जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. चुनावी सभा में पूर्व कमेटी के सदस्य, संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य और साधारण सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में शिव कुमार शर्मा और प्रकाश विश्वकर्मा उपस्थित थे. इस चुनाव में सुशील शर्मा को अध्यक्ष, रामचंद्र शर्मा को सचिव, राजेश कुमार शर्मा और ओमप्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा को भी उपाध्यक्ष, विजय शर्मा को संगठन मंत्री, ओमप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष और आकाश शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया. स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया मूल रूप से लोहार समाज का संगठन है. इसका मुख्य…
Author: News Desk
RANCHI: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें नशीला पदार्थ और शराब जब्त की गई है. बता दें कि पहली कार्रवाई ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई. आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर एसआई सोहन लाल, एएसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद और बी.डी. बोडरा की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 से एक संदिग्ध काले और नीले रंग का बैग बरामद किया. घोषणा और पूछताछ के बाद भी जब कोई यात्री सामने नहीं आया तो बैग खोला गया. जांच में इसमें चार पैकेट गांजा मिला, जिसका वजन 3.6 किलो है. इसकी अनुमानित बाजार…
Godda : झारखंड के गोड्डा जिले में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की नौ सदस्यीय टीम रविवार को गोड्डा पहुंची. आयोग की टीम का नेतृत्व सदस्य डॉ. आशा लकड़ा और निरुपम चकमा कर रहे हैं. गोड्डा सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद, यह टीम सीधे ललमटिया क्षेत्र के डकैता गांव के लिए रवाना हो गई. टीम का मुख्य मकसद सूर्या हांसदा के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की पड़ताल करना है. जांच टीम रविवार…
Jamshedpur : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने टाटा नगर क्षेत्र को प्राथमिकता में रखते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए हैं. ये बदलाव अस्थायी रूप से लागू किए गए हैं, जिसमें कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो कुछ को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा. इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में भी फेरबदल किया गया है. 68077/68078 आद्रा–वार–आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक पूरी तरह रद्द रहेगी. इसी प्रकार 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 31 अगस्त को रद्द…
रांची (RANCHI) : लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाले पत्रकार भी अब अबुआ राज में सुरक्षित नहीं है. उन्हें यह खतरा किसी क्रिमिनल से नहीं बल्कि खुद कानून के रखवालों में से है. अब यह हम नहीं कह रहे, यह तो कह रहें हैं झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी. दरअसल बीती रात अरगोड़ा थाना द्वारा पत्रकार तीर्थनाथ आकाश और सुनीता मुंडा को गिरफ्तार किया था. दोनों को बिना वारंट और बिना किसी केस के थाने ले जाकर घंटों तक बैठाया गया था. हालांकि रात करीबन 12 बजे इस शर्त पर दोनों पत्रकारों को छोड़ गया की आज यानि की 24…
Ranchi : नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 (RIMS-2) अस्पताल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. रविवार को ‘नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति’ के आह्वान पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विरोध जताते हुए “हल जोतो, रोपा रोपो” कार्यक्रम चलाया. ग्रामीण खेती के औजारों के साथ चिन्हित जमीन पर पहुंचे और हल चलाकर यह संदेश दिया कि “जमीन हमारी है, हक भी हमारा है.” इस विरोध में झारखंड लोक मंच (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो भी शामिल हुए. उन्होंने भी हल चलाकर आंदोलन को समर्थन दिया और कहा कि यह सिर्फ जमीन की नहीं, बल्कि…
Gumla : गुमला के सिसई थाना क्षेत्र में डाढ़ा से छारदा जाने वाली सड़क पर स्थित पुल भारी बारिश की वजह से पूरी तरह टूट गया है. इसके चलते आसपास के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है. पुल की हालत पहले से ही खराब थी. गाड़ियों की आवाजाही पहले ही बंद थी, लेकिन लोग पैदल और साइकिल से आवागमन कर रहे थे. अब लगातार बारिश के चलते पुल का एक हिस्सा और धंस गया, जिससे अब पैदल चलना भी संभव नहीं रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल लंबे समय बाद बना था, लेकिन कुछ…
Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में PC & PNDT ACT के जिला में अनुपालन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रों के कार्य संचालन, नियमों के अनुपालन और लंबित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में नये मशीन/बाय-बैक इंस्टॉलेशन, नये पंजीकरण, डॉक्टरों के नाम जोड़े जाने, केन्द्रों के स्थान परिवर्तन, लंबित आवेदनों के निष्पादन आदि पर विमर्श किया गया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और जिन केन्द्रों ने नवीकरण या नये पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, उनका सत्यापन शीघ्र पूरा…
New Delhi. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपनी अन्य आय बढ़ाने के लिए नवंबर से क्रेडिट कार्ड परिचालन को नए सिरे से बढ़ाने की योजना बना रहा है. बैंक को उम्मीद है कि उस समय तक उसका नया आईटी बुनियादी ढांचा तैयार हो जाएगा. बैंक के प्रबंध निदेशक अशोक चंद्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”क्रेडिट कार्ड बाजार में पीएनबी प्रभावशाली स्थिति में नहीं है, हालांकि इसकी विशेषताएं बाजार में मौजूद किसी भी अन्य कार्ड के बराबर हैं. इसलिए, हमने क्रेडिट कार्ड विभाग को मजबूत किया है और व्यवसाय के लिए एक महाप्रबंधक को प्रभारी नियुक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘हम व्यवसाय…
New Delhi. गेमिंग मंच ड्रीम11 की मूल कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स वित्तीय सेवा क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए एक नए ऐप, ड्रीम मनी का परीक्षण कर रही है. यह काम ड्रीम सूट फाइनेंस ब्रांड के तहत किया जाएगा। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी.ड्रीम स्पोर्ट्स भारत में पैसा आधारित ऑनलाइन गेम की सुविधा देने वाली प्रमुख इकाई रही है. लेकिन सरकार के सभी प्रकार के पैसा आधारित ऑनलाइन मनी गेम पर प्रतिबंध लगाने के बाद, इसे अपने पैसा-आधारित गेम बंद करने पड़े हैं. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ड्रीम मनी पिछले कुछ महीनों से पायलट…
