Author: News Desk

Jamshedpur. मानसून लगातार सक्रिय है और जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता के कारण 26 तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी. इस दौरान सभी हिस्सों में बारिश होगी. इसके बाद यह धीमा पड़ सकता है. विभाग के मुताबिक इस दौरान राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. 22 और 23 को राज्य के पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को राज्य में…

Read More

मुंबई. भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन की तबीयत बिगड़ गई है. मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को एयरलिफ्ट करके मुंबई के HN रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उनकी सेहत को लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि, बढ़ती उम्र के चलते स्थिति गंभीर होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं. अभी तक, अंबानी परिवार की तरफ से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर इस दौरान कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अंबानी परिवार के सदस्यों को…

Read More

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विधानसभा में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आरएसएस (RSS) का एंथम गाने लगे. डीके शिवकुमार ने गुरुवार को विधानसभा के अंदर RSS एंथम की 2 लाइनें गाकर सबको चौंका दिया. यह तब हुआ जब विधानसभा में भाजपा विधायक आर अशोक ने शिवकुमार की ओर इशारा करते हुए जोर देकर कहा कि कर्नाटक सरकार को RCB भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इस पर डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा कि उन्हें भाजपा की चालों के बारे में सब पता है. फिर उन्होंने भाजपा विधायक के साथ बहस के दौरान RSS एंथम की…

Read More

नई दिल्ली. त्योहारों से पहले आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर आई है. इस साल दिवाली तक कारें और टू-व्हीलर सस्ते होने की उम्मीद है. दरअसल, GST काउंसिल की मंत्री समूह (GoM) ने वाहनों पर लगने वाली टैक्स दरों में बदलाव को मंजूरी दे दी है. इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा और गाड़ियां खरीदना पहले की तुलना में किफायती हो जाएगा. क्या हैं नई GST दरें? (Diwali Car Price Cut) अब तक ऑटो सेक्टर पर 5%, 12%, 18% और 28% की दरें लागू थीं. लेकिन नए प्रस्ताव के बाद 12% और 28% की स्लैब हटाई जाएगी.…

Read More

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुउ साइकिल, दो मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की लाल रंग की साइकिल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस मामले में पुलिस ने सीनी निवासी शंभू महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, शंभू महतो ने इंद्राटांडी से साइकिल चोरी की थी. छापामारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी की साइकिल और दो मोटरसाइकिल बरामद की. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों को…

Read More

Ranchi : झारखंड में आतंकी संगठनों की गतिविधियों को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. झारखंड एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 285 लोग देश और विदेश में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 113 संदिग्ध पाकुड़ जिले से हैं, जो अब आतंकियों के लिए एक नया ठिकाना बनता जा रहा है. साहिबगंज से 65, रांची से 49, और जमशेदपुर से 22 संदिग्धों की पहचान हुई है. बाकी संदिग्ध राज्य के अन्य जिलों से हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जिन संगठनों से ये लोग जुड़े हैं, उनमें…

Read More

कोयलांचल और जमशेदपुर के कई हाई प्रोफाइल कैदी भी इस जेल में हैं Palamu : पलामू सेंट्रल जेल से करीब 200 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा. जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इन कैदियों का ट्रांसफर कई चरणों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा. जेल में क्षमता से अधिक कैदियों के बंद होने के कारण यह फैसला लिया गया है. यहां बंद 200 कैदियों को हजारीबाग सेंट्रल जेल भेजा जाएगा. पलामू सेंट्रल जेल में वर्तमान में करीब 925 कैदी बंद हैं, जबकि इसकी क्षमता केवल 760 कैदियों की है. इनमें से 300…

Read More

जमशेदपुर. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे ने गुरुवार के शाम हॉस्टल के कमरे में ही नशीली दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद उसे अस्पताल पहुंचने में काफी विलंब हुआ. उसे अस्पताल पहुंचाया गया तब डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.  दिव्यांशु बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था बताया जाता है कि दिव्यांशु ने सल्फास की गोली खा ली थी. हालत बिगड़ने पर सहयोगी छात्रों ने एंबुलेंस की मांग कॉलेज प्रबंधन से की लेकिन उन्हें तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. छात्र किसी तरह उसे…

Read More

विपक्ष के तेवर सख्त, हंगामा की आशंका, विधेयक और प्रस्ताव पर होगी चर्चा,  रांची : झारखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया है. यह सत्र 28 अगस्त तक प्रस्तावित है, हालांकि जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है. सत्र की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने से हुई. इससे पहले स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो का अभिनन्दन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया. वहीं उन्होंने गुरुजी के संघर्ष और सोच से सभी को अवगत कराया. विपक्ष इस सत्र में आक्रामक रुख अपनाने के मूड में…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना अंतर्गत तितलीघाट गांव में एक दर्दनाक घटना घटी. गांव के ग्वाला टोली स्थित बिजली खंभे पर हुए वज्रपात से करंट प्रवाहित तार टूटकर जमीन पर गिर गया. इसकी चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की 6 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीण मुंडा मनचुडिया सिद्धू ने बताया कि बिजली खंभे पर वज्रपात होते ही तेज आवाज के साथ तार टूट गया. जमीन पर गिरते ही उसमें तेज करंट प्रवाहित होने लगा. उसी समय आसपास चर रही बकरियां उसकी चपेट में आ गई. इसमें बामिया चांपिया की 3 बकरियां, मोसो…

Read More