Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के सामने स्थित गांव बाघानंद में शनिवार को हुई हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां दो बच्चों की मां सुमन टुडू ने अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिलकर पति परशुराम टुडू (37) की बेरहमी से हत्या कर दी. शव को छिपाने की नीयत से झाड़ियों में फेंक दिया गया. पुलिस ने इस मामले में परशुराम की पत्नी सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त पेड़ की टहनी भी जब्त कर ली है. आरोपी लच्छू हांसदा की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार, शनिवार…
Author: News Desk
बेंगलुरु. आयुष बडोनी के नाबाद दोहरे शतक की मदद से उत्तर क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे और आखिरी दिन रविवार को पूर्व क्षेत्र को वापसी करने का मौका नहीं दिया और पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. पहली पारी में 183 रन की बढ़त लेने वाली उत्तर क्षेत्र की टीम ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में दो विकेट पर 388 रन से आगे से की. टीम ने चार विकेट पर 658 रन पर पारी घोषित की, तब उसकी बढत 833 रन की हो चुकी थी और दोनों कप्तानों ने…
रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उत्पाद घोटाले में साक्ष्य को नष्ट करने का संदेह जताया है. मरांडी ने लिखा है कि उन्हें मिली सूचना के मुताबिक उत्पाद विभाग के कार्यालय से रात के अंधेरे में बड़ी संख्या में कागज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हटाए हैं. यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की देखरेख में की गई है. कागजों को हटाना कोई विधिक प्रक्रिया न होकर गुप्त और संदिग्ध परिस्थितियों में किया गया है. इससे संदेह होता है कि उत्पाद विभाग एवं एसीबी के भीतर किसी बड़े भ्रष्टाचार के खेल की…
चाईबासा. प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, कोबरा 209 और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. 31 अगस्त को जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा के जंगली-पहाड़ी क्षेत्र से दो कुख्यात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें संगठन का सब जोनल कमेटी सदस्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गोरनाम का रहने वाला संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम और एरिया कमेटी सदस्य सरायकेला के कुचाई थाना अंतर्गत जोजोडीह के जोमरो टोला का निवासी शिवा बोदरा उर्फ शिबु शामिल है. ये दोनों नक्सली 40 से भी…
रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले में इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के एक छात्र की कथित तौर पर रैगिंग और पिटाई करने के आरोप में छह छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के मुरुबंदा गांव स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) में हुई थी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रैगिंग रोधी प्रकोष्ठ (एनएआरसी) में रैगिंग की शिकायत दर्ज कराने पर शनिवार को बीटेक के प्रथम वर्ष के एक छात्र की दूसरे वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया…
Bokaro : बोकारो जिले में मोटरसाइकिल चोरी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. SP हरबिंदर सिंह के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने कथारा ओपी थाना क्षेत्र के साडम चटनियाबाग में छापेमारी कर तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन अली (24 वर्ष), मोहम्मद इन्ताफ उर्फ फुचन राय (29 वर्ष) और मोहम्मद कलाम (22 वर्ष) शामिल हैं. पूछताछ में इन चोरों ने खुलासा किया कि वे रांची क्षेत्र से बाइक चोरी कर बोकारो और आसपास…
New Delhi : PM नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों का जिक्र किया. उन्होंने NDRF, SDRF और अन्य सुरक्षाबलों की सराहना की, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को अंजाम दिया. पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की दो बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने पुलवामा के स्टेडियम में रिकॉर्ड भीड़ के साथ आयोजित डे-नाइट क्रिकेट…
धनबाद. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को धनबाद के कोयला नगर, नेहरू परिसर में एकदिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह उपस्थित हुए. दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में लंबे समय से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है. विधानसभा के पटल पर भी यह बिल गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में हर दिन कहीं ना कहीं डॉक्टर पर हमले हो रहे हैं. यही कारण है कि काफी कोशिश के…
Samastipur : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नगर अध्यक्ष राजू सिंह के 35 वर्षीय बेटे संजीव सिंह की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. संजीव की बॉडी रविवार सुबह सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के पास बरामद की गई है. बॉडी के पास एक बाइक भी खड़ी मिली है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार संजीव शनिवार शाम 5 बजे के करीब अपने घर से पैदल निकले थे. वे सरायरंजन बाजार में अपनी मौसी…
Patna : पटना में रविवार को कांग्रेस ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि सोमवार, 1 सितंबर, एक ऐतिहासिक दिन होगा. इस दिन महागठबंधन के सभी नेता मार्च करेंगे. उन्होंने बताया कि यह दिन चुनाव आयोग में SIR के तहत शिकायतें जमा करने की आखिरी तारीख भी है. पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी हैं, लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी जा रही. ये शिकायतें जिला अध्यक्षों के जरिए उन लोगों से ली…
