Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां गदड़ा में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाया. चोरों ने इन घरों से करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 5 लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया. चारों परिवार किसी कार्यक्रम में गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने अलमारी तोड़कर गहनों और नकदी की चोरी कर ली. परिजनों का कहना है कि इस घटना में आसपास के लोगों की मिलीभगत हो सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस…
Author: News Desk
Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम में अधिकारियों ने 50,000 से अधिक ऐसे राशन कार्ड धारकों के नाम हटा दिए हैं, जिन्होंने पिछले छह महीने या उससे अधिक समय से अपने कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है. आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक निष्क्रिय कार्ड धारक जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र (68,565) और जमशेदपुर एवं गोलमुरी क्षेत्र में पाए गए, जहां यह आंकड़ा 46,703 है. सत्यापन अभियान के दौरान कुल 1,64,237 निष्क्रिय राशन कार्ड धारकों में से 50,323 के नाम हटा दिए गए हैं. बयान में कहा गया कि 576 कार्डधारक लाभ पाने के योग्य पाए गए, जबकि 1,13,338 अन्य के नामों की जांच की जा…
Khunti. खूंटी जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 15 वर्षीय लड़के ने बच्ची को मिठाई देने के बहाने फुसलाया, उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. जरियागढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने किशोर को पकड़ लिया, जिसने शराब पीने के बाद अपराध किया. किशोर ने स्कूली शिक्षा भी छोड़ दी है.
Mumbai. एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच चार सत्र की तेजी के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146.64 अंक की गिरावट के साथ 81,497.75 अंक पर और एनएसई निफ्टी 47.5 अंक फिसलकर 24,933.15 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और एनटीपीसी के शेयर में तेजी दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग…
New Delhi. भारतीय रेलवे अब ट्रेन यात्रियों के लिए कड़े बैगेज नियम लागू करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे अब एयरलाइंस की तरह यात्रियों का सामान तौलेगा और तय सीमा से अधिक वजन या बड़े बैग पर अतिरिक्त शुल्क लगायेगा. शुरुआती चरण में यह व्यवस्था उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन और इटावा पर लागू हो सकता है. नियमों के अनुसार, एसी फर्स्ट क्लास यात्रियों को 70 किलो, एसी टू-टियर को 50 किलो, एसी थ्री-टियर और स्लीपर यात्रियों को 40 किलो तथा जनरल क्लास को 35 किलो तक…
Jamshedpur. रेलवे की मालगाड़ी से करीब 24 लाख रुपये के चावल लदा पूरा वैगन गायब करने के मामले में अब रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटानगर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. टाटानगर के गुड्स शेड में कमर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत सूरज कुमार और मुकेश कुमार को चक्रधरपुर रेलवे कोर्ट में पेश करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया गया. यह मामला करीब 24 लाख रुपये मूल्य के चावल गबन से संबंधित है, जो एक साल से अधिक पुराना है. ऐसे हुआ मामले का खुलासा…
New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को घोषणा की कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे. साथ ही उन्होंने देश के दूसरे सबसे बड़े पद के लिए होने वाले चुनाव को ‘वैचारिक लड़ाई’ बताया. रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त हैं. वह हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थम् एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं. रेड्डी 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. संयुक्त विपक्ष की बुधवार दोपहर संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में एक बैठक होगी.…
Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. उलीडीह थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक ऑटो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने सात पेटियों से कुल 329 बोतल शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस को देखते ही ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि इस शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है. पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है.इस मामले में प्राथमिकी…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मालवाहक वाहन से अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस रैकेट के मुख्य सरगना की तलाश जारी है. पुलिस टीम ने आईटीआई मोड़, तोड़ांगहातु के पास एक मालवाहक वाहन को रोका. जांच के दौरान, वाहन पर लदी 30 पेटियां मिलीं, जिसमें से 3600 बोतल ओनेरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया. इसका अनुमानित मूल्य 7 लाख 2 हजार रुपये बताया जा रहा है. यह वाहन रांची से जैतगढ़ की ओर जा रहा था.…
New Delhi. चीन ने भारत को उर्वरकों और दुर्लभ मृदा खनिजों की आपूर्ति से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने पर सहमति जताई है.आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने इस मुद्दे पर हुई प्रगति से अवगत कराया. दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता के दौरान भारत द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद चीन ने यह कदम उठाया है. वांग भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं. सूत्रों ने बताया कि चीन ने भारत की तीन प्रमुख चिंताओं का समाधान करने…
