Author: News Desk

रांची. झारखंड अगेंस्ट करप्शन के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सीएनटी-एसपीटी एक्ट उल्लंघन और आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए जाने पर खुशी जताई है. उरांव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देर आई, दुरुस्त आई. अगर कोई मंत्री, अधिकारी पदाधिकारी सरकारी कर्मी बनकर आमजनता को लूटेगा, तो वह उसके खिलाफ खड़े रहेंगे. उन्होंने दावा किया कि अब तक वह 53 पीआईएल दायर कर चुके है, जिनके ट्रायल चल रहे हैं. जल्द ही कई बड़े नामचीन चेहरे बेनकाब होंगे और जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे. वर्तमान में लातेहार कोल…

Read More

गिरिडीह. जैन धर्मावलंबियों के सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र मधुबन शिखरजी में 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व की शुरूवात शनिवार को श्रद्धा – भक्ती और अध्यामिक उल्लास के माहोल में आरंभ हुई. महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म समर्पित किया गया है. सुबह से देश – विदेश से हजारों की संख्या में आए तीर्थयात्रियों ने मुनिश्री के और आर्यिकाओं के सानिध्य में भगवान महावीर और पार्श्वनाथ का अभिषेक किया. साधू-संतों और आचार्यों ने बड़े पैमाने पर दीक्षार्थियों को क्षमा धर्म के महत्व के संदर्भ कहा कि क्षमा केवल एक गुण नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन की दिशा है. क्षमा से व्यक्ति के जीवन में…

Read More

पलामू. जिले के रामगढ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के मौजा हिसरा में लघु खनिज पट्टा के लिए उपायुक्त के निर्देश पर तेतरकुआं के पास धुमकुड़िया भवन में शनिवार को आमसभा हुई. इस आमसभा में मुख्य रूप से सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा उपस्थित थीं. अध्यक्षता नावाडीह के मुखिया दयानंद प्रसाद ने की. पक्ष में 90-विपक्ष में 10 प्रतिशत ग्रामीणों ने सहमति दी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य पिंकी सोरेन, पंचायत सेवक मनीष कुमार सिंह, थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और हिसरा एवं नावाडीह के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. आमसभा में माइंस खुलने…

Read More

जमशेदपुर. सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित दरोगा की ओर से एक खुदरा दुकानदार को गाली देने का मामला सामने आया है. गाली देने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसके बाद उसने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह से संपर्क किया और पूरा मामला बताया. दुकानदार ने विकास सिंह को गाली देने का वीडियो भेजा और दुख प्रकट किया. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने इस वीडियो को जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे को भेजते हुए घटना की गंभीरता पर जोर दिया. तंज कसते हुए उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया कि अगर संभव हो तो सिदगोड़ा थाना…

Read More

समापन समारोह में अपर उपायुक्त ने विजेता खिलाड़ियों/ टीमों के बीच पुरस्कार वितरण कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी जमशेदपुर. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन जमशेदपुर स्थित टीन प्लेट स्टेडियम में किया गया . जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतवरण महतो मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान शामिल हुए . जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव…

Read More

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए. उपायुक्त ने कहा कि मंडल कारा-चाईबासा में बंद कैदियों को अब शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए इच्छुक कैदियों की अलग-अलग सूची बनाई जाएगी, जिसमें सामान्य शिक्षा और कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई जैसे कौशल प्रशिक्षण चाहने वाले कैदियों को शामिल किया जाएगा. आवश्यकतानुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर, जेल परिसर में ही कक्षाएं और प्रशिक्षण आयोजित किए…

Read More

Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने झारखंड में अपनी राजनीतिक और सामाजिक भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का ऐलान किया है. पार्टी के हाल ही में हुए सम्मेलन में दूसरी बार राज्य सचिव चुने गए महेंद्र पाठक ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करेगी. जन समस्याओं को लेकर व्यापक जन आंदोलन का निर्णय पाठक ने बताया कि सम्मेलन में राज्य स्तरीय संगठन को मजबूत करने और जन समस्याओं को लेकर एक व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने का…

Read More

Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर रात गांधी घाट पर एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार बारीडीह निवासी लगभग 70 वर्षीय लक्ष्मी नारायण यादव नामक वृद्धा ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घाट पर मौजूद कुछ युवकों और लोगों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए महिला को बहाव में डूबने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हादसे के समय घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला नदी में कूदते ही बहाव में बहने लगी थीं. वहां मौजूद युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगाई…

Read More

पटना. भारत-नेपाल सीमा से फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां साइबर कैफे चलाने वाले भूषण चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी. पुलिस ने मौके से कई देशों की करेंसी, पासबुक, विदेशी घड़ी, 8 आधार कार्ड, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 16 वोटर आईडी कार्ड, 6 श्रम कार्ड, 4 बैंक पासबुक, एक चेक बुक और 9 स्कैनर बरामद हुए है. इतना ही नहीं, कई अहम दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं जो मामले को और पेचीदा बना रहे है. साइबर कैफे चलाने वाले भूषण चौधरी और उसका बेटा गोलू पुलिस के निशाने पर…

Read More

घाटशिला : मऊभंडार के कुतलुडीह रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के नए डिजाइन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई. एसडीओ सुनील चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रेलवे, निर्माण एजेंसी हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन (HSWUC), एचसीएल-आईसीसी के प्रतिनिधियों समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए. बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से नए डिजाइन को प्रस्तुत किया गया. इसमें पुराने डिजाइन में संशोधन कर जनसुझावों को शामिल किया गया है. खास बात यह रही कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को स्थानांतरित कर आकर्षक तरीके से पुनः स्थापित किया जाएगा. चौक से आवागमन हेतु…

Read More