Jamshedpur : राज्य सरकार की ओर से अपात्र लाभुकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जमशेदपुर जिले में अगस्त माह में 49,764 राशन कार्डधारियों के नाम राशन सूची से हटा दिए गए हैं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है, जिसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र लाभुकों तक सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ सुनिश्चित कराना है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे 15,615 लाभुकों के नाम हटाए गए जिनके आधार से जुड़ी जानकारी संदिग्ध पाई गई. 6 महीने या उससे अधिक समय से राशन नहीं लेने वाले 31,855 लाभुकों का नाम डिलीट किया गया.…
Author: News Desk
Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा इलाके में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. कई लोग अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे. मौके पर तुरंत पुलिस, एंबुलेंस और SDRF की टीमें पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार हादसे में अब तक करीब सात लोगों के मरने…
Jamshedpur. बिष्टुपुर के एक होटल में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने महासचिवों की फोटो गैलरी का उद्घाटन किया. साथ ही स्वदेशी सामानों के पोस्टर का भी विमोचन किया गया. इस पोस्टर में लोगों से आह्वान किया गया है कि वह देश में निर्मित वस्तुएं खरीदें. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शहर की तीन दुकानों में सांकेतिक तौर पर यह पोस्टर लगाए. इस पोस्टर को शहर की दुकानों में लगाया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अब तक…
Ranchi. उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में उतरे पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे. रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की. उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे. रेड्डी ने कहा कि हेमंत सोरेन पर लगाये गये सभी आरोप गलत थे. जिस तरह से उन्हें सताया गया और जिस प्रकार का व्यवहार हुआ, उसमें उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची. इसका जिम्मेदार कौन है? संविधान का इतिहास, संरचना और मूल भाव समझना जरूरी है. उन्होंने राज्यसभा और लोकसभा के सभी सदस्यों से…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक निजी कंपनी द्वारा प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर बंधक बनाए गए 62 युवकों को मुक्त कराया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बिहार निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंपनी के कर्मियों ने कुछ युवकों को बंधक बनाकर रखा है, जिसके आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली के तामोलिया में किराए के मकानों में छापेमारी की और उन्हें मुक्त कराया. चांडिल के अनुमंडल…
Ranchi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को सात साल कैद की सजा सुनायी है. यह फैसला सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर आदिवासी जमीन की खरीदारी करने के मामले में सुनाया गया है. कोर्ट ने एनोस पर 2.10 लाख और मेनन एक्का पर 2.60 लाख जुर्माना का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर एनोस एक्का को 14 महीने और मेनन एक्का को 17 महीने की जेल की सजा भुगतनी होगी. वकीलों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रांची के पूर्व भूमि सुधार…
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा कि आदिवासी समुदाय के नेता अक्टूबर में रांची जिले के नगरी में एक ‘आदिवासी महादरबार’ का आयोजन करेंगे, जिसमें करोड़ों रुपये के सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी. चंपई सोरेन को इसी मुद्दे पर आदिवासी संगठनों द्वारा ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ नाम से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून एवं व्यवस्था की संभावित समस्या की आशंका के मद्देनजर पिछले रविवार को नजरबंद कर दिया गया था. बीस से अधिक आदिवासी समूहों, किसानों और भूमि मालिकों ने उस स्थल पर आंदोलन…
खड़गपुर : हावड़ा-बेंगलुरु दुरंत एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई. शुक्रवार रात हावड़ा-बेंगलुरु 12245 दुरंत एक्सप्रेस हावड़ा खड़गपुर संभाग के देउलटी और कोलाघाट के बीच पहुँचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. रेलवे सूत्रों के अनुसार, एक बाइक उस इलाके में रेलवे लाइन पार कर रही थी, जहाँ कोई लेवल क्रॉसिंग नहीं था. जब बाइक क्रॉस कर रही थी, तभी अचानक दुरंत एक्सप्रेस आ गई. सवार किसी तरह बाइक छोड़कर लाइन से हट गया. लेकिन ट्रेन की चपेट में आकर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालाँकि, बाइक सवार बाल-बाल बच गया. उसी समय ट्रेन और मोटरसाइकिल की टक्कर…
पटना. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान को गति मिलनी शुरू हो गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों से अपील के बाद हालात बदल गए हैं. 29 अगस्त की शाम तक 2817 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी काम पर लौट आए हैं. काम पर लौटे सभी संविदा कर्मियों ने अपने–अपने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पास योगदान दे दिया है. शिविरों में रैयतों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अब तक करीब दो लाख आवेदन रैयतों द्वारा शिविरों में जमा कराए जा चुके हैं.इनमें सर्वाधिक आवेदन…
जमशेदपुर. गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. ट्यूलाडूंगरी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की और मना करने पर उसे पांच दिन तक घर में बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी. इसके बाद आरोपित ने चाकू से उसके चेहरे, शरीर के अन्य जगहों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ट्यूलाडूंगरी की रहने वाली चंदा सिंह ने शुक्रवार की देर रात गोलमुरी थाना पहुंचकर अपने पति आकाश कांत लाल और सास-ससुर के खिलाफ गंभीर आरोपों…
