Ranchi. राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेलमंत्री को पत्र देकर झारखंड के रांची और ओडिसा के ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा में बड़बिल रांची फास्ट मेमू ट्रेन जल्द चलाने का मुद्दा उठाया है. राज्यसभा सांसद के अनुसार, रांची-बड़बिल मेमू ट्रेन शुरू होने से झारखंड के बड़ाजामदा, गुआ, नोवामुंडी, डोंगवापोशी, झींकपानी, चाईबासा, राज-खरसावां तथा (ओडिसा-क्योंझर जिला) के कोल्हान क्षेत्र से आयरन-ओर तथा बॉक्साइट की माल ढ़ुलाई से जुड़े मजदूरों को आवागमन में सहूलियत होगी और रेलवे का भी राजस्व बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि रेलवे के ध्यान नहीं देने से क्षेत्र की बड़ी आबादी रेल आवागमन की सुविधा से वंचित है.
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार आदिवासियों की जमीन हड़प रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता चंपई सोरेन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रस्तावित 1,000 करोड़ रुपये की रिम्स-2 अस्पताल परियोजना के लिए रांची के नागरी क्षेत्र में जबरन भूमि अधिग्रहण किया गया है. चंपई ने आरोप लगाया, मैंने 24 अगस्त को किसानों द्वारा किए जा रहे ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ (खेत जोतो, पौधे लगाओ) विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया है. इन किसानों की जमीन…
Hazaribagh : हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का नेतृत्व हजारीबाग के एसपी एसपी अंजनी अंजन और डीसी शशि प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और कैदियों की बैरकों की गहन जांच की गई. अधिकारियों ने जेल के विभिन्न सेल, अस्पताल, कैंटीन और पार्किंग क्षेत्र का भी जायजा लिया. इस दौरान केंद्रीय कारा से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई. अधिकारियों ने दिए निर्देश निरीक्षण के बाद जेल अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को और मजबूत करने के निर्देश…
Ranchi : झारखंड शराब घोटाले मामले में जेल में बंद वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को एसीबी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें BNSS की धारा 187(2) के तहत जमानत प्रदान की है. कोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देते समय कई शर्तें लगाई हैं. विनय चौबे की गिरफ्तारी को 92 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एसीबी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है. इसी आधार पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने उनका पक्ष रखा. जमानत की शर्तें बेल पर रहते हुए अगर…
Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की जांच में पुलिस ने हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. घटना 5 अगस्त की शाम लगभग 5:38 बजे हुई थी, जब थाना क्षेत्र के किताडीह ग्यालापट्टी निवासी रवि यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. इस मामले में परसुडीह पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को तीन आरोपियों समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु, संजय वर्मा उर्फ संजु वर्मा और बिबेक साह—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.…
Khunti : खूंटी में बिरसा कॉलेज की एक छात्रा की बॉडी फंदे पर लटकी हालत में मिली. उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी. मृतका की शिनाख्त छाया कुमारी उर्फ चुलबुली के तौर पर की गयी. करीब 18 साल की चुलबुली तोरपा प्रखंड के अंगराबारी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी. उसके पिता का नाम सुरेश पांडेय है. मृतका के घरवालों का कहना है कि बीते सोमवार कॉलेज से लौटने के बाद छाया अपने कमरे में चली गयी. कुछ देर बाद वह फंदे पर लटकी हालत में मिली. शाम करीब छह बजे परिजनों ने जब…
Hazaribagh : हजारीबाग में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों में अवैध देह व्यापार का संचालन हो रहा है.इसी सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), छह दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया. कई होटल बने निशाना पुलिस टीम ने एक साथ शहर के विभिन्न होटलों में रेड की.इनमें होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका शामिल हैं.छापेमारी…
19 अगस्त से 01 सितंबर तक प्रखंडवार आयोजित किए जा रहे कैम्प जमशेदपुर. उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 19 अगस्त से 01 सितम्बर तक नि:शुल्क Free Aid & Appliances का वितरण हेतु आयोजित किए जा रहे कैम्प का आज से शुभारंभ हुआ.पहले दिन धातकीडीह सामुदायिक भवन में आयोजित कैम्प में 8 दिव्यांगजनों के बीच ई- ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया वहीं, 60 वर्ष या इससे ऊपर आयु के 42 नागरिक एवं 30 विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया. आगामी शिविरों की तिथियां एवं…
उपायुक्त के निर्देशानुसार डीटीओ एवं डीएसपी ट्रैफिक ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक जमशेदपुर. सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रवर्तन विभाग (Enforcement Deptt.) के पदाधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए .डीटीओ श्री धनंजय एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल केवल तभी दिया जाए जब वे हेलमेट पहनकर आएं.इसी तरह चारपहिया वाहनों में चालक एवं सहयात्रियों को सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करने पर बल…
Adityapur. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आधा दर्जन से अधिक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रेलर का हैंड ब्रेक नहीं लगाया गया था, जिससे ढलान पर खड़ा ट्रेलर लुढ़क गया और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की है. उनका कहना है कि भारी वाहनों…
