जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित डोबो ब्रिज के पास देर रात एक ट्रक चालक से सोने की चेन छीन ली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इलाके की नाकेबंदी कर दी.पुलिस ने छापेमारी कर गोलमुरी क्षेत्र से हरविंदर सिंह और विक्की सिंह उर्फ लंगर को गिरफ्तार किया. उनके पास से पीड़ित का सोने का लॉकेट और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर JH-05 BN-5469) बरामद की गई. मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 109/25 दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी अभियान में एसआई संजय कुमार सिंह, एएसआई दल्लीर सिंह और थाना की पूरी टीम…
Author: News Desk
जमशेदपुर: कपाली ओपी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से तमोलिया क्षेत्र में रहकर भारत के अलग-अलग राज्यों से आए भोले-भाले युवकों को कंपनी में नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे थे. बताया जाता है कि अब तक करीब 200 युवक इनके जाल में फंस चुके हैं. प्रत्येक युवक से 30 से 35 हजार रुपए तक वसूले गए.ठग युवकों को तमोलिया लाकर प्रोडक्ट प्रचार के नाम पर अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाता था. लेकिन जब नौकरी की सच्चाई…
Chakulia. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी क्षेत्र भ्रमण के क्रम में चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा गांव पहुंचे. यहां मत्स्यपालकों से संवाद स्थापित किया. इस अवसर पर उन्होने मत्स्यपालन की तकनीकी जानकारी ली और इस व्यवसाय के बारिकियों को जाना. गौरतलब है कि केरूकोचा के 8 प्रगतिशील किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बड़े स्तर पर मत्स्य पालन कर रहे हैं. इनमें से 3 किसान 25-25 बायोफ्लॉक टैंक का संचालन कर रहे हैं. एक किसान ने रिस्पॉयरेटरी एक्वा कल्चर के 8 टैंक, एक किसान 7 टैंक बायोफ्लॉक (छोटा यूनिट) तथा एक किसान 4 टैंक से मत्स्य पालन शुरू किया है. इसके अलावा एक…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक कच्चे मकान के बुधवार को ढह जाने से 30 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि चाईबासा सदर थाना अंतर्गत बरकंडा टोली गांव में यह हादसा हुआ. चाईबासा सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि महिला घर का फर्श साफ कर रही थी तभी घर की दीवार ढह गई. भारी बारिश के कारण घर की दीवारों में दरारें पड़ गई थीं. इथर, पूर्वी…
Ranchi. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को सिविल कोर्ट रांची में किया जाएगा. झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-एक के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक दंडाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, नोडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पीएलवी के साथ बैठकें की जा चुकी है. सभी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठकों का दौर जारी है. डालसा सचिव रवि भास्कर ने गुरुवार को कहा कि किसी भी न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया…
New Delhi. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है. उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 को समाप्त होने वाला था. सरकार ने 27 अगस्त 2025 को एक आदेश में कहा, ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (सेवानिवृत्त) सतीश कुमार के कार्यकाल को एक सितंबर 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति पर, मौजूदा नियम और शर्तों पर या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) विस्तार देने…
Ranchi.झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है. मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. मंत्री हफीजुल हसन का हालचाल जानने के लिए सीएम हेमंत सोरेन पारस अस्पताल पहुंचे हैं. इसके अलावा मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव सहित अन्य मंत्री व विधायक भी अस्पताल गए हैं. बता दें कि हफीजुल अंसारी ने जुलाई में ही दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी. 8 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल…
Ranchi. झारखंड विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित रही और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक एवं अन्य मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यों के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. पूर्वाह्न करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने और विधानसभा परिसर में भीमराव आंबेडकर, सिदो-कान्हू एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की. प्रश्नकाल शुरू होते ही हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार…
Adityapur.आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर फेज स्थित बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर वार्ता के बाद ऐतिहासिक समझौता हुआ. मामला मंगलवार को कंपनी में घटित दुर्घटना में वलिस्टर महतो नामक कर्मचारी की मौत से जुड़ा है. इस मामले में स्वर्गीय वलिस्टर महतो के परिजनों, कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद मुआवजे पर पूर्ण रूप से आपसी सहमति बनी. इसके तहत कंपनी की ओर से मृतक के परिवार के पालन-पोषण के लिए कुल 15 लाख की राशि प्रदान की जाएगी. यह राशि मृतक की पत्नी श्रीमती किसानवती…
पूर्व विधायक सह बीएमडब्ल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता कंपनी पीएफ सहित अन्य लाभ देने पर भी बनी सहमति आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर फेज स्थित बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर वार्ता के बाद ऐतिहासिक समझौता हुआ. मामला मंगलवार को कंपनी में घटित दुर्घटना में वलिस्टर महतो नामक कर्मचारी की मौत से जुड़ा है. इस मामले में स्वर्गीय वलिस्टर महतो के परिजनों, कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद मुआवजे पर पूर्ण रूप से आपसी…
