Author: News Desk

Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल में लोटापहाड़ और बिलासपुर मंडल में तीसरी और चौथी लाइन निर्माण ने कार्य को लेकर 23 अगस्त को लाइन ब्लॉक होगा. इससे 23 अगस्त को टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई की दो ट्रेनें, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस को शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगी. बताया जाता है कि, ट्रेनों का परिचालन दिन बदलकर 29 अगस्त तक प्रभावित होगा, जबकि लाइन मरमत को लेकर अन्य ब्लॉक के कारण भी टाटानगर से ट्रेनों का परिचालन सितंबर तक रद्द होगा.

Read More

Jamshedpur. डुरंड कप का तीसरा क्वार्टरफाइनल 17 अगस्त (रविवार) को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. शाम चार बजे होगा. जिसमें मेजबान जमशेदपुर एफसी का सामना पहली बार डूरंड कप खेल रही डायमंड हार्बर एफसी से होगा. टीम के कोच स्टीवन डायस ने कहा कि हम पहली बार डायमंड हार्बर एफसी का सामना करने जा रहे हैं, जो कि एक मजबूत टीम है. और पिछले 23 मैचों से अजेय रही है. हमें सतर्क और केंद्रित रहना होगा. हमारी टीम तैयार है. जमशेदपुर ने ग्रुप स्टेज में त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2, इंडियन आर्मी एफटी को 1-0 और लद्दाख एफसी को…

Read More

New Delhi.जीएसटी कर में प्रस्तावित सुधारों को ‘अगली पीढ़ी का जीएसटी’ बताते हुए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि दो स्लैब वाली कर व्यवस्था क्रमिक रूप से एकल बिक्री/सेवा कर दर का रास्ता खोलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि 2047 तक एकल कर स्लैब हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नयी जीएसटी व्यवस्था, जिसमें कर दरों को कम करते हुए केवल पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब निर्धारित किए गए हैं, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी और शुल्क के खतरों को भी कम करने में मदद करेगी. अगर जीएसटी परिषद द्वारा प्रस्तावित दो स्लैब वाली व्यवस्था को…

Read More

Ranchi.प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. इडी को जांच के क्रम में इस बात के तथ्य मिले थे कि अंकित राज ने बालू के अवैध खनन में हुई कमाई से उक्त संपत्ति खरीदी है. मालूम हो कि इडी ने पुलिस द्वारा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज 16 प्राथमिकी को इसीआइआर के रूप में दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी. इसमें अंबा के पारिवारिक सदस्यों पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, प्रतिबंधित संगठन चलाने और…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के पहले बोनस का समझौता शुरू होता है. इसकी शुरुआत इस साल 16 अगस्त शनिवार को हो गयी. टाटा स्टील के सहयोग से संचालित मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) में बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. एमटीएमएच कैंसर अस्पताल प्रबंधन और एमटीएमएच इंप्लाइज यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल 19 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके हतत अधिकतम 1 लाख 1 हजार 518 रुपये और न्यूनतम 66 हजार 950 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. सभी कर्मचारियों के बीच बोनस समझौता की राशि अगले सप्ताह बैंक एकाउंट…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसा सामने आया. एनएच 33 पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. हादसे में कार पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है. पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, इसी कारण यह अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई. मामले की जांच की जा…

Read More

New Delhi.  झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) समेत राज्य के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ‘‘विशेषाधिकार हनन’’ नोटिस का अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय से कहा है कि वह राज्य सरकार से इस बारे में ‘तथ्यात्मक वक्तव्य’ मांगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर बिरला के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तत्काल सूचना मांगी. पत्र में कहा गया है, ‘‘गृह मंत्रालय से अनुरोध है कि इस मामले में झारखंड राज्य सरकार से एक ‘तथ्यात्मक…

Read More

Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई है. शव की स्थिति और…

Read More

Chakulia. चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित मौरबेड़ा गांव में शुक्रवार की शाम वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) पर हाथियों ने हमला कर दिया. घटना में टीम के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, गांव के पास छह हाथियों का दल घूम रहा था. वन विभाग की क्यूआरटी की सात सदस्यीय टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने पहुंची थी. इसी दौरान अचानक हाथियों ने टीम पर हमला बोल दिया. हमले में गोईदो (प. बंगाल) निवासी धर्मा सोरेन,…

Read More

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बारीगोड़ा एसयूवी के बच्चों को सम्मानित किया गया. सबसे पहले स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यालय प्रभारी एके श्रीवास्तव, क्षेत्र की मुखिया सुनीता नाग, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों बच्चे शामिल हुए. इस मौके पर बीते साल कक्षा एक से दशम कक्षा में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका हौसला आफजाई किया गया. बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया तो कक्षा केजी- वन के बच्चों ने गांधी-जवाहर व चंद्रशेखर बनकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Read More