Jamshedpur.टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता गुरुवार को हो गया.तय फार्मूला के आधार पर मिलने वाले 272.83 करोड़ रुपये से अधिक 303.13 करोड़ रुपये मिले. 30 करोड़ 30 लाख रुपये ज्यादा बोनस कंपनी प्रबंधन की ओर से दिया गया. इससे कंपनी के करीब 25 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. इस साल कर्मचारियों को 16.68% बोनस मिलेगा, जो पिछले साल के 17.89% से कम है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के साथ बोनस समझौते में प्रस्तावित राशि 6 सितंबर तक सभी के बैंक खाते में आ जाएगी. टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन…
Author: News Desk
Jamshedpur: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की बहाली को लेकर गुरुवार को झारखंड चेतना मंच ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया. यह कार्यक्रम स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और समर्थन जताया. यात्रियों ने मांग की कि टाटा-थावे एक्सप्रेस, टाटा-बक्सर एक्सप्रेस, टाटा-दुर्ग एक्सप्रेस, टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा-जयनगर एक्सप्रेस और टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस समेत छह पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर स्टेशन पर तत्काल बहाल किया जाए. गौरतलब है कि कोरोना काल में रेलवे ने इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया था. लेकिन अब सामान्य स्थिति होने के…
Ranchi : चर्चित कमल भूषण हत्याकांड में सरकारी गवाह बने मुनव्वर अफाक ने जेल के भीतर ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है. उन्होंने जेलकर्मियों पर मारपीट, पैसे छीनने और मानसिक प्रताड़ना देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मुनव्वर के पिता अफाक अहमद ने इस संबंध में गृह विभाग के सचिव, जेल आईजी, मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है. उन्होंने बताया कि उनके बेटे को न्यूरो और गैस्ट्रोलॉजी से जुड़ी बीमारी है. जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था, जहां उन्होंने उसे चार…
Gumla : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी को गुरुवार को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के अनुसार, राजकुमार साहनी ने जन सेवक धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि के पैसे रिलीज करने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत की मांग करता रहता था. इस पर थक हार कर धनंजय प्रसाद ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी कर साहनी को रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी को चैनपुर प्रखंड कार्यालय…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए संवेदनशील पहल की. मुख्यमंत्री ने पुलिस बल और शिक्षा विभाग में सेवाएँ दे रहे उन कर्मियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा, जो विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय दिवंगत हो गए थे. इस अवसर पर गुमला जिला पुलिस बल के स्वर्गीय कांस्टेबल अजीत कुमार, सरायकेला जिला पुलिस बल के स्वर्गीय आरक्षी अनिल कुमार झा तथा जामताड़ा जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वर्गीय शिक्षक सुशील कुमार मरांडी के परिजनों को सम्मानपूर्वक राशि…
Ranchi : झारखंड में जनजातीय समुदायों के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है. रांची जिला प्रशासन ने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय, ब्लॉक-ए सभागार में किया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राँची जिले के 545 अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) बाहुल्य ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देकर सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाना है. उप विकास आयुक्त ने कहा कि “आदि कर्मयोगी अभियान न केवल जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण का माध्यम है, बल्कि…
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कुटियापद गांव में नाबालिग लड़की से 2020 में हुए दुष्कर्म के मामले में चाईबासा कोर्ट की ओर से आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. आरोपी का नाम मानसुर अंसारी है. उसपर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर 2020 की है. घटना के दिन आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया था. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
जमशेदपुर. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव स्थित एनएच-18 पर बुधवार शाम पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान दादा होटल के पास एक मोटरसाइकिल से अवैध डोडा ले जाते हुए एक व्यक्ति को दबोच लिया गया.पुलिस ने बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी अतुल कुंवर को मौके से गिरफ्तार किया. उसके पास से करीब 19 किलो डोडा बरामद हुआ. इस संबंध में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 59/2025 दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की. ग्रामीणों का कहना है कि नशे के खिलाफ इस तरह की…
जमशेदपुर. 26 अगस्त की सुबह बारीगोड़ा के देवभूमि टोला निवासी रिनेश श्रीवास्तव का 15 वर्षीय बेटा कुणाल कुमार घर से एक्सरसाइज करने पार्क गया था. लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चला. गुरुवार सुबह टेल्को थीम पार्क स्थित तालाब में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिवारजन मौके पर पहुंचे. कपड़ों और गले पर मौजूद तिल से पहचान हुई कि शव कुणाल का ही है. कुणाल कक्षा 10 का छात्र था और एबीएमपी हाई स्कूल (राहड़गोड़ा) में पढ़ता था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार और इलाके में…
जमशेदपुर: लुपुंगडीह बारीडीह के रहने वाले सुबोध कुमार राय की बोलेरो कार जुलाई 2010 में जुबली पार्क से चोरी हो गई थी. यह गाड़ी लोमबार्ड इंश्योरेंस कंपनी से पांच लाख रुपए के बीमा पर कवर थी.सुबोध कुमार राय ने क्लेम किया, लेकिन इंश्योरेंस कंपनी ने तकनीकी आधार पर मामला उलझा दिया. दरअसल, सुबोध ने अपना पता “केयर ऑफ ब्रदर” लिखा था, जिसे आधार मानते हुए कंपनी ने गाड़ी का बीमा उनके भाई के नाम पर कर दिया. इसी वजह से क्लेम अटक गया. लंबे संघर्ष के बाद सुबोध ने उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बीमा राशि…
