पूर्वी चंपारण. जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के कोहवरवा गांव में अवैध सबंध में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां एक भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है,कि मृतक आमोद साह(30) का अपने बड़े भाई मनोज साह की पत्नी मुस्कान के काफी दिनो से नाजायज सबंध चल रहा था. जिस कारण उसकी भाभी मुस्कान अपने तीन बच्चों व पति मनोज साह को छोड़ आमोद साह के साथ रह रही थी. बताया गया कि कुछ महीने पूर्व आमोद अपनी भाभी को लेकर फरार हो गया था, हालांकि…
Author: News Desk
पटना . बिहार के दरभंगा में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने सिमरी थाना में उसके खिलाफ आवेदन दिया था. प्रधानमंत्री पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले युवक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी मोहम्मद रिजवी ऊर्फ रजा (20 वर्ष) पिता मोहम्मद के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और गुरुवार देर रात छापेमारी कर मोहम्मद रिजवी…
पलामू, पलामू पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया गया. कचहरी मेन गेट को जाम रखा गया. प्रदर्शन में भाकपा माले, जनसंग्राम मोर्चा, सामाजिक न्याय परिषद, झारखंड क्रांति मंच, ग्राम विकास शांति समिति रबदा के कार्यकर्ता हाथों तख्तियां एवं लाल झंडे लिए शामिल थे. कचहरी में जनसभा की गयी. इससे पहले भगत सिहं चौक से रैली निकाली गयी, जो अम्बेडकर पार्क होते हुए कचहरी चौक पहुंची. इस क्रम में पुलिसिया दमन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया. भीड़ में शामिल लोग पुलिसिया राज मुर्दाबाद, सामंती पुलिस होश में आओ आदि नारे लगाए. कचहरी पहुंचने के बाद रैली एक जनसभा…
रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एनएच. 33 में बैठक का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे से होगा Jamshedpur. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यसमिति की बैठक का भव्य आयोजन रविवार (31 अगस्त) को होगा. इसका आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एनएच. 33, जमशेदपुर में किया जाएगा. यह बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न होगी, जिसकी तैयारी पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में की जा रही है. बैठक का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे से होगा. इस बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक…
रांची. राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक स्कूली बच्ची और उसकी मां को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. मां और स्कूली बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलने पर कांके थाना प्रभारी मौके पर पहुंच स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं. लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है. पुलिस मुख्यालय वन डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कांके थाना क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास सड़क…
रांची, झारखंड के नौ जिलों में 30 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है. इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा,लातेहार और चतरा शामिल हैं. इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. 31 अगस्त को भी राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे…
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात अपराधी है फहीम खान, जमशेदपुर की जेल में काट रहा सजा जमशेदपुर. घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई. स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज जारी है. गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात अपराधी फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के कारण शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फहीम…
रांची. झारखंड के खेल, युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है. गत गुरुवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पारस अस्पताल में भर्ती के दौरान मंत्री हसन की स्थिति कुछ हद तक स्थिर रही और वे आज स्वंय पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे. एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी आगे की चिकित्सकीय जांच और इलाज जारी रहेगा. उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव…
रांची. झारखंड शराब घोटाला केस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है. इस मामले में झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के छह लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिन लोगों को समन किया है, उनमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले अरविंद सिंह, नवीन केडिया, अरुणपति त्रिपाठी, भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, रायपुर के विकास अग्रवाल और विलासपुर के राजेंद्र जायसवाल का नाम शामिल हैं. सभी लोगों को एक और दो सितंबर को एसीबी कार्यालय आकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है. उल्लेखनीय…
Jamshedpur. पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे. दोनों दोपहर करीब 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरे और वहां से सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे. मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. श्राद्ध भोज के लिए घोड़ाबांधा में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था, जिसमें वीआईपी आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था…
