चक्रधरपुर. बिलासपुर रेल मंडल विकाश कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 30 अगस्त से लेकर 03 सितंबर के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 24 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालनन रद कर दिया है, जबकि लंबी दुरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाने का निर्णय ले लिया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है. ज्ञात होकि रद ट्रेनें उसी दिन या फिर एक दिन बाद चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरती है. ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी- 30 अगस्त से लेकर…
Author: News Desk
Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. सदन ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 पारित कर दिया है. इसके तहत अब विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक जैसे पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होगा. साथ ही, लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन का भी निर्णय लिया गया. झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (JUTAN) के अध्यक्ष प्रो. जगदीश लोहरा ने इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से विश्वविद्यालयों में उच्च पदों पर राजनीतिक और वैचारिक पृष्ठभूमि…
BHAGALPUR: भागलपुर में बुधवार को गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवानों ने समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. सुबह कंबाइंड बिल्डिंग गेट से निकला विरोध जुलूस मनाली चौक, तिलकामांझी चौक और सैंडिस कंपाउंड होते हुए समाहरणालय गेट पर पहुंचा. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जवानों ने “हमारी मांगे पूरी करो”, “समान वेतन दो” और “सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे जवानों का कहना है कि वे चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे अहम मोर्चों पर हमेशा तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो उचित वेतन मिलता है…
Bokaro : चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव से एक हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बेटी ने अपने प्रेम संबंध में अड़चन बनने पर अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में किशोरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका तृप्ति देवी की हत्या 17 अगस्त की रात उस समय की गई, जब उनके पति गांव से बाहर मनसा पूजा कराने गए थे. उसी रात नाबालिग ने अपनी मां को बाथरूम चलने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकाला और पास स्थित कुएं…
जमशेदपुर. टाटानगर से जम्मूतवी के लिए चलने वाली महत्वपूर्ण यात्री गाड़ी टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18101) को 27 अगस्त को रद्द कर दिया गया है. यह गाड़ी सामान्य रूप से टाटानगर से चलकर दो दिन की यात्रा के बाद 29 अगस्त को जम्मूतवी पहुंचती थी, लेकिन अब इसे परिचालन कारणों और मार्ग में आने वाली व्यावधानों के चलते पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा. वहीं टाटानगर से जम्मू जाने वाले यात्रियों में इस निर्णय को लेकर भारी नाराज़गी देखी गई है. यह गाड़ी झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर…
बरेली. रेलवे ट्रैक पर समय रहते दिखाई गई सतर्कता ने न केवल एक बड़ा हादसा टाल दिया बल्कि लोको पायलट विजय सिंह को पूरे मंडल में मिसाल बना दिया. इज्जतनगर मंडल के कासगंज स्टेशन पर तैनात लोको पायलट (सवारी) विजय सिंह को उनकी बहादुरी और जिम्मेदारी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान प्रदान किया गया है. दरअसल, 13 मई को विजय सिंह ट्रेन संख्या 15161 चला रहे थे. पंतनगर-लालकुआं रेलखंड के बीच अचानक ट्रेन की हेडलाइट की रोशनी में हाथियों का एक बड़ा झुंड पटरियों को पार करता दिखा. विजय सिंह ने बिना देर…
जमशेदपुर. बिष्टुपुर के सर दोराबजी टाटा पार्क में सर दोराबजी टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह में टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि अमेरिका के 50 प्रतिशत आयात शुल्क का टाटा स्टील की भारतीय इकाइयों पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा. नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील भारत या जमशेदपुर से अमेरिका में स्टील का निर्यात नहीं करती, बल्कि यूरोप स्थित प्लांट से अमेरिकी बाजार में निर्यात होता है, जहां कुछ हद तक असर संभव है. नरेंद्रन ने यह भी बताया कि भारत में स्टील की घरेलू मांग तेजी से बढ़ रही है और सरकार…
चाईबासा. जिला स्थित चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी सत्र 2025-27 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार से हो गई. पहले दिन कुल 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. यह प्रक्रिया गांधी टोला स्थित चेम्बर चुनाव कार्यालय में संपन्न हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए संजय चौबे ने नामांकन पत्र खरीदा है. उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव खिरवाल और दुर्गेश खत्री ने नामांकन लिया है. सचिव पद के लिए वर्तमान सचिव नीरज संदवार ने एक बार फिर से अपनी दावेदारी पेश करते हुए पर्चा खरीदा है. संयुक्त सचिव पद के लिए विवेक कुमार…
Chaibasa . पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से दो बच्चे ऊंची दीवारों को फांदकर फरार हो गए. घटना रात करीब 2-3 बजे की बताई जा रही है, जब सुरक्षा गार्ड सो रहे थे. सुबह जब रिमांड होम प्रशासन को बच्चों की गैर-मौजूदगी का पता चला, तो उनके होश उड़ गए. दोनों बच्चे विभिन्न आरोपों में यहां लाए गए थे. उनकी अनुपस्थिति ने रिमांड होम प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इतनी सख्त सुरक्षा और लोहे के गेट के बावजूद बच्चों का भाग जाना सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा करता है.…
रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) नियुक्ति में आवश्यक अर्हता में संशोधन किया गया है. एएनएम के 3,181 पदों पर नियुक्ति को लेकर आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए मैट्रिक में न्यूनतम 45 प्रतिशत की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. अब मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकती हैं. उनके पास 18 माह का एएनएम प्रशिक्षण उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र होना चाहिए. साथ ही उनका झारखंड राज्य नर्सिंग काउंसिल से निबंधन होना चाहिए.एएनएम के पदों पर नियुक्ति सातवां पुनरीक्षित वेतनमान 5200-20,200 ग्रेड पे 2400 में की जाएगी. आयोग ने…
