Author: News Desk

Hazaribagh. हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने थानों में प्राइवेट (निजी) ड्राइवर और मुंशी के कार्य पर सख्त रोक लगा दी है. यह निर्णय एक औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर लिया गया, जिसमें पाया गया कि कई पुलिस थानों में निजी व्यक्तियों से नियमित सरकारी कार्य कराए जा रहे थे. एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह स्थिति राज्य के पुलिस महानिदेशक द्वारा पहले से जारी निर्देशों के खिलाफ है. निरीक्षण के दौरान इन आदेशों का पालन नहीं होता देख SP ने गहरी नाराजगी जताई और अब स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं…

Read More

Rajnagar. राजनगर थाना के बर्षासाई निवासी सुनील मार्डी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर राजनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी युवक के बीच दो साल पहले परिचय हुआ था. इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाया. पीड़िता का आरोप है कि लंबे समय तक शादी का वादा करने के बाद अब युवक शादी से इंकार कर रहा है. रोजगार के बहाने गांव छोड़कर बाहर चला गया है. राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार…

Read More

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ वैधानिक और नियामक अनुपालन में कमियों के लिए बंधन बैंक पर 44.7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 31 मार्च, 2024 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में बैंक के पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए एक वैधानिक निरीक्षण किया गया था. आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने और उस संबंध में संबंधित पत्राचार के पर्यवेक्षी निष्कर्षों के आधार पर, बैंक को एक नोटिस जारी किया गया था. नोटिस में उसे कारण बताने के लिए कहा गया था कि आरबीआई के उक्त निर्देशों का पालन…

Read More

Gumla. भंडरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया. मृतका की पहचान फुलो उरांव उर्फ़ पगली के रूप में हुई है. घटना रविवार की बतायी जा रही है. कुछ दिनों तक महिला की कोई जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों को शक हुआ. उन्होंने रघु उरांव के घर का निरीक्षण किया, जहां ताज़ा खुदाई की गयी मिट्टी देखी गयी. शक के आधार पर ग्रामीणों ने पहले पंचायत मुखिया को सूचना दी, फिर पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Read More

Ranchi. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (जेसीइसीइबी) ने बीएड, एमएड व बीपीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. बीएड परीक्षा में अजीत कुमार पंडित को प्रथम, अंकिता अग्रवाल को द्वितीय व रणधीर कुमार मेहता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. संशोधित रिजल्ट में 45084 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है. वहीं एमएड में कोमल कुमारी सोनी को पहला स्थान मिला है. सुचित्रा दास व ओम कुमार को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. इस रिजल्ट में कुल 608 अभ्यर्थी शामिल हैं. वहीं बीपीएड के रिजल्ट में अनिमेश रोनाल्ड कुजूर प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय व बिपिन बिहारी…

Read More

Washington.अमेरिका की एक संघीय अदालत ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास लगभग सभी देशों पर भारी-भरकम शुल्क लगाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अदालत ने हालांकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के चारों ओर एक संरक्षणवादी दीवार बनाने के उनके प्रयास को फिलहाल बरकरार रखा. अमेरिकी फेडरल सर्किट अपीलीय अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ट्रंप को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने और लगभग सभी देशों पर आयात कर लगाने की कानूनी अनुमति नहीं है. संघीय अदालत ने न्यूयॉर्क की एक विशेष संघीय व्यापार अदालत के फैसले को मोटे तौर पर बरकरार रखा. न्यायाधीशों ने फैसले में लिखा, ऐसा…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम मधु कोड़ा की ओर से दायर क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई हुई. यह सुनवाई जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई. इस दौरान अदालत ने प्रार्थी और सीबीआइ का पक्ष सुना. अदालत ने प्रार्थी मधु कोड़ा को राहत देने से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी. साथ ही निचली अदालत का आदेश बरकरार रखा. अब इस मामले में मधु कोड़ा के खिलाफ निचली अदालत में ट्रायल चलेगा. पूर्व में हाइकोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित कर ट्रायल पर रोक लगा दी थी. सीबीआइ ने आरोप…

Read More

New Delhi. रेलवे बोर्ड ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा विशेष ट्रेन चलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की है, जो कुल 2,024 चक्कर लगाएंगी. पूर्वी तटीय रेलवे से भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची, टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज, कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलायी जायेंगी. रेल मंत्रालय ने हाल में त्योहारों के मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों से 12,000 विशेष ट्रेन की घोषणा…

Read More

Jamshedpur. टाटा कमिंस प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच शुक्रवार को 20 प्रतिशत बोनस पर समझौता हो गया. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1, 41, 537 रुपये और न्यूनतम 74,968 रुपये. वहीं कर्मचारियों को औसत बोनस राशि 1,17,081 रुपये मिलेगी. इस समझौते से 773 कर्मचारियों के बीच 9 करोड़ 3 लाख रुपये बंटेंगे. टाटा कमिंस प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस का फॉर्मूला 2026 तक के लिए बना हुआ है. बोनस समझौते पर टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट के हेड अजितेश मुंगा, एचआर हेड दीपेश चौलिया, एचआर जेनरल मैनेजर भीकम सिंह और यूनियन की ओर से…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क की मनमानी वसूली और कर्मचारियों के खराब व्यवहार को लेकर यात्रियों में बढ़ रहे असंतोष के बाद, शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे के एरिया मैनेजर से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने इस गंभीर मुद्दे पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की. ज्ञापन में यात्री से पांच घंटे वाहन खड़ा करने के लिए 5310 रुपये पार्किंग शुल्क वसूलने का जिक्र करते हुए जानकारी मांगी गयी है. ज्ञापन लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को एरिया मैनेजर ने आश्वस्त किया कि मांगी…

Read More