रांची. पोक्सो के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने शनिवार को सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में दोषी करार साहिल अंसारी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने उस पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर उसे अतिरिक्त नौ महीने जेल काटनी होगी. अदालत ने अभियुक्त को पोक्सो एक्ट में 20 साल और अप्राकृतिक यौनाचार मामले में 10 साल कारावास की सजा सुनाई है. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी. घटना को लेकर पीड़ित बच्चे के पिता ने 13 मई 2023 को लोअर बाजार थाना में…
Author: News Desk
कोलकाता. पश्चिम बंगाल साइबर अपराध शाखा ने ग्राहकों की जानकारी साइबर ठगों को बेचने के आरोप में कोलकाता स्थित निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. साइबर अपराध शाखा को 2.5 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच में अधिकारियों की संलिप्तता के बारे में पता चला. गिरफ्तार किए गए लोगों में झारखंड की हजारीबाग शाखा के मुख्य जोखिम अधिकारी (सीआरओ), जामताड़ा शाखा के सीआरओ, धनबाद की सरायढेला शाखा के बिक्री प्रबंधक, कोलकाता की मेटियाब्रुज शाखा के सीआरओ और बिक्री प्रबंधक शामिल हैं. 23 जुलाई को…
हजारीबाग. चरही थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की तापीन नॉर्थ परियोजना में शनिवार की रात उग्रवादियों ने बड़ा हमला बोला. देर रात बारह से एक बजे के बीच तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से जुड़े उग्रवादियों के दस्ते ने आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस की खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया. उग्रवादियों ने पोकलेन और हाइवा समेत छह भारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल निकाल कर आग लगा दी. देखते ही देखते गाड़ियों में आग की लपटें उठने लगीं और आसपास दहशत का माहौल फैल गया. घटना के दौरान उग्रवादियों ने ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटरों और कर्मियों के साथ मारपीट भी की. उन्हें धमकाया कि यदि कंपनी ने…
मुंबई: मुंबई-गोवा हाईवे में रविवार सुबह करीब 2 बजे एक लग्जरी बस में आग लग गई. ये बस गणेशोत्सव के लिए कोंकण जा रही थी. इस बस में कई श्रद्धालुओं मौजूद थे. जिन्हें वक्त रहते बस से बाहर निकाल लिया गया. ये हादसा मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काशेडी सुरंग के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि आग की लपटे देखते ही चालक ने तुरंत बस रोकी दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, आग ने पूरी बस को जलाकर राख कर दिया. टायर फटने से लगी आग सामने आई जानकारी के अनुसार…
जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. करमटांड़ के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल को इस मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राजेंद्र मंडल पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह और दुमका के सांसद नलिन सोरेन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. यह मामला तब सामने आया जब पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंडल की इस टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई और करमटांड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.…
रांची.राजधानी रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की भूमि पर आज रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत हल चलायेंगे. इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भी जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन ने अपनी ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली है. पूरे एरिया में बैरिकेडिंग की गयी है. साथ ही अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है. इसके अलावा पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गयी है. विरोध प्रदर्शन को लेकर नगड़ी मौजा के आसपास व प्रदर्शन स्थल तक आनेवाले रास्तों…
Ranchi : बंगाल की खाड़ी से सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड में भारी बारिश का कारण बन सकता है. इसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होगा. हालांकि, 25 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे झारखंड सहित आसपास के राज्यों में बारिश और तेज होगी. 14 जिलों में रेड अलर्ट, फ्लैश फ्लड का खतरा पिछले 50 घंटों से प्रदेश के…
Ranchi : राजधानी रांची से सटे अनगड़ा थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की है. इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के नाम संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर, शिवम कुमार, पवन कुमार महतो और लखन साहू बताये गये. इस बात की जानकारी रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया के साथ साझा की है. SP ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान को बीती रात करीब साढ़े आठ…
Ranchi. झारखंड में आदिवासी संगठनों ने कई आपराधिक मामलों में वांछित सूर्य नारायण हांसदा की सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में शनिवार को राजभवन तक मार्च निकाला. यह जुलूस रांची के जिला स्कूल मैदान से निकाला गया और राजभवन पर समाप्त हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने कथित मुठभेड़ की सीबीआई जांच, हांसदा के परिवार के लिए सुरक्षा और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हंसदा को 10 अगस्त को देवघर के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था और कथित मुठभेड़ उस समय हुई, जब उसे छिपे हुए हथियार बरामद करने के…
Ranchi. झारखंड के रांची में करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले प्रशासन ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी और राज्य की राजधानी के नगड़ी इलाके में सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया. किसानों, भूमि मालिकों और 20 से अधिक आदिवासी समूहों ने रविवार को उस स्थल पर ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जहां एक हजार करोड़ रुपये की रिम्स 2 अस्पताल परियोजना प्रस्तावित है. राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा केंद्र राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार को रिम्स 2…
