New Delhi. टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस के शेयरधारकों ने बृहस्पतिवार को हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सभी छह प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी. इनमें नोएल एन टाटा की कंपनी के निदेशक पद पर नियुक्ति भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से हुई शेयरधारकों की बैठक में साधारण और विशेष व्यवसाय मदों से जुड़े सभी प्रस्ताव सकारात्मक माहौल में पारित हुए. विशेष प्रस्तावों में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन टाटा की कंपनी के निदेशक पद पर नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई. निदेशक मंडल ने उन्हें रतन टाटा के निधन के…
Author: News Desk
Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. इनमें जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दी गयी. बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने की. काउंसिल ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2022 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए एनरॉलमेंट, कोर्सवर्क और एडमिशन फीस को मंजूरी दे दी है. नए निर्णय के अनुसार, पीएचडी एनरॉलमेंट और कोर्सवर्क फीस अब 10,000 रुपये कर दी गई है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्र यह राशि 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में छह महीने या कोर्सवर्क के अंदर जमा कर सकते…
Galudih. एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। पंचायत भवन के एक कोने में स्थित इस बैंक में घुसने के लिए चोरों ने पहले पंचायत भवन के मुख्य गेट का ताला काटा, फिर बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बैंक के लॉकर को काटने का प्रयास किया गया, लेकिन तभी साइरन बजने लगा. सायरन की आवाज देर तक गूंजती रही, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ और वे मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने देखा कि पंचायत भवन का मुख्य गेट…
Chaibasa. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चाईबासा में गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। यात्रा जिला समाहरणालय परिसर से शुरू होकर घड़ी घर चौक तक निकाली गई, जहां इसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं और आम नागरिक शामिल हुए. तिरंगा यात्रा के दौरान माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. बच्चे-बूढ़े सभी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए…
रांची. झारखंड शराब घोटाले के आरोपी और राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने पैरवी की, लेकिन अदालत ने उनके तर्कों को स्वीकार नहीं किया. इससे पहले बुधवार को हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई थी, जिसके बाद अदालत ने गुरुवार (14 अगस्त) को अंतिम सुनवाई की तारीख तय की थी. सुनवाई के दौरान विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी और दर्ज प्राथमिकी को…
Ranchi : झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में गुरुवार को स्वर्गीय शिबू सोरेन की पावन स्मृति में एक विशेष मौन सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया. शिबू सोरेन के जीवन और उनके संघर्षों के बारे में जानकारी प्राप्त की. शिबू सोरेन, जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जाना जाता है, ने झारखंड के आदिवासी समाज के उत्थान और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में अहम भूमिका निभाई. शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि कैसे उन्होंने अपने बलिदान और मेहनत से झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया. उनके जीवन…
Ranchi : झारखंड की हेमंत सरकार ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना को अब मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल कर लिया गया है. इस फैसले के बाद अब इस योजना के लाभार्थियों को भी 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. यह इलाज आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ट्रस्ट मोड में उपलब्ध होगा. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक को गंभीर बीमारी योजना में…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. यह संशोधन गणित एवं विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों के कुछ जिलों में चयन सूची की त्रुटियों को सुधारते हुए किया गया है. आयोग ने बताया कि यह बदलाव केवल कुछ पदों और जिलों पर लागू होगा, बाकी परिणाम पहले जैसे ही मान्य रहेंगे. संशोधित सूची में गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए पलामू से ST वर्ग का 1 पद (114317084), भाषा शिक्षक के लिए पूर्वी सिंहभूम से UR वर्ग (149961921) और गढ़वा से ST…
महिलाओं को काम की अनुमति, लेकिन कुछ शर्तों के साथ Ranchi : झारखंड में अब महिलाएं रात की शिफ्ट (नाइट शिफ्ट) में फैक्ट्रियों और कारखानों में काम कर सकेंगी. इसके लिए जरूरी संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है. अब यह विधेयक कानून बन गया है. इससे पहले झारखंड में कारखाना अधिनियम 1948 लागू था, जिसमें महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति नहीं थी. झारखंड सरकार ने यह बदलाव करते हुए विधेयक विधानसभा में पारित किया और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया था. नई व्यवस्था के तहत महिलाएं अब शाम…
Ranchi : राजधानी रांची में नशे के सौदागरों को एक बार फिर से तीखी चोट दी गयी है. ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने के इल्जाम में पुलिस ने दो लोगों को दबेचा है. इन दोनों को खादगढ़ा बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया है. धराये तस्करों में माधव कुमार चौधरी और एक किशोर शामिल है. माधव कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, किशोर को डिटेन किया गया है. इन दोनों के पास से पुलिस ने 23.08 ग्राम ब्राउन शुगर, करीब 18 हजार रुपये कैश, दो मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक जब्त की है. इस बात का…
