Mumbai. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट के कारण निवेशकों के 5.41 लाख करोड़ रुपये डूब गए. अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने संबंधी मसौदा नोटिस जारी करने के बाद चौतरफा बिकवाली के दबाव के कारण बीएसई सेंसेक्स 849 अंक गिरकर 81,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 80,786.54 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 25 शेयर नुकसान में रहे, जबकि पांच बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.41 लाख करोड़ रुपये घटकर 449.45…
Author: News Desk
Jamshedpur : जमशेदपुर में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है. जमशेदपुर और घाटशिला इलाके में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर न केवल ठगते थे, बल्कि उन्हें बंधक बनाकर जबरन काम भी कराते थे. जानकारी के अनुसार “ग्लेज़ इंडिया”, “राधा इंटरप्राइजेज” और “रॉयल हेल्थ इंडिया” जैसी कंपनियां खुद को मार्केटिंग और प्लेसमेंट एजेंसी बताती थीं. इन कंपनियों ने बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों से बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का सपना दिखाकर बुलाया और 25,000 रुपये की…
Dumka. दुमका जिले में 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ चार-पांच व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके प्रेमी पर भी हमला किया. पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में घटी. काठीकुंड थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया, ‘‘विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित लड़की, वाहन के खलासी के साथ कोयले से लदे ट्रक पर बैठकर आई थी, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग था. कुमार ने बताया, उन्होंने चालक से कहा कि वह दुमका में कोयला उतारकर वापस आ जाए, और वे फिर ट्रक में सवार…
Jamshedpur. दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्धकर्म 29 अगस्त को निर्धारित है. श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर शामिल होंगे. इसके अलावा उनके श्राद्धकर्म समारोह में राज्यभर से लोग जुटेंगे. श्राद्धकर्म को देखते हुए परिजनों और कार्यकर्ताओं ने मैदान-घर सहित विभिन्न व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने की रूपरेखा तैयार की है. सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं. मेहमानों के स्वागत की व्यापक तैयारी की जा रही है. घोड़ाबांधा और आसपास के इलाकों में इन…
Jamshedpur. जमशेदपुर शहर की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर राज्य सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सवाल उठाए हैं. शहर की जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने वाली ये योजनाएं 2019 में शिलान्यास के बाद भी अब तक अधर में लटकी हुई हैं. इस मुद्दे को मंगलवार को विधानसभा में विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाते हुए सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की. विधायक ने कहा कि भुईयाडीह-लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (NH-33) तक फोर-लेन उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच पथ का पुनर्निर्माण और अन्ना चौक से…
Ranchi. झारखंड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के तहत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कदमा कन्वेंशन सेंटर, सोनारी दोमुहानी पार्क और साकची डीएम लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया. इस पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने लिखित जवाब प्रस्तुत किया. जिसके लिखित उत्तर नगर विकास एवं आवास विभाग ने दिया. सरकार ने बताया कि कदमा कंवेंशन सेंटर में कई त्रुटियां होने के कारण जमशेदपुर अक्षेस ने भवन का हस्तांतरण नहीं किया. इस भवन को काम लायक बनाने के लिए जुडको द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. साकची डी.एम. लाईब्रेरी का लाईब्रेरी भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल…
Jamshedpur. जमशेदपुर के मणिपाल मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र की मौत के मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक समिति गठित की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि समिति की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) भागीरथ प्रसाद करेंगे तथा उप प्रभागीय दंडाधिकारी (धालभूम) चंद्रजीत सिंह और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय-1) भोला प्रसाद इसके सदस्य होंगे. उन्होंने बताया कि मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के कमरे में 21 अगस्त को कथित तौर पर जहर खाने से 21 वर्षीय दिव्यांशु पांडे की मौत हो गई थी. मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को परिसर के…
Ranchi. झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मंगलवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह प्रस्ताव पेश किया और आरोप लगाया कि एसआईआर का उद्देश्य केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि सदन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और सदन के नेता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ परामर्श के बाद मैं ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर रहा हूं. किशोर ने आरोप लगाया कि…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी विद्युत विभाग के पूर्व बड़ा बाबू शंभू कुमार को चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की विशेष अदालत ने 5000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में 3 साल की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है. इसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर में रिश्वत लेने का मामला 31मई 2023 को दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में बताया गया था कि टोंटो के बड़ा झींकपानी निवासी सागर हेससा ने अपने क्षेत्र में हॉलर मशीन और आटा चक्की चलाने के लिए 81100 रुपए विद्युत विभाग को 10 दिसंबर 2022…
Jamshedpur. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों के साथ-साथ यूजी और पीजी के छात्र भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, इसरो, अहमदाबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक मिश्रा ने “भारतीय अंतरिक्ष उद्योग में संचार के लिए क्वांटम प्रौद्योगिकियां” पर मुख्य व्याख्यान दिया. व्याख्यान के बाद, एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने सभा को संबोधित किया और छात्रों को अंतरिक्ष क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम…
