Author: News Desk

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सिक्योरिटी एजेंसी के दफ्तर पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया. युवाओं से 5-5 हजार रुपये लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति का झांसा दिया गया था. रुपये लेने के बावजूद न तो नियुक्ति पत्र दिया गया और न ही कोई ट्रेनिंग शुरू की गई. धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित युवाओं ने एजेंसी कार्यालय में जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा…

Read More

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लू भट्ठा इलाके में पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने का उपकरण, मादक पदार्थ और भारी मात्रा में नगद जब्त किया है. यह कार्रवाई समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान और गोदाम में की गई. पुलिस ने मौके से 1.4 किलो गांजा, 7.65 बोर का एक पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, ₹2,41,600 नगद, सोने की चैन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एप्पल का आईपैड, तीन मोबाइल फोन और आधार, पैन व मतदाता पहचान पत्र समेत कई दस्तावेज जब्त किए. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 23 अगस्त की शाम लगभग 4.30 बजे सूचना मिली…

Read More

Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट सदन में पेश की. इस रिपोर्ट में राज्य के राजस्व संग्रह में बकाया राशि का खुलासा हुआ है, जो सरकार के लिए चिंता का विषय है. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने सीएजी की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा. रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2024 तक राजस्व संग्रह में बकाया राशि 84.72 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 38.91 करोड़ रुपये पांच साल से अधिक समय से बकाया थी. उत्पाद शुल्क एवं निषेध विभाग में…

Read More

Jamshedpur. बोड़ाम थाना अंतर्गत रागडीह गांव निवासी अष्टमी किस्कू (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है. जानकारी मिलने पर परिजन अष्टमी को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अष्टमी की शादी 15 अगस्त को बालीगुमा निवासी कुश मुर्मू से हुई थी. कुश ने बताया कि शादी के बाद शनिवार को अष्टमी अपने मायके गई थी. सुबह 9 बजे वह दूसरे कमरे में गई और दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read More

Jamshedpur. मानगो की सुंदर गार्डन सोसायटी में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन समिति अध्यक्ष निर्मल कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. सोसायटी के अध्यक्ष उमाशंकर सिन्हा ने बताया कि यह दुर्गा पूजा का 17वां वर्ष है, जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा. भूमि पूजन के मौके पर विवेक पराशर सिन्हा, हरेंद्र सिंह, एससी झा, पीसी झा, अनिल कुमार सिन्हा, नारायण झा, जेएन सिंह, सुशांत सुराल और वासुदेव दंडपत समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Read More

Kiriburu. सारंडा के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत छोटाजामकुंडिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर का मिट्टी का दीवार गिरने से 60 वर्षीय वृद्धा सन्मइत कुम्हार मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के दौरान उनकी मौत राउरकेला में हो गई. मृतका, गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू शांडिल की सास थीं. राजू शांडिल ने बताया कि हादसा अचानक हुआ. घर में बैठी सास पर अचानक मिट्टी का दीवार गिर पड़ी. परिवार के लोग तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें सबसे पहले मनोहरपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक…

Read More

Jamshedpur. साकची बाजार में वाहन चोरी का मामला सामने आया है. यहां दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी पर वाहन चोर ने हाथ साफ कर दिया. स्कूटी चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है. पीड़ित स्कूटी के मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर चोर की गिरफ्तारी और स्कूटी को बरामद करने की मांग की है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक युवक पहले स्कूटी को कुछ दूर कर खिचकर लाता है और फिर स्कूटी चालू कर बैठकर फरार हो जाता है. घटना रविवार शाम करीब 4.58 बजे…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में बहने वाली दोनों नदियों स्वर्णरेखा और खरकाई का जलस्तर लगातार तीसरे दिन खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. स्वर्णरेखा नदी 96 सेंटीमीटर तो खरकाई नदी खतरे के निशान से पूरे दो मीटर ऊपर बह रही है. स्वर्णरेखा का खतरे का निशान 121.50 जबकि खरकाई का 129 मीटर है. बताया जाता है कि ओडिशा के ब्यांगबिल डैम के कुछ गेट खोले गये हैं. इसके कारण नदियों में अधिक पानी आ गया है. अन्यथा कल शाम से जलस्तर में कमी आने लगी थी.

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी पार्टियों ने, सूर्या हंसदा की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग को लेकर हंगामा किया. सूर्या हंसदा की कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. वहीं, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के विधायकों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और 130वें संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। इस विधेयक में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को 30 दिन या उससे अधिक समय तक जेल में रहने की स्थिति में पद पर…

Read More

Jamshedpur. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर 25 से 31 अगस्त तक ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण 25 से 31 अगस्त तक 68077 व 68078 मेमू पैसेंजर रद्द की गई है, जबकि 31 अगस्त को 68046 68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी. 27 अगस्त को 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडाविहार-मुरी होकर चलायी जायेगी.

Read More