Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां यात्रियों की परेशानियों की लंबी फेहरिस्त है. हर दिन यात्री पार्किंग ठेकेदार के मनमानी वसूली का शिकार हो रहे हैं. मंगलवार को एक यात्री के परिजन से लगभग 5 घंटे की पार्किंग के एवज में 5310 रुपए वसूले गये. टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में रांची नंबर की गाड़ी सुबह 11:40 में पार्क किया गया था और शाम में 4:30 जब निकालने गए तो पार्किंग वालों ने 5310 रुपये का रसीद थमा दिया. इससे गुस्साए लोगों ने पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप…
Author: News Desk
जमशेदपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.निरीक्षण में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों की 24×7 निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की सभी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOPs) का पूरी तरह पालन होना चाहिए. उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.…
जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को जन शिकायत निवारण दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और शहरी नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.लोगों ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बीपीएल कोटा में निजी स्कूलों में नामांकन से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल निवारण का निर्देश दिया. इसके अलावा पीडीएस दुकान के अनुज्ञप्ति, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, लंबित म्यूटेशन, पेंशन व राशन निकालने में बैंक खाते फ्रीज की दिक्कत, जाति प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, भू-माफिया की शिकायतें, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, लंबित भुगतान, सोसाइटी पार्किंग विवाद, मकान निर्माण विवाद, खेलों से…
सउदी अरब में रहता है हैदर जमशेदपुर : जमशेदपुर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई सीबीआई के अनुरोध पर की गयी है. अर्शियान पर इस्लामिक स्टेट (ISIS) के लिए आत्मघाती ड्रोन और शॉर्ट-रेंज मिसाइलें डिजाइन करने का गंभीर आरोप है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उसकी तकनीकी सहायता से आतंकी संगठनों की मारक क्षमता कई गुना बढ़ गई है.करीब 40 वर्षीय अर्शियान साल 2017 से तुर्की में रह रहा है. जांच में सामने आया कि उसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इसके बाद…
मध्य प्रदेश के बरवहा में 30 महिला कर्मियों का पहला बैच ले रहा ट्रेनिंग महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी पहली ऑल-वुमेन कमांडो यूनिट तैयार कर ली है. इस यूनिट की शुरुआत ने न केवल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है, बल्कि साबित किया है कि महिलाएं अब देश की सुरक्षा में फ्रंटलाइन पर पूरी क्षमता से अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं. 30 महिला कर्मियों का बैच ले रहा ट्रेनिंग बात दें कि CISF की पहली महिला कमांडो यूनिट की 30 महिला कर्मियों का बैच वर्तमान…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सहायक आचार्य भाषा विषय पद की परीक्षा में आलिम प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का परिणाम अब तक जारी नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के आवास का घेराव किया. इस दौरान एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की गई और परिणाम जारी करने की मांग उठाई गई. आंदोलन का नेतृत्व झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस. अली ने किया. उन्होंने उपाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि जेएसएससी सरकार के निर्देशों के बावजूद मनमानी कर रहा है.…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के दो दिवंगत चौकीदारों के आश्रितों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में अधिकतम आयु सीमा की बाधा को समाप्त कर दिया. इस निर्णय के तहत चौकीदार स्वर्गीय भरत लोहार के पुत्र वासुदेव कर्मकार (ग्राम फाड़ेंगा, थाना नीमडीह) और चौकीदार स्वर्गीय शशधर महतो की पत्नी सनका बाला महतो (ग्राम बारदाडीह, थाना ईचागढ़) को चौकीदार पद पर नियुक्ति दी गई है. सरकार के इस कदम से न केवल दिवंगत चौकीदारों के परिवारों को आर्थिक सहारा…
Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने झारखंड प्रदेश के लिए महेंद्र पाठक को दूसरी बार सर्वसम्मति से राज्य सचिव चुना है. मंगलवार को राजधानी रांची में आयोजित भाकपा राज्य परिषद के आठवें राज्य सम्मेलन में उनका चयन किया गया. सचिव चुने जाने के बाद महेंद्र पाठक ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि झारखंड की जनता की समस्याओं को लेकर आने वाले दिनों में जनआंदोलन तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा, विधानसभा, पंचायत और नगर निगम के चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेगी और कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित अपने कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में राज्य में हो रही कोयला खनन गतिविधियों से जुड़े सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि खनन कार्य समाप्त हो जाने के बाद भूमि को भारत सरकार राज्य सरकार को वापस करे, ताकि उसे मूल रैयतों को लौटाया जा सके. उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन और आधारभूत संरचना का विकास केवल राज्य ही नहीं बल्कि केंद्र की भी साझा…
Ranchi : हजारीबाग में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. कुल 19 अधिकारी इधर से उधर किये गये हैं. इन अधिकारियों में दो इंस्पेक्टर और 17 सब इंस्पेक्टर यानी दारोगा स्तर के अधिकारी हैं. संबंधित अधिसूचना SP अंजनी अंजन के आदेश से जारी कर दी गयी है. जारी आदेश के अनुसार इन पदाधिकारियों को तुरंत अपने नए थाना या चौकी में योगदान देना होगा और 24 घंटे के अंदर अपनी जिम्मेदारियों का रिपोर्टिंग करनी होगी. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है. तबादले की सूची देखें
