Patna : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष सर्वेक्षण अमीनों की हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाया है. विभाग ने साफ कर दिया है कि जनहित से जुड़े ‘राजस्व महाअभियान’ में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हड़ताल पर गए अमीनों के लॉगिन अकाउंट तुरंत बंद कर दिए गए हैं और उन्हें सरकारी दफ्तरों में प्रवेश करने से भी रोक दिया गया है. सरकार अब उनकी नौकरी समाप्त करने और नई भर्ती शुरू करने पर विचार कर रही है. ‘राजस्व महाअभियान’ में कोई रुकावट नहीं बिहार सरकार ने 16 अगस्त से ‘राजस्व महाअभियान’ शुरू किया…
Author: News Desk
Hazaribagh : बड़कागांव थाना क्षेत्र में एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है. इन पर माइंस बंद कराने और ट्रांसपोर्टरों तथा वाहन चालकों के साथ मारपीट करने का आरोप है. घटना शनिवार की है, जब चट्टी बरियातू माइंस में कुछ लोगों ने जबरन काम बंद करवाया और वहां मौजूद लोगों के साथ हाथापाई की. मारपीट करने वालों की पहचान योगेंद्र साव के निजी बाउंसरों के रूप में हुई, जो हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस ने पांचों को योगेंद्र साव…
Palamu : पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाही रेल पटरी के पास 16 अगस्त की सुबह मिले एक युवक के क्षत-विक्षत शव मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग को वजह बताते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा करते हुए पलामू पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह के रूप में हुई थी, जो ग्राम सुआ का निवासी था. शुरुआती तौर पर मामला ट्रेन दुर्घटना जैसा प्रतीत…
Patna : नेशनल मीडिया सेंटर में चुनाव आयोग ने रविवार को एक प्रेस वार्ता की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार 18 साल की उम्र पूरी करने वाला हर नागरिक मतदाता बनना चाहिए और वोट देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों का पंजीकरण चुनाव आयोग में होता है, इसलिए आयोग किसी के साथ भेदभाव नहीं करता. चाहे कोई किसी भी दल से हो, आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्यों को निष्पक्षता से निभाएगा. 1.6 लाख बीएलए ने तैयार की मतदाता सूची ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दशकों से राजनीतिक दल मतदाता…
Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से “गुरुजी” की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे. ज्ञातव्य है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गत चार अगस्त को निधन हो गया था.शनिवार को ही रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में संस्कार भोज संपन्न…
Jamshedpur. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) की जमशेदपुर नगर कमिटी ने मानगो के गुरुनानक हॉल में शिक्षा कन्वेंशन का आयोजन किया. कन्वेंशन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता, एआईडीएसओ के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसरियार ने कहा कि यह लड़ाई केवल शिक्षा को बचाने की नहीं, बल्कि संस्कृति और मानवता को संरक्षित करने की भी है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक की स्थिति चरमराई हुई है. सरकारें शिक्षा को सुलभ बनाने के बजाय इसे संकुचित कर रही हैं. शिक्षा बजट में कटौती और संसाधनों की कमी के कारण सार्वजनिक शिक्षा दम तोड़ रही है. नई शिक्षा नीति-2020…
Chaibasa. झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान ने रविवार को चाईबासा पहुंचे. स्वच्छता के तहत व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. व्यवहार न्यायालय के सभी इजलासों के साथ कार्यालयो का भी निरीक्षण किया. चाइबासा व्यवहार न्यायालय की साफ सफाई को देख कर काफी खुश हुए. वे झारखंड के और भी जिलों के न्यायालयो का निरीक्षण करते हुए चाइबासा पहुंचे थे. यहां की साफ-सफाई को अन्य जगहों से बेहतर बताया. इस अवसर पर चाइबासा व्यवहार न्यायालय के प्रघान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर समेत सभी न्यायाधीश और कर्मचारी उपस्थित थे. चीफ जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान से चाइबासा बार…
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 60,675.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ.छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र के सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 739.87 अंक या 0.92 प्रतिशत चढ़ा, वहीं निफ्टी 268 अंक या 1.10 प्रतिशत के लाभ में रहा. शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारतीय…
Jamshedpur. राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर पथराव मामले में आरपीएफ ने 10 वर्ष के बच्चे को हिरासत में लिया है. हालांकि आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है, ताकि बच्चे को ट्रेन पर पत्थरबाजी के लिए उकसाने वाले की गिरफ्तारी हो सके. बताया जाता है कि शनिवार को राउरकेला से टाटानगर आने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस पर गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच पत्थर बाजी की घटना C2 कोच के 62-63 सीट के पास हुई थी. आरपीएफ ने बच्चों को मौके से पकड़ा था लेकिन पत्थरबाजी में किसी अन्य का हाथ होने की आशंका है.
Jamshedpur. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में रहने वाले संदीप पाटिल को एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा. महिला ने युवक से 1.45 करोड़ रुपये ठग लिए. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के लोहिया पथ भाटिया बस्ती के आवास संख्या आठ में रहने वाली सपना सोना नाम की महिला ने भयादोहन कर संदीप पाटिल और उनके परिवार के सदस्यों से पहले करीबी बढ़ाई. इसके बाद उसने संदीप की दो महंगी एसयूवी अपने कब्जे में ले लीं. इस मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाने में सपना सोना के खिलाफ…
