Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»आदिवासी अस्मिता की लड़ाई में उतरे JLKM के देवेंद्रनाथ महतो, आंदोलन को दिया समर्थन
    Breaking News

    आदिवासी अस्मिता की लड़ाई में उतरे JLKM के देवेंद्रनाथ महतो, आंदोलन को दिया समर्थन

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 (RIMS-2) अस्पताल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. रविवार को ‘नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति’ के आह्वान पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विरोध जताते हुए “हल जोतो, रोपा रोपो” कार्यक्रम चलाया. ग्रामीण खेती के औजारों के साथ चिन्हित जमीन पर पहुंचे और हल चलाकर यह संदेश दिया कि “जमीन हमारी है, हक भी हमारा है.”

    इस विरोध में झारखंड लोक मंच (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो भी शामिल हुए. उन्होंने भी हल चलाकर आंदोलन को समर्थन दिया और कहा कि यह सिर्फ जमीन की नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और अधिकार की लड़ाई है.

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार RIMS-2 के लिए खेती योग्य जमीन को जबरन अधिग्रहित करना चाहती है और रैयतों को खेती से रोका जा रहा है. उनका कहना है कि यह जमीन पुरखों की संपत्ति है और सरकार की यह कार्रवाई गैरकानूनी है.

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन छीनना चाहती है. RIMS-2 जरूरी हो सकता है, लेकिन उसे ऐसे स्थान पर बनाया जाए जहां कोई विवाद न हो. नगड़ी की यह जमीन ग्रामीणों की आजीविका का आधार है और उनकी सहमति के बिना कोई भी परियोजना थोपना गलत है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JLKM's Devendranath Mahato entered the fight for tribal identity supported the movement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    August 31, 2026

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026
    Recent Post

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group