Author: News Desk

नई दिल्ली: चुनाव अधिकार संस्था एडीआर की एक नई रिपोर्ट के अनुसार देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने खिलाफ सबसे अधिक 89 मामले घोषित किए हैं, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 47 मामले घोषित किए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 5 केस आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 19, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 13 और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच मामले घोषित किए हैं. महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और सुखविंदर सिंह सुक्खू…

Read More

होशियारपुर. पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया. हादसा मंडियाला गांव के नजदीक हुआ. एक मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद LPG से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग भड़क उठी. गैस के रिसाव की वजह से आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए. इस हादसे में जिंदा जल जाने से 2 लोगों की मौत गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग झुलस गए. घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें…

Read More

नई दिल्ली. चाइनीज शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) की वेबसाइट शुक्रवार शाम से भारत में 5 साल बाद अनब्लॉक हुई है. साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट अलीएक्सप्रेस (Aliexpress) और शीन (Shein) का वेब पेज भी ओपन हो रहा है. साल 2020 में भारत-चीन के बीच रिश्तों में तनाव के चलते इन पर बैन लगा था. यूजर्स मोबाइल और लैपटॉप पर अभी इन प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइट का सिर्फ होम पेज एक्सेस कर पा रहे हैं. वहीं, टिकटॉक और अलीएक्सप्रेस का एप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर अवेलेबल नहीं है. यानी एप अभी भी ब्लॉक्ड हैं. वहीं,…

Read More

RANCHI.  सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में भाजपा की जांच कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को रिपोर्ट सौंप दी है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बनी जांच कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच की है. जांच कमेटी ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया है. जांच कमेटी को परिजनों ने बताया कि सूर्या हांसदा को टाइफाइड था और वह वेल्लोर से इलाज करा के लौटा था. वह पुलिस का टाॅर्चर सह नहीं पाया. जांच कमेटी ने शव का वीडियो भी देखा, जिसमें उसके शरीर पर जगह-जगह काले धब्बे थे. जांच कमेटी का मानना है कि हांसदा को करंट…

Read More

JAMSHEDPUR. सांसद विद्युत वरण महतो ने रांची में झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव से मुलाकात कर जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों के निर्माण की मंजूरी देने की मांग की है. सांसद ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिससे यातायात में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सांसद ने भारत सरकार के पथ सचिव को भी पत्र लिखकर कई सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है. कहा कि जनहित में इन सड़क मार्गों का निर्माण कराना अत्यंत आवश्यक है. सांसद ने कहा कि राज्य सरकार से इन सड़कों की अनुशंसा…

Read More

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए कहा है कि अब जो भी आवारा कुत्ते पकड़े जाएंगे, उन्हें नसबंदी और टीकाकरण के बाद उसी जगह पर वापस छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें उठाया गया था. कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पूरी तरह से मना होगा. इसके लिए नगर निगम विशेष भोजन क्षेत्र बनाएंगे, जहां लोग इन कुत्तों को खाना खिला सकेंगे. इन भोजन क्षेत्रों में नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें साफ…

Read More

JAMMU : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(C) के तहत की गई, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में बिना जांच के कर्मचारी को हटाने का प्रावधान देता है। बर्खास्त कर्मचारियों की पहचान खुर्शीद अहमद राथर और सियाद अहमद खान के तौर पर की गई है। राथर कुपवाड़ा के करनाह में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जबकि खान केरन, कुपवाड़ा में भेड़ पालन विभाग में सहायक स्टॉकमैन थे। खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों…

Read More

New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किया है. कोर्ट ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए आधार कार्ड को 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में से एक के रूप में अनिवार्य रूप से स्वीकार करना होगा. इसके साथ ही, कोर्ट ने बिहार में हटाए गए मतदाताओं को आधार कार्ड या अन्य स्वीकार्य दस्तावेजों के साथ अपने दावे ऑनलाइन जमा करने की अनुमति भी दी है. बिहार में इस…

Read More

नई दिल्ली.  अमित शाह ने “संवैधानिक नैतिकता” की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिसे उन्होंने कहा कि विपक्ष और सत्ताधारी, दोनों दलों को पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ था. इसी संदर्भ में उन्होंने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल से ही सरकार चलाई थी. इसी वजह से जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने के लिए नए बिल लाने की बात कही गई. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “क्या देश की जनता चाहती है कि कोई मुख्यमंत्री जेल में रहकर सरकार चलाए? यह कैसी बहस है?…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के रेडिशन होटल में आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन, रांची के सचिव बैद्यनाथ कुमार को चेंज मेकर्स अवार्ड 2025 से नवाजा गया. उन्हें यह सम्मान बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल तस्करी और गुमशुदा बच्चों को बचाने के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया. बैद्यनाथ कुमार ने अब तक 10,000 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जीवन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उनकी पहल और सक्रियता से सैकड़ों मानव तस्करों की गिरफ्तारी भी संभव हो सकी है. उनके प्रयासों से कई बच्चों को नई…

Read More