धनबाद. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को धनबाद के कोयला नगर, नेहरू परिसर में एकदिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह उपस्थित हुए. दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में लंबे समय से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है. विधानसभा के पटल पर भी यह बिल गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में हर दिन कहीं ना कहीं डॉक्टर पर हमले हो रहे हैं. यही कारण है कि काफी कोशिश के…
Author: News Desk
Samastipur : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नगर अध्यक्ष राजू सिंह के 35 वर्षीय बेटे संजीव सिंह की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. संजीव की बॉडी रविवार सुबह सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के पास बरामद की गई है. बॉडी के पास एक बाइक भी खड़ी मिली है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार संजीव शनिवार शाम 5 बजे के करीब अपने घर से पैदल निकले थे. वे सरायरंजन बाजार में अपनी मौसी…
Patna : पटना में रविवार को कांग्रेस ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि सोमवार, 1 सितंबर, एक ऐतिहासिक दिन होगा. इस दिन महागठबंधन के सभी नेता मार्च करेंगे. उन्होंने बताया कि यह दिन चुनाव आयोग में SIR के तहत शिकायतें जमा करने की आखिरी तारीख भी है. पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी हैं, लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी जा रही. ये शिकायतें जिला अध्यक्षों के जरिए उन लोगों से ली…
GIRIDIH : गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विरोधी नारेबाज़ी की गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई. विरोध प्रदर्शन में जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बता दें कि बिहार के सिमरी थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े व्यक्ति रिजवी उर्फ़ राजा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. भाजपा नेताओं…
Palamu : पलामू ज़िले के पांकी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, और डॉक्टर समेत अस्पताल प्रबंधन के लोग मौके से फरार हो गए. नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार सुबह शव के साथ डालटनगंज-पांकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पांकी थाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रहने वाली पूनम देवी ने करीब एक साल पहले डॉक्टर एच.एन. झा से सर्जरी करवाई थी. तब…
Ranchi : झारखंड के किडनी रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. राज्य सरकार अब रांची में एक अत्याधुनिक किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने जा रही है. इस हॉस्पिटल में 2200 बेड की व्यवस्था होगी और यह अस्पताल किडनी रोगों के समग्र इलाज, विशेष रूप से किडनी ट्रांसप्लांट जैसी जटिल चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना झारखंड सरकार और ऑस्ट्रेलिया की ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज के संयुक्त सहयोग से विकसित की जाएगी. शनिवार को ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज के सीईओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने…
Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन 2 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन सभागार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस मौके पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही, राज्य सरकार के आकांक्षा कोचिंग कार्यक्रम से JEE Mains और Advance परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा. राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके…
Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और जमशेदपुर जैसे जिलों में बादल मेहरबान रहेंगे, और हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है.…
Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में दो अलग-अलग अभियानों को अंजाम दिया. पहली कार्रवाई “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत मूरी आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी रांची की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अनगड़ा थाना क्षेत्र के स्टूडेंट साइबर कैफे पर छापा मारा. इस दौरान उमेश आहिर नामक व्यक्ति को अवैध रूप से रेलवे टिकट बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. छापेमारी में उसके कंप्यूटर से एक लाइव और तीन प्रयुक्त ई-टिकट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹10,700 बताई गई है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट नहीं…
Jamshedpur : राज्य सरकार की ओर से अपात्र लाभुकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जमशेदपुर जिले में अगस्त माह में 49,764 राशन कार्डधारियों के नाम राशन सूची से हटा दिए गए हैं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है, जिसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र लाभुकों तक सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ सुनिश्चित कराना है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे 15,615 लाभुकों के नाम हटाए गए जिनके आधार से जुड़ी जानकारी संदिग्ध पाई गई. 6 महीने या उससे अधिक समय से राशन नहीं लेने वाले 31,855 लाभुकों का नाम डिलीट किया गया.…
