Giridih : गिरिडीह पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोह के पांच सदस्यों को डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में अमरदीप सोनी, सुधीर पोद्वार, संजय सोनी, रोहित कुमार सोनी और सुनील भाष्कर शामिल हैं. ये सभी जमुआ रेलवे स्टेशन के पास KD ज्वेलर्स में डकैती की प्लानिंग कर रहे थे. गिरिडीह के पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ क्षेत्र में गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. इस पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद की देखरेख में विशेष…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR. पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव मंगलवार को एक सनसनीखेज नजारे का गवाह बना. प्रेम संबंध में हुए धोखे से आहत एक युवती अचानक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई. युवती बार-बार यही कह रही थी कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे स्वीकार नहीं करता, वह नीचे नहीं उतरेगी. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार…
Ranchi : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. राजधानी में मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, लेकिन कई जिलों में जलजमाव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में झारखंड के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक, वर्तमान में राज्य के पश्चिमी हिस्से में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है, जो धीरे-धीरे कमजोर होगा. लेकिन बंगाल की खाड़ी में दो दिनों के भीतर एक और नया लो प्रेशर सिस्टम बनने जा रहा…
Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि घोटाले के आरोप में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने जमानत के लिए हजारीबाग स्थित ACB कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की है. विनय चौबे पर आरोप है कि उन्होंने हजारीबाग डीसी रहते हुए सेवायत भूमि के हस्तांतरण में गड़बड़ी की थी. इस मामले में इसी महीने एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसकी कांड संख्या 9/2025 है. प्राथमिकी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि विनय चौबे पहले से ही झारखंड शराब घोटाले के मामले में भी…
Ranchi : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) के नए अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति नवनीत कुमार झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रह चुके हैं और न्यायिक सेवा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कहा कि राज्य की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में…
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से विधायक रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली है. अब इस सीट पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सूत्रों की मानें तो अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चला, तो इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव के साथ की जा सकती है. भारत निर्वाचन आयोग ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार के मुताबिक यह पुनरीक्षण 1 जुलाई 2025 को अर्हता तिथि मानकर किया…
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ‘राज्य पिता’ घोषित करने की मांग की है. उन्होंने CM हेमंत सोरेन से अपील की है कि राज्य के निर्माण में शिबू सोरेन के अभूतपूर्व योगदान को औपचारिक रूप से मान्यता दी जाए. प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड की कल्पना से लेकर निर्माण तक का सफर दिशोम गुरु के संघर्ष और बलिदान से जुड़ा है. उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया. आंदोलन के दौरान…
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक स्विगी डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित युवक की आंखों में स्प्रे कर उसे बेहोश कर दिया गया और उसका मोबाइल और नकदी लूट ली गई. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा इलाके में स्थित टीवीएस सर्विस सेंटर के पास सोमवार की रात करीब 2:35 बजे एक डिलीवरी ब्वॉय रौशन कुमार पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया. रौशन उस समय ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था. स्प्लेंडर बाइक पर सवार हमलावरों ने उसे जबरन रोका और…
Ghatshila : DC कर्ण सत्यार्थी ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत स्थित फुलडूंगरी गांव का दौरा किया. यहां उन्होंने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया और किसानों से सीधा संवाद किया. निरीक्षण के दौरान DC ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जो किसान अभी इससे वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीकों और एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम है. साथ…
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में अनियंत्रित रूप से बढ़ते कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने और छात्रों की सुरक्षा, फीस नियंत्रण और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. झारखंड विधानसभा में ‘झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025’ को पारित कर दिया गया. छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं, कोचिंग संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, मनमानी फीस वसूली और कई अन्य गड़बड़ियों को देखते हुए यह कानून लाया गया है. राज्य में करीब 5 लाख से ज्यादा छात्र कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करते हैं, जिन्हें इस कानून का सीधा लाभ मिलेगा. क्या…
