Author: News Desk

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका के रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के लागू होने से घरेलू बाजारों पर दबाव बढ़ा. भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क लगा है. इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 508.16 अंक की गिरावट के साथ 80,278.38 अंक पर और एनएसई निफ्टी 157.35 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड,…

Read More

Ranchi. झारखंड में कांग्रेस जिला पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति अक्टूबर के पहले सप्ताह तक कर दी जाएगी. राज्य कांग्रेस प्रभारी के राजू ने बुधवार को यह कहा. उन्होंने कहा कि राज्य में जिला पार्टी प्रमुखों की चयन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. राजू ने संवाददाताओं से कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए एक नयी प्रक्रिया शुरू की है. नयी प्रणाली के तहत एआईसीसी ने पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. यह प्रक्रिया देश भर में पहले ही शुरू हो चुकी है. वर्तमान में…

Read More

Dumka. दुमका जिले में 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के सिलसिले में दो नाबालिगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में सोमवार को इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था. लड़की कोयले से लदे ट्रक पर वाहन के सफाईकर्मी के साथ आई थी. लड़की का सफाईकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग था. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है. सभी पांच आरोपी काठीकुंड पुलिस थाने के अंतर्गत एक ही गांव के रहने वाले…

Read More

Ranchi.नगड़ी बचाओ संघर्ष समिति (एनबीएसएस) के बैनर तले आदिवासी संगठनों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कांके विधायक सुरेश बैठा का पुतला जलाया. यह प्रदर्शन रांची के नगड़ी क्षेत्र में एक स्वास्थ्य परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में किया गया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस ने 24 अगस्त को रांची के नगड़ी में रिम्स-2 स्वास्थ्य परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आदिवासियों, किसानों और जमींदारों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के लिए 85 लोगों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के झांसे में विभिन्न राज्यों के 179 बेरोज़गार युवा आ गये जिनके साथ इन लोगों ने ठगी की उन्होंने बताया कि गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से घाटशिला अनुमंडल लाया गया था और उन्हें रोज़गार का वादा करके किराए के मकानों में ठहराया गया था. उन्होंने बताया कि इनमें महिलायें भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि प्रत्येक…

Read More

हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग भूमि घोटाले में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी विनोद चंद्र झा को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची के धुर्वा स्थित साईं सिटी से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें हजारीबाग जेल भेज दिया गया. इससे पहले इसी मामले में तत्कालीन हजारीबाग उपायुक्त रहे आइएएस विनय चौबे को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था. वह वर्तमान में रांची जेल में बंद हैं. एसीबी के अनुसार यह भूमि घोटाला लगभग 18 वर्ष पुराना है. उस समय विनोद चंद्र झा समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ भू-अर्जन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. इसी दौरान कथित घोटाले…

Read More

शहर में हुई इतनी बड़ी वारदात तो हत्यारा कौन? आठ साल बाद आए फैसले से कई सवाल खड़े  धनबाद.  धनबाद के बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की 21 मार्च 2017 को दिनदहाड़े चार लोगों ने अंधाधुंध गोलियों चलाकर हत्या कर दी थी. आठ साल बाद अदालत का निर्णय आया और कई आरोपित बरी हो गये. तब बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर नीरज सिंह की हत्या किसने की. पुलिस की जांच पर भी अब सवाल उठने लगे हैं. फार्च्यूनर जेएच10एआर-4500 से रघुकुल स्थित आवास लौट रहे नीरज सिंह पर गाड़ी को चारों ओर से घेर कर एके…

Read More

रांची. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने रक्त चढ़ाने के बाद बच्चे को एचआइवी संक्रमित होने पर स्वत: संज्ञान लिया है. अदालत ने इस मामले में स्वास्थ्य सचिव और रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को प्रतिवादी बनाते हुए जवाब मांगा है. मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को संभव है. जानकारी के अनुसार थैलेसीमिया बच्चे को रांची सदर अस्पताल में ब्लड चढ़ाया गया था. उसके बाद उसे एचआइवी संक्रमित पाया गया. बच्चे के पिता ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है. इस पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य…

Read More

कोडरमा . मोबाइल गेम खेलने की आदत में फंस नाबालिग बेटे ने अपने माता-पिता के बैंक खाते में सेंध लगा दी. तिलैया थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला में 15 वर्षीय नाबालिग अपने माता-पिता की मेहनत की कमाई को धीरे-धीरे उड़ा रहा था . परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा पे फोन एप के जरिये उनके बैंक खाते से चुपचाप रुपये निकालता रहा. शुरुआत में पांच सौ या हजार रुपये की निकासी करता था, लेकिन धीरे-धीरे रकम बढ़ती चली गई. जब खाते से लगभग 70 हजार रुपये गायब हो गए तो माता-पिता को शक हुआ. मां ने बताया कि बेटे को…

Read More

रांची.  झारखंड हाई कोर्ट ने जामताड़ा जिले में चौकीदार बहाली प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. इसके बाद कोर्ट में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों में खुशी के उम्मीद जगी है. साथ ही उनका कहना है कि कोर्ट पर हम लोगों को पूरा भरोसा था और है. इस पर एक बार से फिर हम लोगों के लिए नौकरी का रास्ता खुलेगा. कोर्ट ने माना है कि नियुक्ति नियमावली में गड़बड़ी की गई है. साथ ही जिला प्रशासन को भी आठ सप्ताह का समय अपना पक्ष रखने को दिया है. चौकीदार बहाली में कोर्ट की हस्तक्षेप के अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी…

Read More