Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पत्रकारों की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल
    Breaking News

    पत्रकारों की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची (RANCHI) : लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाले पत्रकार भी अब अबुआ राज में सुरक्षित नहीं है. उन्हें यह खतरा किसी क्रिमिनल से नहीं बल्कि खुद कानून के रखवालों में से है. अब यह हम नहीं कह रहे, यह तो कह रहें हैं झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी.

    दरअसल बीती रात अरगोड़ा थाना द्वारा पत्रकार तीर्थनाथ आकाश और सुनीता मुंडा को गिरफ्तार किया था. दोनों को बिना वारंट और बिना किसी केस के थाने ले जाकर घंटों तक बैठाया गया था. हालांकि रात करीबन 12 बजे इस शर्त पर दोनों पत्रकारों को छोड़ गया की आज यानि की 24 अगस्त को वाह दोनों रांची में मौजूद नहीं रहेंगे. तीर्थनाथ आकाश और सुनीता मुंडा, ने बीते दिनों अपने चैनल पर रिम्स 2 विवाद और सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर विडिओ बनाकर सरकार को सवालों के घेरे में डाल दिया था. अब माना जा रहा है की इसी वजह से दोनों को अरगोड़ा थाना ले जाया गया था. हालांकि बात यहइन तक नहीं रुकी. मामले पर विपक्ष के नेताओं ने भी चिंता जताते हुए सोशल मीडिया हैन्डल X के जरिए सरकार से तीखे सवाल किए हैं. ऐसे में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी ने लिखा :

    ‘रांची पुलिस ने बिना वारंट और बिना किसी केस के पत्रकार तीर्थनाथ आकाश को गिरफ्तार किया है. यह केवल एक पत्रकार की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम का गला घोंटने की साज़िश है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    तीर्थनाथ आकाश ने जिस तरह लगातार सूर्या हांसदा के फ़र्ज़ी एनकाउंटर और रिम्स-2 में आदिवासी ज़मीन की लूट का सच सामने रखा, उसी से बौखलाई हेमंत सरकार ने यह कदम उठाया है.
    @HemantSorenJMM सरकार ने अब खुलकर आदिवासी दमन का बीड़ा उठा लिया है. यह सरकार कॉरपोरेट दलालों के साथ मिलकर आदिवासियों की ज़मीन और खनिज लूट रही है और जो इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएगा, उसका हश्र या तो फर्जी एनकाउंटर होगा या रात के अंधेरे में गिरफ़्तारी!

    यह लोकतंत्र पर हमला है, यह संविधान पर हमला है और यह आदिवासी अस्मिता पर हमला है. हेमंत सरकार अब जनता के सवालों से डरकर कलम और आवाज़ को कैद करने की नीति अपना चुकी है.’

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    ऐसे में यह घटना सिर्फ दो पत्रकारों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी गहरा प्रहार है और यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. अब देखना यह है कि सरकार इस आलोचना पर क्या रुख अपनाती है और न्याय प्रणाली कैसे प्रतिक्रिया देती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Leader of Opposition Babulal Marandi raised questions on democracy over the arrest of journalists
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group