Author: News Desk

चाईबासा : झारखण्ड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम जोहार यात्रा रथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जोरशोर से प्रचार प्रसार चलाया जायेगा. अंतिम जोहार यात्रा रथ के रूट चार्ट में जिले के सभी गांव को शामिल किया जायेगा. जिला झामुमो की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने बतौर मुख्य अतिथि यह जानकारी दी. विधायक जगत माझी ने कहा कि झारखण्ड आंदोलनकारी को सरकार की बजटीय प्रावधान के तहत सम्मान दिया जाएगा. इसको लेकर तैयारी चल रही है. झारखण्ड में वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी. जिसके लिए झामुमो प्रत्येक बूथ में बीएलए…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर की बागवानी को एक नई दिशा देने की दिशा में सतत् प्रयत्नशील ‘हॉर्टिकल्चरल सोसायटी ऑफ जमशेदपुर’ (HSJ) की नौवीं वार्षिक आमसभा (AGM) शनिवार को बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआई ऑडिटोरियम में हुई. सभा में न केवल पिछले साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, बल्कि भावी योजनाओं की भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी की अध्यक्ष सुमिता नूपुर के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने सोसायटी की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन, टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) व सोसायटी के नए संरक्षक डीबी सुंदर रामम का स्वागत किया. इसके साथ ही, उन्होंने तीन नए सदस्यों का…

Read More

जमशेदपुर. शिवा ट्रांसपोर्ट एवं आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आयोजित 128वां मासिक रक्त दान शिविर में 100 पौधाें का वितरण किया गया. इस मौके पर सुनील आनंद ने बताया कि जो भी रक्तदान करते हैं उनमें किसी प्रकार का कोई स्वार्थ नहीं रहता. इसका लाभ कई लोगों को मिलता है.  रक्तदाताओं को शिवा ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता एवं टाटा वर्कर्स यूनियन (ट्यूब डिवीजन, टेक्नोलॉजी सर्विसेज) के कमिटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में समीर सरकार,राजेंद्र गुप्ता,अभिषेक शर्मा,शादाब आलम…

Read More

जमशेदपुर.  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं सशक्त बनाना है. इस समझौते के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित), शिशुओं का टीकाकरण एवं स्क्रीनिंग, कुपोषण निवारण, प्रसवोत्तर देखभाल तथा किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे.…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक, आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़ी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पथ निर्माण कार्यों हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रगति, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण की योजनाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास हेतु अस्पताल, सरकारी भवन, सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की…

Read More

Jamshedpur. छह राज्यों के लगभग 180 खिलाड़ी चार सितंबर से शुरू हो रही चार दिवसीय पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मेजबान झारखंड के खिलाड़ी चैंपियनशिप के दौरान सीनियर और अंडर-19 वर्ग के एकल, युगल और मिश्रित स्पर्धाओं में भाग लेंगे. झारखंड बैडमिंटन संघ (जेबीए) के सचिव के. प्रभाकर राव ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों ने राज्य चैंपियनशिप में असाधारण प्रतिभा और समर्पण दिखाया है. राव ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि वे क्षेत्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व शानदार खेल भावना और जज्बे के साथ करेंगे.

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला में अवस्थित सभी 11 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों मंझारी, कुमारडुंगी, तांतनगर, सोनुआ, टोंटो, नोवामुंडी, मझगांव, गोईलकेरा, गुदड़ी, हाटगम्हरिया एवं मनोहरपुर में आवासीय व्यवस्था के साथ अध्यापन कार्य 8 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर के नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी. इसके लिए विद्यालय परिसर में सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने दी. उक्त सभी 11 विद्यालयों में नामांकन हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिले के 1754 छात्र-छात्राओं के…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी पर एक कार सर्विस सेंटर के कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए. पूरी वारदात सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.. पीड़ित कर्मचारियों ने एमजीएम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित कार सर्विस सेंटर की बताई जा रही है. विवाद की शुरुआत पार्किंग को लेकर…

Read More

Giridih. गिरिडीह जिले में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना तिसरी थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ा घाटी में हुई. खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘श्रद्धालु एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जमामो माता मंदिर जा रहे थे. तिसरी थाना क्षेत्र में रास्ते में ऑटोरिक्शा पलट गया. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल ले जाया गया है.

Read More

Ranchi.झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारियों पर अदालत की अवमानना में 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने विभाग के प्रधान सचिव प्रशांत कुमार, मुख्य अभियंता जमील अख्तर, अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार और कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर को जुर्माना रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा करने का निर्देश दिया. यह राशि बाद में झालसा को स्थानांतरित होगी. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 12 सितंबर तय की. साथ ही कहा कि तय तिथि तक राशि जमा नहीं की गई तो सभी अधिकारियों को कोर्ट में सशरीर हाजिर…

Read More