नई दिल्ली. I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने राज्यसभा महासचिव के सामने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए. राज्यसभा महासचिव इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी भी हैं. इस दौरान शरद पवार (राकांपा-एसपी), रामगोपाल यादव (सपा), तिरुचि शिवा (द्रमुक), शताब्दी रॉय (टीएमसी), संजय राउत (शिवसेना-यूबीटी) और जॉन ब्रिटास (माकपा) जैसे प्रमुख विपक्षी नेता भी रेड्डी…
Author: News Desk
नई दिल्ली. लोकसभा का मॉनसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. इस सत्र में 12 विधेयकों को बिना चर्चा या संक्षिप्त चर्चा के साथ पारित किया गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों के रवैये पर निराशा जताते हुए कहा कि उन्होंने नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला, जो लोकतंत्र और सदन की गरिमा के खिलाफ है. सत्र के आखिरी दिन सुबह 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष…
नई दिल्ली. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने राइड-हेलिंग कंपनी Rapido पर भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही कंपनी को प्रभावित ग्राहकों को मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया है. भ्रामक ऑफर से ग्राहक हुए गुमराह Rapido ने अपने विज्ञापनों में “5 मिनट में ऑटो या 50 रुपये पाएं” और “गारंटीड ऑटो” जैसे आकर्षक दावे किए थे. कंपनी का कहना था कि यदि 5 मिनट में ऑटो नहीं मिलता, तो ग्राहकों को 50 रुपये दिए जाएंगे. लेकिन जांच में पता चला कि यह दावा भ्रामक था. ग्राहकों को…
Ranchi : झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में हुए शराब घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग की है. अपने पत्र में उन्होंने सरकार और एसीबी (ACB) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि अब तक की कार्रवाई केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने और बड़े षड्यंत्रकारियों को बचाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में जिस तेजी से एक बड़े अधिकारी को बुलाकर तत्काल गिरफ्तार किया गया था, वही तत्परता बाद में गायब हो गई.…
Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा अवसर मिला है. राजधानी रांची के खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न पदों पर युवाओं को भर्ती होने का मौका मिलेगाछ प्रशासन ने रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसमें न्यूनतम 8वीं पास युवा शामिल हो सकते हैं. शर्त यह है कि उम्मीदवार झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होंगे. साथ ही अभ्यर्थियों…
Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान सुरक्षा कारणों से राजधानी रांची स्थित विधानसभा परिसर के चारों ओर 1000 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. आदेश 22 अगस्त सुबह 8 बजे से 28 अगस्त रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा. इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध एक जगह पर पांच या उससे अधिक लोगों का जुटना (सरकारी कार्य व शवयात्रा…
Jamshedpur. साकची स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया चोरी के दो आरोपी पुलिस जीप से कूदकर भाग गये. चोरों को भागता देख पुलिस भी उसके पीछे–पीछे भागी. चोर एक क्वार्टर के पास जाकर छुप गया. इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा. जानकारी के अनुसार, दोनों पर टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने का आरोप है. बिष्टुपुर पुलिस द्वारा दोनों को जेल भेजा जा रहा था. जेल भेजने से पूर्व दोनों को एसएसपी कार्यालय में फिंगर प्रिंट लेने के लिए लाया गया था. इसी बीच दोनों ने हाथ…
Ranchi.डाकघर अब किसी भी बैंक के ग्राहकों से यूपीआई भुगतान स्वीकार कर सकेंगे. दरअसल डाक विभाग ने 5,800 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘उन्नत डाक प्रौद्योगिकी’ (एपीटी) पूरे देश में लागू कर दी है जिससे विभाग को एक विश्वस्तरीय सार्वजनिक लॉजिस्टिक संगठन के रूप में बदला जा सकेगा. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अभी तक तकनीकी कारणों से यूपीआइ भुगतान डाकघरों में केवल इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खातों तक ही सीमित था. सिंधिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह भारत की डिजिटल यात्रा में ऐतिहासिक कदम है.…
New Delhi. कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 254 रुपये की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 254 रुपये या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसमें 13,868 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया. चांदी की वायदा कीमत बृहस्पतिवार को 130 रुपये की तेजी के साथ 1,12,683 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. मल्टी…
Chatra. चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए दो वाहनों में आग लगा दी. यह घटना लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई है. नक्सलियों की उपस्थिति से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मिली जनकारी के अनुसार बुधवार रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह विशनपुर गांव में माओवादियों का एक दस्ता सतन गंझु का घर पहुंच कर उसे खोज रहे थे, नहीं मिलने पर घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर और सवारी वाहन को आग लगा दिया है. नक्सलियों ने सतन के घर में ताला भी लगा दिया. आग लगाने के बाद भाकपा…
