Author: News Desk

Saraikela. कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात ट्रक का गुल्ला टूट जाने से कई किलोमीटर तक लंबा सड़क जाम लग गयी. रविवार को पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन की मदद से ट्रक हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और यातायात घंटों प्रभावित रहा. ओवरब्रिज पर बने तीखे मोड़ लंबे और भारी वाहनों को मोड़ने में बड़ी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रतिदिन भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. पुलिस प्रशासन को आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है. ओवर ब्रिज की डिजाइन और…

Read More

Godda. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में गोड्डा पहुंची. भाजपा की जांच टीम ने सूर्या हांसदा के परिजन, उनके द्वारा चलाये जा रहे स्कूल के बच्चों और आसपास के लोगों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. जांच समिति में श्री मुंडा के साथ पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, अमित मंडल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और अनिता सोरेन शामिल हैं. मौके पर भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम भी पहुंचे थे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि…

Read More

Ranchi. भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में रविवार को नामित किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद राधाकृष्णन के नाम पर फैसला किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले राधाकृष्णन तमिलनाडु के एक वरिष्ठ भाजपा नेता हैं. नड्डा ने ओबीसी नेता और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके राधाकृष्णन (67) को इस संवैधानिक पद पर सर्वसम्मति से…

Read More

जमशेदपुर. आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के सभी 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ बनाने हेतु 18 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक शहरी क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. वरीष्ठ नागरिकों से प्रशासन ने अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों को नजदीकी शहरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर “आयुष्मान वय वंदना कार्ड” बनवाएं और योजना का लाभ उठाएं.  कैंप का स्थल/तिथि निम्नवत है 1. 18.08.2025 – शहरी प्रा. स्वा. केंद्र, बालीगुमा 2. 19.08.2025 – शहरी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, छोटा गोविंदपुर 3. 20.08.2025 – शहरी प्रा.…

Read More

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि 15 अगस्त की रात स्थानीय महिला सुषमा कुमारी को कुछ लोगों ने डायन-बिसाही कहकर उसके घर में घुसकर मारपीट की. रविवार को पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार संदीप शर्मा, गुड़िया कुमारी, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी और संगीता देवी नामक छह लोग पीड़िता के घर पहुंचे. इन लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर महिला पर हमला कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो…

Read More

जमशेदपुर. श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन रविवार को विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास की देख रेख में संपन्न हुआ. पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की. महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले 1934 से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी. अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता और माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के…

Read More

जमशेदपुर. सीतारामडेरा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पांडेय घाट के पास से लोहे का चैनल और रॉड लदे एक टेंपो के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब गश्ती दल ने टेंपो को रोककर उसमें लोडेड सामान के बारे में पूछताछ की, तो चालक और उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई शंकर ठाकुर के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के…

Read More

Ranchi : झारखंड में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 17 अगस्त 2025 के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आज गरज, तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की संभावना है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है. बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सोमवार तक एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है.…

Read More

Ranchi : शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट दाखिल करने की 90 दिनों की समय सीमा कल पूरी हो रही है, इसलिए ACB इसे हर हाल में कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है. इस मामले में मुख्य आरोपी IAS अधिकारी विनय चौबे हैं. उनके अलावा करीब एक दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. अब तक इस घोटाले में कुल 20 में से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में IAS विनय चौबे के साथ-साथ गजेंद्र…

Read More

Ranchi : रांची के चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को SSP चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक आवेदक कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ अमर्यादित और असम्मानजनक व्यवहार किया, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई. इस मामले की जांच सिटी डीएसपी ने की थी और 14 अगस्त को अपनी रिपोर्ट एसएसपी के सामने रखी. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से लक्ष्मीकांत को निलंबित करने का आदेश दिया. निलंबन के दौरान उन्हें रांची पुलिस केंद्र में मुख्यालय किया गया है. निलंबन काल में उन्हें सिर्फ सामान्य…

Read More