Author: News Desk

Jamshedpur: टाटा स्टील अब अपने लीज क्षेत्र से बाहर भी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रमम ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार के साथ चर्चा जारी है. लीज नवीनीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक साथ निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जमशेदपुर के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह शहर कंपनी और टाटा समूह की जड़ों से जुड़ा हुआ है. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रमम ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर की अनदेखी होने का आरोप सही नहीं है.…

Read More

पूर्वी चंपारण.पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में पूर्वी चंपारण जिले के 11 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 महिला और नौ पुरूष शामिल है, जबकि हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल है,जिनमे कई बच्चे भी शामिल है. जानकारी के अनुसार सभी यात्री पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के चिरैया बाजार,सरसावा,गजपुरा व लालबेगिया सहित आसपास गांव के है.सभी रक्षाबंधन के दिन बाल्वो बस में सवार होकर देवघर गये थे,जहां से सभी गंगासागर में गंगा स्नान कर बस से मोतिहारी वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बस बर्धमान जिले के…

Read More

रांची. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. अपने उद्बोधन में उन्होंने राज्य सरकार की ओर संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश और दुनिया झारखंड की ओर देख रही है. यहां अवसरों की कोई कमी नहीं है. चाहे आधारभूत संरचना में निवेश हो, ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की बात हो, उद्योगों में नवाचार की पहल हो, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्नति हो, कृषि में नए…

Read More

रामगढ़. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में शुक्रवार को झंडोत्तोलन किया. एक तरफ मुख्यमंत्री के पिता के जाने का दुःख पूरा परिवार झेल रहा है लेकिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सिद्धांतों को मुख्यमंत्री ने आत्मसात कर लिया है. देश और अपने लोगों के लिए उन्होंने गांव में ही रहकर न सिर्फ राजधर्म निभाया, बल्कि तिरंगा फहरा कर राष्ट्र धर्म का भी बखूबी पालन किया. पैतृक आवास के पास बनाए गए स्थाई हेलीपैड के पास ही उन्होंने तिरंगा लहराया. इस मौके पर जिले के कई अधिकारी और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे.

Read More

रांची. झारखंड के पुलिस महानिदेश (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को ध्वजारोहण किया. मौके पर डीजीपी ने सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने झारखंड को अपराधमुक्त व नक्सलमुक्त तथा स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध बनाने का आह्वान किया. देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए वर्ष 2025 के माह-जनवरी से माह-जून तक (अर्धवार्षिक) राज्य में कुल 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 17 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए.…

Read More

New Delhi.वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने मंत्रियों के समूह (जीओएम) को दो स्लैब वाली जीएसटी दर संरचना और साथ ही चुनिंदा वस्तुओं के लिए विशेष दरों का प्रस्ताव दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि जीएसटी सुधार दिवाली तक लागू हो जाएंगे, जिससे कर का बोझ काफी कम होगा और छोटे उद्योगों को लाभ होगा. इस घोषणा के तुरंत बाद, वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीओएम के साथ साझा किया गया केंद्र का प्रस्ताव तीन बिंदुओं पर आधारित है – संरचनात्मक सुधार, दरों को युक्तिसंगत बनाना और जीवन को आसान…

Read More

Garhwa. गढ़वा जिले में शुक्रवार को एक सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने बताया कि यह हादसा नवाड़ा गांव में हुआ. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), राजू शेखर चौधरी (55) और माल्टू राम के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए जनवरी से अब तक छह महीनों में 1200 साइबर अपराधियों को और साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 484 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुप्ता ने कहा कि पुलिस अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और 27,000 एकड़ भूमि पर इसकी फसल नष्ट की गई है. वह यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. डीजीपी ने कहा, झारखंड…

Read More

New Delhi. निजी कार, जीप और वैन के लिए 3,000 रुपये का सालाना राजमार्ग टोल पास की व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी. इसके शुरू होने से पहले, सरकार ने फास्टैग-आधारित वार्षिक पास के लिए प्री-बुकिंग विंडो खोल दी है. इससे उपयोगकर्ता एक वर्ष में 3,000 रुपये के एक बार रिचार्ज पर 200 राजमार्ग टोल बूथ को पार कर सकेंगे. वार्षिक पास को सक्रिय करने के लिए अलग से एक लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध है. यह लिंक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा. फास्टैग कार्ड को…

Read More

Jamshedpur. 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन हुआ. जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने परेड निरीक्षण के बाद झंडारोहण किया और सलामी दी. अपने संबोधन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वतंत्रता सेनानियों, भगवान बिरसा मुंडा और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया. उन्होंने जिले के विकास कार्यों. और उपलब्धियों का विवरण बताया. इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह में वीर…

Read More