Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»22 अगस्त से शुरू होगी राँची सेना भर्ती रैली, युवाओं के लिए तैयारी और महत्वपूर्ण निर्देश
    Breaking News

    22 अगस्त से शुरू होगी राँची सेना भर्ती रैली, युवाओं के लिए तैयारी और महत्वपूर्ण निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखण्ड राज्य के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर सामने आया है. वर्ष 2025–26 के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक राँची में आयोजित की जाएगी. इसी को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक–ए स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित हुई.

    बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर Recruiting राँची कर्नल विकास भोला, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

    बैठक के दौरान रैली स्थल पर होने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. कर्नल विकास भोला ने कहा कि राँची जिले के युवाओं को सेना में अधिक से अधिक शामिल करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि रैली स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएं, जिनमें विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, 1.6 किमी रन एरिया की सुरक्षा, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और विश्राम क्षेत्र की व्यवस्था प्रमुख हैं. उपायुक्त श्री भजन्त्री ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    कर्नल भोला ने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें किसी भी प्रकार का अनुचित प्रभाव नहीं चलता. उन्होंने युवाओं को दलालों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी. उनके अनुसार, “यदि कोई उम्मीदवार अर्हता पूरी नहीं करता है, तो उसे किसी भी हालत में चयनित नहीं किया जाएगा. ऐसे में दलालों के झांसे में आने की आवश्यकता नहीं है.”

    सेना भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन और सेना अधिकारियों ने मिलकर एक ठोस कार्ययोजना बनाई है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को किसी तरह की असुविधा न हो. रैली स्थल पर सुबह 4 बजे से मेडिकल टीम और सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय रहेगी. इस भर्ती रैली से झारखण्ड के युवाओं को न केवल रोजगार का अवसर मिलेगा बल्कि देश सेवा का सपना भी पूरा होगा.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    preparation and important instructions for youth Ranchi Army Recruitment Rally will start from 22nd August
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group