Jamshedpur. पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सबसे पहले ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इस बीच मधुरा प्रसाद महतो भी श्रद्धांजलि देने के लिए घोड़ाबांधा स्थित श्राद्ध कर्म स्थल पहुंचे. घोड़ाबांधा में संस्कार भोज के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है. जिसमें वीआईपी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है.
Author: News Desk
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है. बस्ती के ही रहने वाले राहुल भुइयां नामक व्यक्ति को चोर समझ कर गुरुवार की देर रात लाठी डंडा से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सीतारामडेरा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल राहुल भुइयां को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. राहुल की मौत की खबर जैसे ही छायानगर, भुइयांडीह में हुई, परिजन के साथ ही बस्तीवासी एमजीएम अस्पताल पहुंच गए, जहां लोगों ने जमकर हंगामा…
Godda . गोड्डा जिले के एक मदरसे में 14 साल की लड़की का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. लड़की महागामा क्षेत्र में स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान की छात्रा थी. पीड़िता के परिवार का आरोप है कि मदरसे के मौलवी ने उसके साथ बलात्कार किया, जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी. अब्दुल रज्जाक (60) नामक मौलवी ने सुबह करीब सात बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी. महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने चार लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया.पुलिस द्वारा गुरुवार को जारी किए गए बयान में कहा गया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि बिरसा पान (22) अपने साथियों के साथ उगाही और किसी गंभीर आपराधिक कृत्य को अंजाम देने के मकसद से गोइलकेरा जाएगा. बयान के अनुसार, इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बुधवार देर रात को वाहन तलाशी अभियान के लिए दो दल गठित किए. बयान के अनुसार, पुलिस टीम ने रात करीब 11.40 बजे बंदगांव बाजार की ओर…
Jamshedpur. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को घोड़ाबांधा पहुंचे और दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी. वे दोपहर के समय घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान पहुंचे हुए थे. यहां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन का आज श्राद्धकर्म भी है. इस बीच राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी. वे रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन से भी मिले. श्रद्धकर्म के दौरान बड़ी संध्या में लोग पहुंचे हुए थे.
बेंगलुरु. बेंगलुरु के सेंट्रल आफ एक्सीलेंस ग्राउंड में गुरुवार से शुरू हुई दलीप ट्रॉफी में देश के कई प्रमुख क्रिकेटर खेल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में महत्वपूर्ण ट्रॉफी में से एक है दिलीप ट्रॉफी. एक प्रकार का जोनल टूर्नामेंट होता है जिसमें सभी जोन के बेहतरीन खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है. ये टूर्नामेंट नॉकआउट राउंड में खेला जाता है. सबसे ज्यादा बार इस ट्रॉफी को जीतने का रिकॉर्ड वेस्ट जोन और नार्थ जोन के नाम पर है. जिन्होंने, 19 बार ये ख़िताब जीता है. इस बार के मैच में जमशेदपुर के गेंजबाज मनीषी का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा…
गढ़वा. पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत ने गुरुवार के नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गढ़वा थाना क्षेत्र के कीतासोती गांव निवासी रामाशंकर सिंह को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक उमेश दीक्षित ने पीड़िता को न्याय दिलाने में सराहनीय योगदान दिया. जबकि बचाव पक्ष की ओर से एलएडीसीएस के चीफ प्रविंद कुमार साहु ने पैरवी की. जानकारी के अनुसार एक जून 2024 को सुबह आठ बजे कीतासोती गांव निवासी रामाशंकर सिंह ने नाबालिग पीड़िता को…
दुमका. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत स्थित मिनी गोवा में गुरुवार की शाम चार लड़के बह गए. सभी लड़के दोस्त थे और जिला स्कूल के छात्र बताए जाते हैं. घर वाले रात से ही नदी के किनारे बैठे हुए. पुलिस भी शव की तलाश में जुटी है. बताया जाता है कि जिला स्कूल का छात्र आर्यन अपने तीन दोस्त हर्ष, कृष्ण सिंह और एक अन्य छात्र आर्यन गुरुवार की शाम को तीन बजे मिनी गोवा के नाम से मशहूर मयूराक्षी नदी में नहाने के लिए गए थे. शाम सात बजे तक कोई वापस नहीं आए तो घर वालों ने…
JAMSHAEDPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर से दुखद खबर आ रही है. यहां जनशताब्दी में ड्यूटी खत्म कर लॉबी लौट रहे लोको पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. टाटा के लोको पायलट मेल/एक्सप्रेस निर्मल दास को अंतिम संस्कार के लिए लोको पायलट के ही ड्रेस में ले जाया गया. लोको पायलट के मृत्यु के कारणों को लेकर रेलवे अभी मौन है. निर्मल दास की ड्यूटी 27 अगस्त 2025 को 12021 एक्सप्रेस में थी. उन्हें TO 21.15 में…
New Delhi. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के बीच लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए सात परिचालन मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिन मार्गों पर अतिरिक्त डिब्बे वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी, उनमें मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई एग्मोर-तिरुनेलवेली, मदुरै-बेंगलुरु कैंट, देवघर-वाराणसी, हावड़ा-राउरकेला और इंदौर-नागपुर शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा समय में इन मार्गों पर आठ डिब्बे वाली चार और 16 डिब्बे वाली तीन वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड ने कुछ अन्य मार्गों…
