Author: News Desk

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां वें दिवंगत नेता के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे. इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग भी उपस्थित रहे. राजनाथ सिंह ने शिबू सोरेन को झारखंड और देश के आदिवासी समाज का मजबूत प्रतिनिधि बताया और कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया. बता दें कि शिबू सोरेन का 4 अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया था,…

Read More

Gopalganj : बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद शराब माफियाओं की गतिविधियां थम नहीं रही हैं. ताजा घटना गोपालगंज जिले से सामने आई है, जहां शराब तस्करों ने छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में होमगार्ड जवान अभिषेक कुमार पाठक की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है. घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार तड़के की है. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है. इस पर बलथरी चेकपोस्ट से टीम रवाना की गई.…

Read More

Jamtara  : जमीन हड़पकर घर बसाने के लालच में भतीजे ने अपनी ही चाची की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गुलू डुमरिया गांव की है, जहां करीब डेढ़ माह पहले 65 वर्षीय सुकरमनी किस्कू की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी. लंबे समय तक पुलिस को कातिल तक पहुंचने में कठिनाई हुई, क्योंकि हत्यारा घर में ही मौजूद था और खुद को निर्दोष साबित करने का हरसंभव प्रयास करता रहा. शनिवार को जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सबूत…

Read More

Jamshedpur. झारखंड सरकार ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के अनुसार, झारखंड में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा. सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया. बयान में कहा गया, राज्य सरकार ने मंत्री के सम्मान में 16 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखने का फैसला किया है. इसमें कहा…

Read More

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को घरेलू मुद्दे पर अपनी सास की हत्या करने वाले एक व्यक्ति की उसकी ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कवाल गांव में घटी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरेलू मुद्दे पर हुए विवाद के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी प्रमोद कुमार (27) ने अपनी सास सुशीला देवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुशीला देवी के गुस्साए परिवार के सदस्यों ने प्रमोद को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक समान 100 रुपये शुल्क की घोषणा की, जबकि मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. कुमार ने कहा कि इस फैसले से सरकारी नौकरी के इच्छुक लाखों युवाओं को फायदा होगा.राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही यह फैसला लिया गया. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों के लिए सभी आयोगों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के शुल्क में एकरूपता लाने…

Read More

Ranchi. रामगढ़ में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में शनिवार को होने जा रहे श्राद्ध कर्म के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य की राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में होने जा रहे श्राद्ध कर्म में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. शिबू सोरेन का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘लोगों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए…

Read More

Ranchi. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया. दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा लाया गया और इसे विधानसभा परिसर में रखा जाएगा जहां मंत्री, विधायक और नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की. दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोरेन का शुक्रवार रात निधन हो गया था. सोरेन…

Read More

Jamshedpur. नयी दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक रामदास सोरेन को उनकी सादगी, जमीनी स्तर पर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए याद किया जाएगा. सोरेन का जन्म एक जनवरी 1963 को पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा गांव में हुआ था. वह एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे. अपनी राजनीतिक यात्रा घोराबंदा पंचायत के ग्राम प्रधान के रूप में शुरू करन वाले रामदास सोरेन अंततः हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक बन गए. रामदास सोरेन 1990…

Read More

Ranchi. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त, 2025 दिन शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. रामदास सोरेन 62 साल के थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि आपको ऐसे नहीं जाना चाहिए था, रामदास दा… अंतिम जौहर, दादा. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है.…

Read More