Author: News Desk

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार सुबह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने के लिए बिहार रवाना हुए. कांग्रेस के ये कार्यकर्ता बिहार के नवादा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होंगे, जिसकी सीमा झारखंड से लगती है. कमलेश ने कहा,‘हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दे को अपना समर्थन देने के उद्देश्य से हम ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने के लिए बिहार रवाना हुए हैं. वह बिहार के लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया…

Read More

New Delhi. शेयर बाजार में जबर्दस्त लिवाली होने से आई तेजी के बीच सोमवार को निवेशकों की संपत्ति 6.17 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 676.09 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 81,273.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने 81765.77 अंक का स्तर भी छुआ. दिवाली तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव आने की घोषणा से घरेलू शेयर बाजार में लिवाली का जोर रहा. व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.39 प्रतिशत की तेजी रही जबकि मिडकैप एक प्रतिशत चढ़ गया. इससे बीएसई पर…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 अगस्त को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में सुझाए गए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद से भारतीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे हैं. बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.44 अंक चढ़कर 81,477.19 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 53.4 अंक की बढ़त के साथ 24,930.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों…

Read More

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में तीन दर्जन से अधिक मामलों में वांछित एक अपराधी ने सोमवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि डबलू सिंह उर्फ गौतम कुमार सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आरोपों सहित कुल 37 मामले दर्ज हैं. एसपी ने कहा कि वह समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहता था. उन्होंने बताया कि पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलंग गांव के रहने वाले 48 वर्षीय डबलू सिंह ने दो दशक पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा…

Read More

Ranchi. तमाड़-खूंटी मार्ग पर मकुवादार पुलिया के समीप तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतका की पहचान सीवान जिले की बबिता देवी (65) वर्ष के रूप में हुई है. सभी पटना निवासी हैं. सभी लोग रायपुर से बीमार परिजन का हालचाल लेकर जमशेदपुर लौट रहे थे. इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. गाड़ी कई बार पलटती हुई पुलिया से नीचे जा गिरी और हादसे में बबिता देवी…

Read More

Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में फिर लो प्रेशर बनने से मौसम बदला हुआ है. बादल छाए हुए हैं. बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 18 से 20 तक विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर वज्रपात का खतरा हो सकता है. 21 से 23 अगस्त तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी. सोमवार को मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह में बादल छाए रहे. दिन…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर वाणिज्य कर्मचारियों ने आरपीएफ जवानों के साथ 11 ट्रेनों में औचक जांच अभियान चलाया. इससे 629 लोगों को बिना टिकट एवं रेलवे प्रावधान के आरोप में पकड़कर जुर्माना वसूला गया है. रेलवे के अनुसार जांच अभियान से 2 लाख 67 हजार 655 राजस्व प्राप्ति हुआ. बताया जाता है कि खड़कपुर मंडल में अभी अभियान चला है जो जल्द ही चक्रधरपुर मंडल के स्टेशनों पर शुरू होगा.

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटपहाड़ और सोनुआ के बीच गोलमुंडा लेबल क्रॉसिंग गेट नंबर 180 में रेल पटरियों की ट्रैक मशीन से मरम्मत को लेकर 19 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा. रेलवे की और से दी गई जानकारी के अनुसार इस फाटक के बंद होने से ट्रेनों के परिचालन में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. हालांकि चक्रधरपुर रेल मंडल में कई स्टेशनों में एन आई कार्य को लेकर अगस्त सितम्बर और अक्टूबर को विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलाया जायेगा.

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है. राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्राथमिक शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व में इस विभाग को देख रहे मंत्री की अनुपस्थिति के कारण दी गई है. अधिसूचना संख्या 1067 (दिनांक 18 अगस्त 2025) के अनुसार, अब हेमन्त सोरेन स्वयं इस विभाग से जुड़े सभी कार्यों और नीतिगत निर्णयों का संचालन करेंगे. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री को यह प्रभार तत्काल प्रभाव से दिया गया है. गौरतलब है कि झारखंड में…

Read More

Patna : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 2025) की आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है. नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी. स्थगन से जुड़ा नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा शुल्क में संशोधन प्रस्तावित होने के कारण 18 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है. पहले आयोग ने 4 अगस्त को सूचना जारी कर कहा था कि सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 18 अगस्त से…

Read More