Author: News Desk

SAHIBGANJ. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोयला रैंक में नाबालिग लड़कों के द्वारा कोयला चोरी करने के दौरान खतरनाक स्टंट का वायरल वीडियो खूब धूम मचा रहा है. इस वीडियो को लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने अबतक देखा है. इस वायरल वीडियो ने एनटीपीसी फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर ललमटिया से कोयला लोड कर फरक्का आने के क्रम में 13 – 15 साल के तीन नाबालिग लड़के कोयला चोरी करने के समान कमर में बांध कर चलती ट्रेन में चढ़कर फिल्मी अंदाज में स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. बिना डर भय को तीन लड़के खतरनाक स्टंट…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली की लाइफलाइन कई जाने वाली मेट्रो में यात्रा करना अब और महंगा हो गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को एलान किया है. इसका असर दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले सभी यात्रियों पर पड़ेगा. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा करने वालों को आज 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से बढ़ा हुआ किराया देना होगा. डीएमआरसी ने बताया कि यह बढ़ोतरी न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर सभी लाइनों पर 1 से 4 रुपये तक है. वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए किराया बढ़ोतरी…

Read More

RANCHI . राज्य में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है. चोर कहीं और किसी भी समय बाइक व स्कूटी की चोरी कर फरार हो जा रहे हैं. इस परेशानीी से सभी बड़े शहर के लोग परेशान हैं. गाड़ी के मालिक थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा रहे हैं लेकिन बरामदगी नहीं हो पा रही है. आंकड़ों के मुताबिक अकेले रांची के 7 थाना क्षेत्रों में पिछले 30 दिनों में ही 34 बाइकों की चोरी हुई है. पर बरामदगी मात्र 10 बाइक की हो पाई है. चोरों के टारगेट में अस्पताल व घरों के बाहर खड़ी…

Read More

RANCHI.  झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित केंद्र ने बताया है कि सोमवार को राज्य के खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होगी. इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं 70 से 110 मिलीमीटर के बीच बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटों में झारखंड में सामान्य से 246 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज…

Read More

-पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को नजरबंद, बेटे बाबूलाल सोरेन को उनके समर्थकों के साथ एक थाने में हिरासत में रखा Ranchi. रांची के नगड़ी में रिम्स-2 के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था की समस्या से बचने के लिए रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपई सोरेन को नजरबंद कर दिया गया. चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को उनके समर्थकों के साथ एक थाने में हिरासत में रखा है. वह रांची जा रहे थे. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने नगड़ी में विरोध प्रदर्शन किया.…

Read More

Jamshedpur.भाजपा गोविंदपुर मंडल की बैठक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें न्यूवोको सीमेंट प्लांट पर आरोप लगाया गया कि कंपनी सीएसआर के तहत जनहित में कोई कार्य नहीं कर रही है। इसे लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया. बैठक में जनता की कई समस्याओं पर चर्चा हुई और नुवोको प्रबंधन के अड़ियल रवैये पर नाराजगी व्यक्त की गई. सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक कंपनी स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक विरोध तेज किया जाएगा. मौके…

Read More

Chaibasa : चाईबासा के पास रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ. सुपर साईं सिंचाई विभाग के पास आर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक सिपाही बारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही बारी तांतनगर कोकचो का निवासी था और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर जा रहा था. इस दौरान चाईबासा से आ रही एक आर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में…

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर प्रखंड की केरा पंचायत स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, पर कामयाब नहीं हो सके. घटना शनिवार देर रात की है. रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक झारखंड ग्रामीण बैंक शनिवार को बंद था. इसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने शनिवार आधी रात करीब एक बजे बैंक पहुंचे. बैंक के मुख्य द्वार में लगे तालों को तोड़ दिया. उसके बाद चोरी के नियत से बैंक में घुस गये. मुख्य द्वार के बाद बैंक में और एक गेट में…

Read More

New Delhi. स्टील बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक हर्ष बंसल ने कहा कि कंपनी झारखंड में 803 करोड़ रुपये के निवेश से पांच लाख टन क्षमता वाली एक नई कोल्ड रोलिंग इकाई लगा रही है. इस कदम का उद्देश्य उच्च-गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादों की पेशकश बढ़ाना है. बंसल ने कहा कि यह निवेश सरकार की विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत किया जा रहा है. साल 2021 में इस्पात मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य देश में मूल्य-वर्धित स्टील का उत्पादन बढ़ाना और भारतीय इस्पात उद्योग को प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत करना…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना पुलिस ने प्रगति घाट (श्मशान घाट के पास) पर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया. आरोपी की पहचान गद्दी मोहल्ला निवासी आमिर गद्दी के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार आमिर गद्दी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा था. तलाशी में उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 3.82 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 1240 रुपये है. यह कार्रवाई शनिवार को करीब 7:30 बजे हुई. आरोपी को थाने लाकर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि ब्राउन…

Read More