Ranchi : झारखंड सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है. राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्राथमिक शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व में इस विभाग को देख रहे मंत्री की अनुपस्थिति के कारण दी गई है. अधिसूचना संख्या 1067 (दिनांक 18 अगस्त 2025) के अनुसार, अब हेमन्त सोरेन स्वयं इस विभाग से जुड़े सभी कार्यों और नीतिगत निर्णयों का संचालन करेंगे. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री को यह प्रभार तत्काल प्रभाव से दिया गया है. गौरतलब है कि झारखंड में…
Author: News Desk
Patna : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 2025) की आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है. नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी. स्थगन से जुड़ा नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा शुल्क में संशोधन प्रस्तावित होने के कारण 18 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है. पहले आयोग ने 4 अगस्त को सूचना जारी कर कहा था कि सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 18 अगस्त से…
Saraikela : सोमवार दोपहर टियूनिया गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया. सात वर्षीय रविन्द्र महतो की करंट लगने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बच्चा घर में रखा पंखा चालू करने गया था, जिस पर गीला कपड़ा डला हुआ था. जैसे ही उसने स्विच ऑन किया, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. परिजनों ने तुरंत मेन स्विच बंद किया और उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और…
रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के चार सक्रिय उग्रवादियों को रनिया थाना क्षेत्र कें जिबिलोंग टोंगरी से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये नक्सलियों में कुख्यात उग्रवादी ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो उर्फ बादल तोपनो उर्फ भगत भी शामिल है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दस मामले दर्ज हैं और वह पहले जेल जा चुका है. दूसरे पकडे गये उग्रवादी जिबनुस आईंद कें खिलाफ भी पहले से सात मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने कई हथियार और अन्य आपत्त्जिनक सामान बरामद किये है. यह जानकारी जिले के पुलिस कप्तान मनीष टोप्पों ने सोमवार को अपने कार्यालय…
New Delhi : झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की. अदालत ने बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए राज्य सरकार और डीजीपी को बड़ी राहत प्रदान की. बाबूलाल मरांडी की ओर से दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया था कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसमें नियमों का उल्लंघन हुआ है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि याचिका में ठोस आधार नहीं है. अदालत ने साफ कर दिया कि राज्य…
Ranchi : वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव और जनहानि को कम करने के उद्देश्य से Mitigation Project for Lightning Safety (MPLS) Awareness Programme की शुरुआत राँची में की गई. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर अपर समाहर्ता राँची रामनारायण सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. यह अभियान गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर शुरू किया गया है और इसे M/S Global Media के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. राँची जिले के चार प्रखंडों – रातु, नामकुम, ओरमांझी और सोनाहातु में…
Ranchi : झारखण्ड राज्य के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर सामने आया है. वर्ष 2025–26 के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक राँची में आयोजित की जाएगी. इसी को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक–ए स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर Recruiting राँची कर्नल विकास भोला, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित…
Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में उत्पाद विभाग ने नकली शराब बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जानकारी देते हुए जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में नकली शराब का धंधा चल रहा है. सूचना के बाद उन्होंने एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए भेजा. टीम ने छापेमारी की तो बड़ी मात्रा में नकली शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त स्प्रिट, कैरमेल, खाली बोतल, ढक्कन व नकली स्टीकर जब्त करने में सफलता प्राप्त किया. सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि शराब बनाने…
Jamshedpur. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के एंटी रैंगिंग कमिटी द्वारा 12-18 अगस्त 2025 तक एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया. शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी किये गए दिशानिर्देशों के अनुसार सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किए गए. यह पहल यूजीसी के दिशानिर्देशों और रैगिंग के प्रति शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सप्ताह की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ. प्रभात कुमार पाणि के उद्घाटन भाषण से हुई, जिन्होंने सहानुभूति, एकता और परिसर में एक…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिरसानगर में रिश्ते की मर्यादा को तारतार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां से अपहृत 31 वर्षीय कृष्णा महतो का शव जादूगोड़ा के चतरो स्थित स्वर्णरेखा नदी से रविवार को पुलिस ने बरामद किया था. इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने नामजद चाचा समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार मृतक मुख्य आरोपी राजेश महतो का दूर का भतीजा था. बिरसानगर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त को मृतक के भाई प्रकाश महतो ने थाने में लिखित शिकायत…
