सरायकेला. कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर शाम नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की. रामु चौक के पास विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद सरफराज शेख के रूप में हुई है, जो ताजनगर, जुबैर राशन दुकान के पास का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि सरफराज इससे पहले भी दो बार जेल जा चुका है. इस बार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पूछताछ में सामने आया कि सरफराज अपने एक और साथी के…
Author: News Desk
रांची. खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक युवक ने झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को यह धमकी युवक ने एक वीडियो के जरिए दी है, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. गिरिडीह का निवासी बताया जा रहा यह युवक. वीडियो में 24 घंटे के भीतर दोनों नेताओं को उड़ाने की बात कर रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद झारखंड पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की…
बोकारो. 18 अगस्त की रात नावाडीह में बिरनीडाही गांव के धनरेश्वर साहू के यहां धनबाद के डकैत गिरोह के डकैती डाली थी. पुलिस ने पूरे मामले में शामिल छह आरोपितों को दबोचा है. इनके पास से लूटे गए गहनों के अलावा घटना में प्रयोग किए गए असलहे भी बरामद हुए हैं. यह जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी.कप्तान ने बताया कि गिरोह का सरगना भूलीडीह ब्लॉक सेक्टर दस बी बैंक मोड़ धनबाद निवासी 30 वर्षीय विक्रम कुमार है. पुलिस ने सरगना विक्रम के अलावा इस घटना में शामिल केंदुआडीह गोविंदपुर धनबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार, धारधोरी बस्ती इस्ट बासुरिया निवासी रवि…
रांची. कुख्यात अमन साव गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को रिमांड पर कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ उपकारा से लेकर झारखंड एटीएस की टीम बुधवार की दोपहर रांची स्थित एटीएस मुख्यालय पहुंची. उससे अगले छह दिनों तक पूछताछ की जानी है. वह प्रत्यर्पण के तहत 23 अगस्त को अजरबैजान से रांची लाया गया था. यहां से उसी दिन उसे रामगढ़ स्थित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उसके विरुद्ध रामगढ़ के पतरातू (भदानीनगर) थाने के 2022 के एक केस में रामगढ़ स्थित न्यायालय में एटीएस…
Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में ऑटो चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने ऑटो चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कपाली निवासी मो. रईस, सौकत अली और मो. असगर उर्फ लारिया शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सात चोरी की ऑटो, 16 फर्जी नंबर प्लेट, दो आरसी और ऑटो के पार्ट्स बरामद किए हैं. अनुसंधान के क्रम में दो और चोरों सौकत और असगर उर्फ़ लारिया को चोरी के टेम्पो के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में…
Dhanbad. धनबाद का चर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया. इस केस में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी 10 आरोपी बरी हो गए. यह फैसला आठ साल, पांच महीने और पांच दिन बाद आया है. बीमार होने की वजह से सुनवाई के दौरान संजीव सिंह आज कोर्ट में एंबुलेंस से लाए गए थे. इधर, कोर्ट के फैसले के बाद संजीव सिंह के समर्थकों में उत्साह दिखा। वहीं, नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह ने कहा कि इस मामले को अब हाईकोर्ट ले जाएंगे. इधर, नीरज सिंह हत्याकांड के फैसले…
Jamshedpur. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी व ओड़िशा तट पर एक बार फिर हलचल होने से 29 व 31 अगस्त तक राज्य के उत्तर व दक्षिणी भागों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 27 व 28 अगस्त को वज्रपात व कहीं-कहीं तेज हवा का झोंका चलने की संभावना है. जमशेदपुर में 27 अगस्त से एक सितंबर तक हल्के बादल छाये रहने व दोपहर बाद कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक…
Hazaribag. हजारीबाग जिले में एक सरकारी अस्पताल के प्रसव वार्ड में आग लग गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद वार्ड को खाली करा लिया गया और सभी 40 भर्ती मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया. यह घटना मंगलवार रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) में हुई. एसबीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. एके पूर्ति ने कहा, ‘अस्पताल के कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं…
Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई. देर रात लेबर रूम में अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे. अचानक उठे धुएं और लपटों को देखकर मरीज और उनके परिजन घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. जांच के बाद सामने आया कि आग का कारण अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों द्वारा मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती बनी. बताया गया कि अगरबत्ती से निकली चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आने से आग तेजी से…
Ranchi : झारखंड CID की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के बड़े मामले का खुलासा किया है. साइबर अपराधियों ने टेलिग्राम पर “ग्लोबल इंडिया” साइट का लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लिया और मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का लालच देकर 2.98 करोड़ रुपये हड़प लिए. जांच के दौरान CID ने पाया कि लिंक पर क्लिक करने से शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज (CBOE) के नाम पर एक फर्जी ऑनलाइन खाता खुल जाता था. इसके जरिए निवेश के नाम पर लोगों से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. अनुसंधान में सामने आया कि इंडसइंड…
