Giridih. गिरिडीह पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने वीडियो में झारखंड के दो मंत्रियों की हत्या की धमकी दी थी. गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को पटना में गिरफ्तार किया गया. मिश्रा ने वीडियो में दावा किया था कि उसके गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंध हैं. गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिमल कुमार ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मिश्रा ने शहरी विकास मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को 24…
Author: News Desk
Dumka. दुमका जिले में मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूब गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर तट के निकट पर हुई. जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 16 से 17 वर्ष की आयु वाले चार दोस्त दोपहर को मयूराक्षी नदी में नहाने गए थे. जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी. उन्होंने कहा, बापूपुर तट के पास नदी किनारे उनके कपड़े और मोबाइल फोन मिले. स्थानीय गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य की…
Mumbai. घरेलू बाजारों में दो सत्र की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 197.11 अंक चढ़कर 80,277.68 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.45 अंक की बढ़त के साथ 24,564.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे. महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार…
Ranchi. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित किया। कहा कि मानसून सत्र हम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण और न भूलने वाला सत्र है. आज हम लोगों ने ऐसे व्यक्ति को खोया, जो केवल विधायक, सांसद, सीएम या केंद्रीय मंत्री तक ही नहीं, उससे उपर उठकर वे इंसान थे. इसकी वजह से सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते रहे हैं. अब तो वे हमारे बीच नहीं है. लेकिन, निश्चित रूप से उनके बताए मार्ग पर हम आगे बढ़ेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
Jamshedpur. भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पांच मंडलों सुंदरनगर, घाघीडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई और परसुडीह क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 4 सितंबर को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. यह धरना टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के समीप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा. धरना में मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल होंगे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन एवं सबंधित सक्षम अधिकारी से आगामी पर्व-त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध की मांग करेंगे. धरना की सफलता…
Ranchi. झारखंड विधानसभा ने गुरूवार को वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की सिफारिश करते हुए केंद्र को प्रस्ताव भेजने संबंधी संकल्प पारित किया. प्रदेश के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ द्वारा प्रस्तुत संकल्प प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. प्रस्ताव पेश करते हुए बिरुआ ने कहा कि सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया और एक अलग राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्राप्ति में उनका योगदान…
Jamshedpur. पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन का श्राद्ध भोज शुक्रवार को निर्धारित है. श्राद्ध भोज कार्यक्रम का आयोजन घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान में होगा. इसके लिए मैदान में हैंगर पंडाल बनाये गये हैं. गुरुवार की देर शाम तक जिला प्रशासन के अधिकारी व गांव के ग्रामीण हैंगर पंडाल की विभिन्न व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए थे. इसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने का कार्यक्रम तय हो गया है. राज्यपाल सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचेंगे और 12.30 बजे रांची लौट जाएंगे. इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 12.25…
Gumla. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत प्रधान लेखापाल राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी गुमला शहर के करमटोली मोहल्ला स्थित उसके आवास से की गयी. आरोप है कि साहनी अपने ही कार्यालय में कार्यरत सेवानिवृत्त जनसेवक धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि (पीएफ) का पैसा दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. इधर, राजकुमार साहनी की एसीबी टीम द्वारा गिरफ्तारी होने पर उसका बेटा गुमला थाना पहुंच और हंगामा करने लगा. उसने शिकायतकर्ता पर झूठा आरोप लगाते हुए उसके पिता…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले की अदालत ने लगभग डेढ़ साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पांचों को फरवरी 2024 में एक जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या का दोषी ठहराया गया था. पश्चिमी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने प्रत्येक दोषी के खिलाफ 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. पीड़ित और दोषी हाटगामरिया थाना अंतर्गत बड़ा नूरदा गांव के निवासी थे. पांचों आरोपियों ने रोइवारी सिंकू और उसकी दो नाबालिग बेटियों – रायमुनी और रसिका – की हत्या…
Jamshedpur. टाटा स्टील गम्हरिया (अधिग्रहित उषा मार्टिन, जिसको पहले टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कहते थे) में भी गुरुवार को बोनस समझौता हुआ. इस बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों के बोनस के मद में इस साल 4 करोड़ 60 लाख रुपये दिया जायेगा. जबकि पिछले साल 5 करोड़ 70 लाख रुपये दिये गये थे. पिछले साल 1103 कर्मचारी के बीच बोनस बांटा गया था. जबकि इस साल 703 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा. इसके तहत इस साल अधिकतम 65218 रुपये और न्यूनतम 30581 रुपये दिया जायेगा. पिछले साल अधिकतम 98000 रुपये और न्यूनतम 12700 रुपये दिया गया था. इस समझौता पर मैनेजमेंट…
