Author: News Desk

Ranchi. झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग ने हाइकोर्ट के निर्देश के तहत ‘ट्रिपल टेस्ट’ प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो शहरी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की सीमा तय करने के लिए आवश्यक थी. आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस घटनाक्रम से राज्य में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो सकता है. ये चुनाव ओबीसी आरक्षण की स्पष्टता न होने के कारण 2020 से कम से कम 13 नगर निकायों में रुके हुए हैं. अन्य 35 नगर निकायों का कार्यकाल मार्च-अप्रैल 2023 में समाप्त हो…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है. 28 अगस्त तक चलनेवाले सत्र में चार कार्य दिवस होंगे. सत्र के पहले दिन ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में रखा जायेगा. अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार करीब चार हजार करोड़ की मांग सदन से कर सकती है. उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र के दौरान ही तीन अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया था. इस कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. पूरक मानसून सत्र में  स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन को सदन…

Read More

New Delhi. विभिन्न राज्यों के मंत्रियों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को केंद्र के जीएसटी दरों में कटौती के माध्यम से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में व्यापक सुधारों को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी, लेकिन कुछ विपक्षी दल शासित राज्य यह जानना चाहते हैं कि इस कदम से होने वाले राजस्व नुकसान और उसकी भरपाई कैसे की जाएगी. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाले मंत्रिसमूह ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत स्लैब की संख्या चार (5, 12, 18 और 28 प्रतिशत) से घटाकर दो (5 और 18 प्रतिशत) करने के केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा की.…

Read More

Jamshedpur. केंद्र सरकार की एक योजना के तहत आदित्यपुर समेत झारखंड के पांच शहरों से होकर गुजरने वाली नदियों का जल्द ही पुनरुद्धार किया जाएगा और पर्यावरण अनुकूल वातावरण विकसित किया जाएगा. झारखंड के आदित्यपुर, चास, धनबाद, रांची और साहिबगंज (राजमहल) जैसे शहरों को गंगा, दामोदर, खरकई, हरमू और स्वर्णरेखा नदियों के पुनरुद्धार के पहले चरण के लिए चुना गया है. यह परियोजना शहरी नदी प्रबंधन योजना (यूआरएमपी) के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी जो नदी शहर गठबंधन (आरसीए) के प्रमुख घटकों में से एक है. अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य नदी के पानी को साफ करना और…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. बागबेड़ा से पुलिस ने बिहार के रहने वाले आर्म्स पेडलर विष्णु सिंह उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े विष्णु के तार जमशेदपुर में सक्रिय बदमाशों से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने बताया कि विष्णु ने हाल ही में बागबेड़ा के शातिर बदमाश बादशाह खान उर्फ राजा को महज 5000 रुपये में एक पिस्टल बेचा था. बादशाह को भी पुलिस ने दबोच लिया है और उसके पास से वह पिस्टल बरामद कर लिया गया है. सिटी एसपी कुमार…

Read More

भू-विवाद मामलों के निष्पादन हेतु अंचल-सह-थाना दिवस का आयोजन जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले में भू-विवाद संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शी समाधान हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरुवार को ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी अंचलों से कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 9 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया तथा शेष 20 प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है. अंचल-सह-थाना दिवसों के माध्यम से जिले में अबतक कुल 635 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 423 मामलों का सफल निष्पादन किया जा चुका…

Read More

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने कहा –  बुजुर्गों की सेवा व उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए जमशेदपुर. अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA ) की ओर से ओल्ड एज होम आशीर्वाद भवन बाराद्वारी में विधिक जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे. उपस्थित बुजुर्गों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र…

Read More

जमशेदपुर. सड़क सुरक्षा के तहत वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-टोंड हॉर्न की जांच को लेकर डीटीओ श्री धनंजय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. उन्होने बताया कि केंद्रीय मोटरयान नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सभी मोटर वाहनों में केवल AIS-014 एवं Bureau of Indian Standard (BIS) द्वारा स्वीकृत विशिष्टता के अनुरूप हॉर्न लगाने का प्रावधान है. मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 194-F के तहत इस नियम का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है. प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-टोंड हॉर्न का प्रयोग न केवल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाता है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन है. आम नागरिकों…

Read More

रांची. अर्जुन मुंडा ने कहा रिम्स-2 के निर्माण को लेकर राज्य सरकार में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है. मेरा सुझाव है कि नॉलेज सिटी के लिए अधिग्रहित 400 एकड़ भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण कराया जाए, जो रांची रिंग रोड से मात्र 22 मिनट की दूरी पर है. इससे समस्या का समाधान होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी. साथ ही, सड़कें बेहतर होने पर लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में और भी कम समय लगेगा. पूर्व सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.

Read More

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार को झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्य निर्माता दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए. उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा का पूरक मॉनसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 22 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि 26 अगस्त को किसानों की समस्याओं और अतिवृष्टि पर विशेष चर्चा होगी. ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस सत्र…

Read More