Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड सरकार अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को देगी 15 लाख तक मुफ्त इलाज
Breaking News

झारखंड सरकार अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को देगी 15 लाख तक मुफ्त इलाज

News DeskBy News DeskAugust 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : झारखंड की हेमंत सरकार ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना को अब मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल कर लिया गया है. इस फैसले के बाद अब इस योजना के लाभार्थियों को भी 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. यह इलाज आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ट्रस्ट मोड में उपलब्ध होगा. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक को गंभीर बीमारी योजना में शामिल 21 बीमारियों के लिए पैकेज तय करने का निर्देश दिया.

सहियाओं को मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन

बैठक में सहियाओं को ई-केवाईसी में सहयोग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का भी फैसला हुआ. अभी तक सहियाओं को प्रति कार्ड 5 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है. अतिरिक्त 5 रुपये का भुगतान राज्य सरकार करेगी. इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में भेजा जाएगा.

Jharkhand: JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे CM हेमंत, मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप

हर माह होगी अस्पतालों के चयन की बैठक

अपर मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों को जोड़ने के लिए हर माह बैठक करने और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्यकर्मी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बेहतर अस्पतालों को शामिल करना जरूरी है. इसके लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करना होगा ताकि झारखंड के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

Jamshedpur: MGM अस्पताल की मॉर्चरी में शव की आंखों को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Anand Mohan फिर जाएंगे जेल, Supreme court ने सजा में छूट का आदेश रद्द किया, एक महीने में सरेंडर करने का निर्देश

November 26, 2026

CM हेमंत सोरेन ने संशोधित खान कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, सालाना 13,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का दावा

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 25, 2026
Recent Post

Jharkhand: JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे CM हेमंत, मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप

November 26, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल की मॉर्चरी में शव की आंखों को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा

November 26, 2026

Jamshedpur: संविधान दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने ली संविधान पालन की

November 26, 2026

Cold Weather: आ रही पछुआ हवाएं, अगले तीन दिनों में बढ़ेगी कनकनी, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना

November 26, 2026

Tata Sons में अब आर-पार की लड़ाई! चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ अदालत पहुंचा Tata Trust, मुकदमा दायर

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group