Author: News Desk

New Delhi. अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के निकाय ‘एएचपीआई’ ने उत्तर भारत में अपने सदस्य अस्पतालों को एक सितंबर से बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के पॉलिसीधारकों को नकदी-रहित इलाज की सुविधा बंद करने की सलाह दी है. बजाज आलियांज ने इस कदम पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि वह हमेशा ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और मामले का हल निकालने के लिए एएचपीआई के साथ काम कर रही है. एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स-इंडिया (एएचपीआई) ने आरोप लगाया कि बजाज आलियांज ने कई वर्षों पुराने अनुबंधों के आधार पर अस्पतालों को भुगतान दरें तय कर रखी हैं…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधानटोला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर ओमंग को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सागर ओमंग बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग, पोस्तो नगर का निवासी है. घटना के संबंध में नाबालिग के पिता के बयान पर सागर समेत उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों मां, पिता और बहन को आरोपी बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, घटना 29 जुलाई की दोपहर करीब 1:50 बजे की है. उस समय नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी. तभी सागर…

Read More

Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करने में देरी को लेकर राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है और शिक्षा विभाग को नयी परीक्षा कराने की समय-सीमा बताने का निर्देश दिया है. नीलम कुमारी की एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए, न्यायमूर्ति आनंद सेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को एक हलफनामा प्रस्तुत कर सरकार की ‘मंशा’ के बारे में अदालत को बताने का आदेश दिया कि क्या वह भविष्य में टीईटी आयोजित करेगी या नहीं. उच्च न्यायालय ने सचिव को यह भी आदेश दिया कि वह बताएं कि सरकार नयी परीक्षाएं कब…

Read More

New Delhi. 15 अगस्त से निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए फास्टैग वार्षिक पास शुरू होने के कारण उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह में अंतर के लिए राजमार्ग टोल प्लाजा संचालकों को एनएचएआई से तीन महीने तक मुआवज़ा मिलेगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक परिपत्र में कहा कि 15 अगस्त से कार/वैन/जीप के लिए वार्षिक पास के कार्यान्वयन के क्रम में, उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एजेंसियों के लिए एक समान मुआवज़ा तंत्र अपनाने का निर्णय लिया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 72,931 करोड़ रुपये टोल से एकत्र किए. इस सरकारी एजेंसी ने कहा कि यह…

Read More

Patna. पटना के बाहरी इलाके में शनिवार को एक मिनी वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पटना-नालंदा बॉर्डर के पास शाहजहांपुर में हुई. उसने बताया कि मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…

Read More

Ranchi. अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) द्वारा गैंगस्टर मयंक सिंह को शनिवार सुबह रांची वापस लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड एटीएस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषव कुमार झा के नेतृत्व में एटीएस के दल ने दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार औपचारिकताएं पूरी कीं और फिर सिंह उर्फ सुनील मीणा को वापस लाने के लिए आजरबैजान का दौरा किया. रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद झा ने कहा, “झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण है. हमें उम्मीद है कि विदेश में मौजूद बाकी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत कोल्हान के कई हिस्सों में बारिश से भारी तबाही मची है. सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल भी हो गए. राजनगर के बीडीओ मलय दास ने बताया, जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में,…

Read More

रांची.  झारखंड में संचालित ऐसे फार्मेसी कॉलेज जो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के नॉर्म्स पूरे नही कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई के लिए जांच शुरू हो गयी है. आठ कॉलेजों की जांच में तीन को बंद करने की अनुशंसा की कमेटी ने की है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर उप सचिव की अध्यक्षता में कमिटी गठित कर कॉलेजों की जांच करायी गयी थी. कमिटी द्वारा लगातार निरीक्षण व कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त जांच कमिटी ने 8 कॉलेजों में निरीक्षण के बाद…

Read More

थराली: उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार आधी रात को चमोली जिले के थराली गांव में बादल फटने से काफी तबाही हुई है. शुक्रवार रात लगभग एक बजे थराली में भारी बारिश के दौरान बादल फटा गया. जिससे पानी का तेज बहाव आया, जो अपने साथ खूब मलबा लेकर आया. बताया जा रहा है कि इस आपदा के बाद से एक व्यक्ति लापता है, जबकि एक लड़की घर के अंदर मलबे में दबी हुई है. पुलिस और प्रशासन की और से राहत और बचाव कार्यों किया जा रहा है. SDRF की टीम गौचर से घटनास्थल के लिए…

Read More

नई दिल्‍ली: भारत के 27 राज्य विधानसभाओं और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ की संपत्ति है. देश में 2 मुख्‍यमंत्री ऐसे भी हैं, जो अरबपति हैं. क्‍या आप जानते हैं कि देशभर के राज्‍यों के 30 मुख्‍यमंत्री कितनी संपत्ति के मालिक है? देश का सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री कौन है? एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश भर के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में दिए गए स्व-शपथपत्रों (self-sworn affidavits) के आधार पर तैयार अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किये हैं. देश के सबसे…

Read More