Jamshedpur. रेलवे ने टाटानगर होकर अजमेर के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत छह महत्वपूर्ण ट्रेनों को फिर शुरू करने का फैसला किया है. इन फैसलों से त्योहारों में घर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का सफर आसान होगा. त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सांतरागाछी और अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08611, सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल, 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से चलेगी. 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से…
Author: News Desk
नई दिल्ली. डॉग लवर्स हों या कुत्ता पालने का शौक रखने वाले. इनके लिए सरकार एक योजना बनाने में लगी है. अब अगर आप कुत्ता पालते हैं और उसे सैर कराने के लिए बिना पट्टे और कॉलर के बाहर ले जाते हैं तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने संसद में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया है, जिसके तहत सार्वजनिक जगह पर कुत्ते को बिना धातु की चेन और कॉलर के घुमाने पर जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है. इस नए प्रावधान के मुताबिक पहली बार उल्लंघन करने…
हाजीपुर में राजू राय और राजू सिंह और मोतिहारी में राहुल मुखिया और छेदी सिंह के घर पर छापा PATNA. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को नागालैंड से AK-47 लाकर बिहार में बेचने के मामले में वैशाली, हाजीपुर और मोतिहारी में बड़ी छापेमारी की. यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर में मई 2024 में AK-47 की बरामदगी से जुड़े संवेदनशील मामले की जांच के तहत की गई. गुरुवार सुबह 4:30 बजे NIA की छह सदस्यीय टीम ने हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक पर राजू राय के घर पर छापा मारा. करीब छह घंटे तक चली तलाशी में घर के…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां केतरा बेदिया नामक शख्स ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की मासूमियत को कई महीनों तक रौंदा. मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई और परिजनों को इसकी जानकारी हुई.झारखंड के पर्यटन स्थलों पर लेख चाचा ने करवाई थी भतीजी का गर्भपात पुलिस के अनुसार, पीड़िता दिव्यांग है और आरोपी ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाकर लगातार यौन शोषण किया. परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चाचा को बीती रात गिरफ्तार कर लिया. जांच में…
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया. चाईबासा कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रोहन श्रीवास्तव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद कमरे में चले गए. जब तक पत्नी चाय लेकर पहुंची, तब तक दरवाजा बंद था. अंदर झांकने पर पता चला कि रोहन ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने कमरे के आईने…
Mumbai. शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 अंक पर और एनएसई निफ्टी 94.3 अंक की बढ़त के साथ 25,144.85 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लाभ में रहे। वहीं इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.
Ranchi.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में प्रतिबंधित माओवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के प्रमुख दिनेश गोप को धनशोधन जांच के तहत गिरफ्तार किया है. ईडी ने बुधवार को यह जानकारी दी. गोप को राज्य के पलामू जिले की केंद्रीय जेल से हिरासत में लिया गया, जहां वह झारखंड पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज एक मामले में बंद था.संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘गिरफ्तारी के बाद गोप को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग’ के जरिए विशेष अदालत (पीएमएलए) रांची के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.…
Medninagar. पलामू जिले के पनकी में एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रभारी अधिकारी रूपा बाखला ने बताया कि मेदिनीनगर महिला थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के तुरंत बाद मंगलवार को आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है और पिछले कई महीनों से आरोपी के अधीन कोचिंग ले रही थी. बाखला ने बताया कि तुलेश्वर यादव नाम के अपराधी की गिरफ्तारी के…
Amrawti. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को अमरावती में ‘रतन टाटा इनोवेशन हब’ (आरटीआईएच) और राज्य के पांच और केंद्रों का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री के साथ टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.मुख्यमंत्री नायडू ने अमरावती हब से विशाखापत्तनम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, अनंतपुर और तिरुपति के आरटीआईएच क्षेत्रीय केंद्रों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के नाम पर बने ये आरटीआईएच नवाचार, उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देंगे और ‘स्टार्टअप’ को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. उभरते क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और कौशल उन्नयन को सुगम बनाने के…
New Delhi. उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने गए राधाकृष्णन के साथ राजग के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को नामांकन पत्रों के चार सेट सौंपे, जो उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं. नामांकन पत्रों के चार सेट में मोदी, सिंह, शाह और जनता दल (यूनाइटेड) नेता राजीव रंजन…
