छात्रा की स्थिति पहले से बेहतर है. वहीं, जांच के लिए…

Read More

RANCHI. रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने सोमवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने निजी प्रैक्टिस, बाहर के लैब से जांच कराने और ड्यूटी अविधि का पालन करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने जो टिप्पणी दी हैं, उससे न्यायालय की मंशा समझ में आ जानी चाहिए. ऐसे में दोबारा आगाह किया जा रहा है. अगर अस्पताल परिसर के भीतर प्रैक्टिस की शिकायत मिली, तो बड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, रिम्स से बाहर निजी प्रैक्टिस करने पर सरकार देखेगी. निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि रिम्स में सभी तरह की जांच सुविधा…

Read More