Author: News Desk

Kolkata: पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था एक गंभीर संकट से जूझ रही है. राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित लगभग 460 कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया रुकी हुई है. इस अनिश्चितता ने छात्रों, अभिभावकों और कॉलेज प्रशासन को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है. इस मुद्दे पर पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है. पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय का सरकार पर सीधा आरोप शुक्रवार को अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में तथागत रॉय ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने लिखा कि दाखिला प्रक्रिया बाधित…

Read More

गोड्डा : सूर्या हांसदा एनकाउंटर प्रकरण की जांच के लिए आगामी 24 अगस्त को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ( एनसीएसटी) की नौ सदस्यीय टीम का दौरा ललमटिया के डकैता स्थित सूर्या हांसदा के पैतृक गांव में होगा. टीम का नेतृत्व आयोग की सदस्य डा आशा लकड़ा और निरुपम चकमा करेंगी. टीम में आयोग के सदस्य सचिव वाईपी यादव, सलाहकार एचआर मीना,सुभाष रशिक सोरेन,राहुल यादव, अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार सहित सदस्य के निजी सचिव कुशेश्वर साहू, प्रति रंजन चकमा आदि शामिल है. नई दिल्ली से आयोग की टीम देवघर हवाई अड्डा पर उतरेगी. वहां से गोड्डा सर्किट हाउस में विश्राम के…

Read More

Ranchi : झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को बड़ी सफलता मिलने जा रही है. कुख्यात अमन साहू गिरोह के शार्पशूटर और कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को शनिवार (23 अगस्त) को भारत लाया जाएगा.झारखंड के पर्यटन स्थलों पर लेख सूत्रों के मुताबिक, मयंक सिंह पिछले साल 29 अक्टूबर से रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अजरबैजान की राजधानी बाकू में हिरासत में था. वहां से अब अजरबैजान प्रशासन उसे झारखंड ATS की तीन सदस्यीय टीम को सौंपेगा. इसके बाद ATS उसे दिल्ली होते हुए रांची लेकर पहुंचेगी. मयंक सिंह पर 48 से अधिक आपराधिक मामले…

Read More

Ranchi : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है, जिसके कारण रांची-धनबाद समेत दूसरे सेक्शन से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. रद्द ट्रेनों में हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस, वास्को डी गामा–जसीडीह एक्सप्रेस, गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा, जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर रांची–गोमती नगर के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग की है. उन्होंने…

Read More

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बड़ा मामला सामने आया. यहां महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के एक डॉक्टर अचानक चाय पीने के बाद बेहोश हो गए. उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं. जानकारी के अनुसार, विभाग के सात डॉक्टरों ने कैंटीन से चाय मंगाई थी. इसी दौरान एक डॉक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच में चाय में किसी तरह का जहर या हानिकारक पदार्थ होने…

Read More

 Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में दो लोगों को 30 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर 14 दिनों तक ट्रक में उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों को मेदिनीनगर के पंडवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़ा गया. पलामू पुलिस ने एक बयान में कहा कि पीड़िता गाजियाबाद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, जहां एक आरोपी बढ़ई का काम करता है. उसने सात…

Read More

Ranchi. झारखंड में बृहस्पतिवार को वज्रपात से तीन छात्राओं समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. राज्य की राजधानी से लगभग 50 किलोमीटर दूर नरकोपी थाने के अंतर्गत होंडपीरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन छात्राओं की मौत हो गई. ये छात्राएं स्कूल से घर लौट रहीं थीं. नरकोपी थाना प्रभारी नागेश्वर साहू ने बताया, ‘पांच से 12 साल की उम्र की ये छात्राएं अपराह्न करीब तीन बजे होंडपीरी के सरकारी स्कूल से घर लौट रहीं थीं. मृतकों की पहचान परी उरांव (5), अंजलिका कुजूर (7) और बासमती उरांव (12) के रूप में की…

Read More

Chakardharpur. सीबीआइ की टीम ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई की है. यहां पार्सल कार्यालय में छापेमारी कर पार्सल क्लर्क राजीव नंदन को आठ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. जांच के बाद सीबीआइ की टीम राजीव नंदर को अपने साथ ले गयी. पार्सल कार्यालय को भी बंद कर दिया गया. हालांकि चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि पार्सल कार्यालय को बंद करने संबंधी कोई जानकारी उन्हें नहीं है. हालांकि उन्होंने बताया कि राजीव को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला चार बड़े जेनरेटर की बुकिंग…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) शंकर झा को एसीएम (सहायक वाणिज्य प्रबंधक) के पद पर प्रोन्नति मिली है. वहीं, चक्रधरपुर में नियुक्त टाटानगर के पूर्व सीसीआई टीके मंडल को भी एसीएम बनाया गया है. दक्षिण पूर्व जोन से शंकर झा टाटा, टीके मंडल चक्रधरपुर, राउरकेला के सीटीआई जगरनाथ हेम्ब्रम, चक्रधरपुर के वाणिज्य प्रशिक्षक आकाश मुखी और हटिया के हिमांशु शेखर के एसीएम बनने का पत्र जारी हुआ. बताया जाता है कि शंकर झा 1 अप्रैल 2026 से एसीएम पद पर काम करेंगे जबकि, टीके मंडल और जगरनाथ हेम्ब्रम को तत्काल एसीएम पद पर नियुक्त किया जाना है.

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.करीब एक सप्ताह की तेजी के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक फिसलकर 81,738.66 अंक पर आ गया.50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की गिरावट के साथ 25,002.20 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट रही। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर मुनाफे में रहे. शेयर बाजार के…

Read More