Author: News Desk

Jamshedpur. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में नए स्नातक छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. दरअसल, शुक्रवार को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने छात्रों को अनुशासन, जिम्मेदारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर बल दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने, विश्लेषणात्मक क्षमता बढ़ाने तथा सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि बेहतर एकेडमिक माहौल व रिकॉर्ड प्लेसमेंट का ही असर है कि संस्थान की सभी सीटें फुल हो गई हैं. उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार अपनी आधारभूत संरचना का विकास कर रहा है. इस दिशा में संस्थान में…

Read More

Ranchi : झारखंड की राजनीति में बड़ा झटका देते हुए CBI की विशेष अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 आरोपियों को छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT ACT) का उल्लंघन कर जमीन खरीदने-बेचने के मामले में दोषी करार दिया है. यह मामला लगभग 15 साल पुराना है. दोषी पाए गए सभी आरोपियों को 30 अगस्त, शनिवार को सजा सुनाई जाएगी. फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है. क्या है मामला ? एनोस एक्का पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर आदिवासी जमीनों की…

Read More

Ranchi : झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-टू निर्माण को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मामलों में तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की. ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि गोड्डा जिले में 11 अगस्त को आदिवासी समाज के लोकप्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में हत्या की गई. भाजपा का दावा है कि हांसदा गंभीर रूप से बीमार (टाइफाइड से पीड़ित) थे और हाल ही में वेल्लोर से इलाज कर लौटे थे.…

Read More

जमशेदपुर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के अंतर्गत नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने एक और उपलब्धि हासिल की है. *फार्मास्यूटिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली* ने शैक्षणिक सत्र *2025-26* के लिए संस्थान में *एम.फार्मेसी (M.Pharmacy)* पाठ्यक्रम को स्वीकृति प्रदान कर दी है. बताते चले कि फार्मेसी की पढ़ाई विश्वविद्यालय में सन 2019 से चल रही है. शुरुआत स्नातक और डिप्लोमा कोर्सेस से हुई थी. आज के बढ़ते आधुनिकता और डिजिटल दुनिया में फार्मा कंपनी भी काफी आगे बढ़ रही है और प्रतिस्पर्धा भी है. लगभग सभी छात्रों को प्लेसमेंट भी मिला है और देश भर के विभिन्न कंपनियों में कार्यरत…

Read More

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. परीक्षा के माध्यम से कीटपालक एवं समकक्ष पदों के लिए कुल 150 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. इनमें अनारक्षित श्रेणी से 100, अनुसूचित जनजाति से 30, अनुसूचित जाति से 05, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 14 तथा पिछड़ा वर्ग से एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है. आयोग के अनुसार, शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य कतिपय कारणों से लंबित रखे गए अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग द्वारा समीक्षा के बाद निर्णय लेते हुए प्रकाशित किया जाएगा. कोटिवार अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का प्राप्तांक एवं अभ्यर्थियों का अंक पत्र…

Read More

रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रियों की सुविधा व कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक सितंबर से रांची से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी त्रिवेंद्रम के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्या ने बताया कि रांची से उड़ान भरने वाले विमान विभिन्न बड़े शहरों से होते हुए संबंधित गंतव्यों तक पहुंचेंगे. भुवनेश्वर के लिए विमान मुंबई होकर, इंदौर के लिए विमान दिल्ली होकर, गुवाहाटी व त्रिवेंद्रम के लिए विमान बेंगलुरु होकर जाएगी. इन रूट्स पर विमानों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों…

Read More

पटना.  बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है जिसके तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. पहली किस्त सितंबर में मिलेगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सहायता मिलेगी. सरकार हाट-बाजार विकसित करेगी ताकि महिलाएँ अपने उत्पादों को बेच सकें. यह मदद दो लाख रुपये तक की होगी. पहली किस्त के रूप में सितंबर महीने में महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. छह महीने के आकलन के बाद बेहतर कार्य करने वाली महिला को रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख…

Read More

नई दिल्ली. त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष इंतजाम किए हैं. रेलवे ने देशभर में कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जिनसे 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 2024 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) पूरे किए जाएंगे. बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही 12 हजार से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई जा चुकी है. जिन ट्रेनों के संचालन की योजना बन चुकी है उनका नोटिफिकेशन भी अब जारी किया जाना प्रारंभ हो चुका है. रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों…

Read More

कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी कांड का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन दोनों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और एक निजी फार्मास्युटिकल कंपनी के नाम पर कोलकाता निवासी एक व्यक्ति से एक करोड़ 10 लाख 41 हजार 250 रुपये की ठगी की. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एजीके बेंजामिन नवाबुन्वाने और ओनेचेलम झान के रूप में हुई है. दोनों को दक्षिण दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल से दबोचा गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सोमा माइती ने किया.…

Read More

पटना . कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता हीराबेन मोदी को लेकर मंच से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला विवादाें में उलझता जा रहा है. इस मामले में पटना के गांधी मैदान में केस दर्ज हाेने के बाद अब इसे बिहार राज्य महिला आयाेग ने गंभीरता से लिया है. बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व राजद नेता तेजस्वी यादव दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. महिला आयोग ने दरभंगा के डीएम को पत्र लिखकर…

Read More