Author: News Desk

New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किया है. कोर्ट ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए आधार कार्ड को 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में से एक के रूप में अनिवार्य रूप से स्वीकार करना होगा. इसके साथ ही, कोर्ट ने बिहार में हटाए गए मतदाताओं को आधार कार्ड या अन्य स्वीकार्य दस्तावेजों के साथ अपने दावे ऑनलाइन जमा करने की अनुमति भी दी है. बिहार में इस…

Read More

नई दिल्ली.  अमित शाह ने “संवैधानिक नैतिकता” की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिसे उन्होंने कहा कि विपक्ष और सत्ताधारी, दोनों दलों को पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ था. इसी संदर्भ में उन्होंने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल से ही सरकार चलाई थी. इसी वजह से जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने के लिए नए बिल लाने की बात कही गई. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “क्या देश की जनता चाहती है कि कोई मुख्यमंत्री जेल में रहकर सरकार चलाए? यह कैसी बहस है?…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के रेडिशन होटल में आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन, रांची के सचिव बैद्यनाथ कुमार को चेंज मेकर्स अवार्ड 2025 से नवाजा गया. उन्हें यह सम्मान बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल तस्करी और गुमशुदा बच्चों को बचाने के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया. बैद्यनाथ कुमार ने अब तक 10,000 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जीवन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उनकी पहल और सक्रियता से सैकड़ों मानव तस्करों की गिरफ्तारी भी संभव हो सकी है. उनके प्रयासों से कई बच्चों को नई…

Read More

Ranchi : अजरबैजान के बाकू में कैद खूंखार मयंक सिंह को भारतीय आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) के हवाले सौंप दिया गया है. प्रत्यर्पण की पूरी प्रक्रिया रात्रि के समय एयरपोर्ट पर संपन्न हुई है. आधे घंटे से ज्यादा चली प्रत्यर्पन की प्रक्रिया के बाद एटीएस की टीम फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एटीएस (झारखंड) की टीम मयंक सिंह को लेकर रांची पहुंचेगी. इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में एटीएस मुख्यालय और फिर पूछताछ के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रखा जायेगा. मालूम हो कि गैंगस्टर मयंक सिंह को पिछले साल…

Read More

Ranchi : रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र के लुम्बा उरांव हत्या कांड का खुलासा महज 8 घंटे के अंदर कर दिया. इस मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अवैध प्रेम प्रसंग के चलते लुम्बा उरांव को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था. इस काम को उसकी पत्नी गीता देवी और पत्नी का आशिक इरफान अंसारी ने अंजाम दिया. इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने…

Read More

Kolkata. कोलकाता की सबसे युवा फुटबॉल कहानी ईस्ट बंगाल या मोहन बागान नहीं, बल्कि एक तीन साल पुरानी टीम लिख रही है, जो हाल तक मुश्किल से एक ज़िला टीम थी. तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के समर्थन से 2020 में स्थापित डायमंड हार्बर एफसी ने डूरंड कप सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल को हराकर बाहर कर दिया. ‘जाइंट किलर’ डायमंड हार्बर एफसी की नजरें पदार्पण वर्ष में डूरंड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने पर लगी होंगी लेकिन इसके लिये उसे शनिवार को फाइनल में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी जैसे धुरंधर को हराना होगा. इस साल का खिताबी मुकाबला इस…

Read More

Jamshedpur. राज्य में एक सितंबर से नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब की बिक्री होगी. इसके लिए शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में दुकानों की बंदोबस्ती के लिए लॉटरी हुई. नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब का कारोबार अब निजी हाथों में होगा. लॉटरी प्रक्रिया से विभाग को लगभग 40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. राज्य में नयी उत्पाद नीति के तहत कुल 1343 दुकानों का संचालन किया जायेगा. इधर, पूर्वी सिंहभूम जिला में 45 ग्रुपों में शहर की 109 शराब शराब दुकानों की बंदोबस्ती ई-लॉटरी के माध्यम से समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को संपन्न…

Read More

Jamshedpur. सिखों के नौवें गुरु, धर्म और मानवता के रक्षक श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन का स्वागत 26 अगस्त को मानगो में किया जाएगा. श्री गुरु सिंह सभा, मानगो कमिटी इस अवसर पर विशेष तैयारियों में जुटी हुई है. नगर कीर्तन का स्वागत मानगो चौक पर पुष्पवर्षा और सिख मार्शल आर्ट गतका के अद्भुत प्रदर्शन के साथ किया जाएगा. श्री गुरु सिंह सभा, मानगो कमिटी और साध संगत पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. कमिटी के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू और सीजीपीसी के प्रधान भगवान…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह शिव मंदिर के पास रहने वाली शिक्षिका टुंपा डे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, टुंपा डे मॉडल स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. घटना के समय उनके पति बाबू डे घर पर मौजूद नहीं थे. बताया जाता है कि शाम को परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें फंदे से झूलता देखा. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शव को कब्जे…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में स्थित सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आइजी मनोज कौशिक शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा, जमशेदपुर एसएसपी, चाईबासा व सरायकेला के एसपी मौजूद रहे.इस मौके पर तीन दिनों तक चले प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम में जमशेदपुर पुलिस टीम ओवरऑल चैंपियन रही. अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं, अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया…

Read More