Author: News Desk

आदित्यपुर.  सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के जागृति मैदान के उत्तरी छोर स्थित मुर्गा दुकान के पास से सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत अरुण कुमार सिंह रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे. वे पूर्व में आरआईटी थाना में पदस्थापित रह चुके थे और अगले वर्ष उनकी सेवानिवृत्ति होने वाली थी. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव…

Read More

Ranchi : झारखंड एटीएस ने राज्य के आधा दर्जन से अधिक कुख्यात अपराधियों की काली कमाई पर कार्रवाई शुरू कर दी है. एटीएस ने संगठित अपराधी गिरोहों से जुड़े लोगों को नोटिस भेजकर उनकी संपत्ति का हिसाब मांगा है. जो लोग अपनी कमाई का सही हिसाब नहीं दे पाएंगे, उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. इन लोगों से मांगी गयी जानकारी एटीएस ने अमन श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, प्रिंस खान, डब्लू सिंह, मयंक सिंह और विकास तिवारी जैसे गैंगस्टर्स की काली कमाई को कारोबार में लगाने वाले सफेदपोशों और उनके करीबी रिश्तेदारों की पहचान की है. इन सभी को नोटिस भेजा…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य आंदोलन से जुड़े 6052 आंदोलनकारियों की 34वीं संपुष्ट सूची जारी कर दी है. यह सूची गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार की गई है. आंदोलनकारियों की पहचान का काम पुनर्गठित झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितिकरण आयोग के अंतर्गत किया गया है. सरकार का उद्देश्य है कि चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सम्मान, पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएं. किस जिले से कितने आंदोलनकारी? राज्य के 23 जिलों से आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया है. इनमें कुछ जिलों से बड़ी संख्या में नाम आए हैं, जबकि कुछ जगह संख्या बेहद कम है.…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर में शनिवार सुबह एक अज्ञात शख्स की बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने डेड बॉडी को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. बॉडी एक पुलिया के नीचे पड़ा हुआ था. घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के समीप मिर्जाडीह हाट के पास से सामने आई है. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोग मौत के कारणों को लेकर चर्चा करते रहे. प्रारंभिक…

Read More

Bangalore : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के हलासुरु गेट पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार आग इमारत के भूतल पर स्थित प्लास्टिक मैट के गोदाम में लगी थी. मृतकों की शिनाख्त मदन सिंह (36) और सुरेश (34) के तौर पर की गई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है. इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर गोदाम था, जहां प्लास्टिक की चटाइयां रखी थीं. मदन सिंह राजस्थान के…

Read More

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां वें दिवंगत नेता के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे. इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग भी उपस्थित रहे. राजनाथ सिंह ने शिबू सोरेन को झारखंड और देश के आदिवासी समाज का मजबूत प्रतिनिधि बताया और कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया. बता दें कि शिबू सोरेन का 4 अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया था,…

Read More

Gopalganj : बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद शराब माफियाओं की गतिविधियां थम नहीं रही हैं. ताजा घटना गोपालगंज जिले से सामने आई है, जहां शराब तस्करों ने छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार पाठक की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है. घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार तड़के की है. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है. इस पर बलथरी चेकपोस्ट से टीम रवाना की गई.…

Read More

Jamtara  : जमीन हड़पकर घर बसाने के लालच में भतीजे ने अपनी ही चाची की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गुलू डुमरिया गांव की है, जहां करीब डेढ़ माह पहले 65 वर्षीय सुकरमनी किस्कू की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी. लंबे समय तक पुलिस को कातिल तक पहुंचने में कठिनाई हुई, क्योंकि हत्यारा घर में ही मौजूद था और खुद को निर्दोष साबित करने का हरसंभव प्रयास करता रहा. शनिवार को जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सबूत…

Read More

Jamshedpur. झारखंड सरकार ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के अनुसार, झारखंड में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा. सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया. बयान में कहा गया, राज्य सरकार ने मंत्री के सम्मान में 16 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखने का फैसला किया है. इसमें कहा…

Read More

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को घरेलू मुद्दे पर अपनी सास की हत्या करने वाले एक व्यक्ति की उसकी ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कवाल गांव में घटी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरेलू मुद्दे पर हुए विवाद के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी प्रमोद कुमार (27) ने अपनी सास सुशीला देवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुशीला देवी के गुस्साए परिवार के सदस्यों ने प्रमोद को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर…

Read More