Author: News Desk

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शनिवार की सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया. पैंकी मोड़ के पास खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि चलते ट्रक का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह-सुबह हजारीबाग की ओर से रांची जा रहा एक बारह चक्का ट्रक पैंकी मोड़ पर खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसे के बाद चालक दर्द से कराहता रहा और केबिन में फंसा रहा. सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शनिवार को DC कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक का मकसद जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की रणनीति तय करना था. बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से कोई भी नागरिक वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का असली लाभ तभी मिलेगा जब उसका प्रभाव अंतिम व्यक्ति…

Read More

Seraikela : झारखंड के सरायकेला जिले में भारी बारिश से दो अलग-अलग जगहों पर मिट्टी के मकान गिर गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं. राजनगर थाना क्षेत्र के डांडू गांव में शुक्रवार शाम भारी बारिश के चलते एक मिट्टी का मकान ढह गया. हादसे में अरविंद लोहार (7) और उसकी मां शांति लोहार (27) की मौके पर ही मौत हो गई. घर के बाकी 8 लोग भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबा हटाया और घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल…

Read More

Ranchi : रांची पुलिस ने नकली नोट का काला कारोबार करने वालों को तीखी चोट की है. इस धंधे में शामिल दो लोगों को सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने धर दबोचा है. इन दोनों के नाम मो साबीर उर्फ राजा और साहिल कुमार उर्फ करण बताये गये. दोनों लड़के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में रहते हैं. वहीं, पुलिस ने एक यात्री बस से करीब दो करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किये गये हैं. यह पूरी खेप बिहार से रांची पहुंची थी. इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने किया. DSP प्रकाश…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत मणिपाल मेडिकल कॉलेज के सभी छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है. दरअसल इनके गुस्से का कारण तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की मौत बताई जा रही है. गुरुवार की रात दिव्यांशु पांडे ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी. उसे समय पर यदि एंबुलेंस की सेवा मिल गई होती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी. बताया जाता है कि दिव्यांशु डिप्रेशन में था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की है. छात्र- छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्र- छात्राएं…

Read More

Ranchi. विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कहा कि वह झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर हमला तेज करने के साथ आदिवासी नेता सूर्या हंसदा की ‘फर्जी’ मुठभेड़ में मौत की सीबीआई जांच की मांग करेगा.भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने विधायक दल की दो घंटे की बैठक के बाद हंसदा की मुठभेड़ को ‘नृशंस हत्या’ करार दिया.जायसवाल ने कहा, हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में सात सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया था, जिसने…

Read More

Chaibasa. पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, झींकपानी में शनिवार को द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही. इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा चंद्रयान-3 की सफलता पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा, इसरो दिवस विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का उल्लेख करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय की एक विशिष्ट पहचान है, आशा करती हूं कि यहां के विद्यार्थी शुभांशु शुक्ला की तरह देश का नाम…

Read More

Jamshedpur. सीएसआईआर-नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल), जमशेदपुर ने फेनोम इंडिया-सीएसआईआर हेल्थ को होर्ट नॉलेजबेस के दूसरे चरण का शुभारंभ किया. इस पहल का उद्देश्य भारतीय जनसंख्या के लिए प्रेसिजन मेडिसिन और व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर 23 से 28 अगस्त तक एक बहुदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएसआईआर-एनएमएल के 250 से अधिक कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके जीवनसाथी भाग ले रहे हैं. उद्घाटन समारोह सीएसआईआर-एनएमएल आवासीय परिसर में आयोजित किया गया, जिसका औपचारिक उद्घाटन डॉ. संदीप घोष चौधुरी (निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर) द्वारा किया गया.

Read More

Ranchi. झारखंड की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर (पैन) को अनिवार्य कर दिया गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. जैक सचिव को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि वर्ष 2026 में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा से ही इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाये. ‘पैन’ के अलावा छात्रों को स्कूलों का यू-डाइस प्लस कोड को भी अनिवार्य कर दिया गया है. यह व्यवस्था छात्रों के डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने और…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में 24 घंटे की लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों और डूब क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. मानगो पुल स्थल पर स्वर्णरेखा नदी का वर्तमान जलस्तर 121.64 मीटर दर्ज किया गया है. यह खतरे के निशान 121.50 मीटर से 0.14 मीटर अधिक है. आदित्यपुर पुल स्थल पर खरकई नदी का जलस्तर 130.15 मीटर तक पहुंच गया है. यह खतरे के निशान 129.00 मीटर से 1.15 मीटर ऊपर है. गालूडीह स्वर्णरेखा बराज डैम का शनिवार…

Read More