Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम, कुछ जिलों व पदों पर होगा लागू
    Breaking News

    JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम, कुछ जिलों व पदों पर होगा लागू

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. यह संशोधन गणित एवं विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों के कुछ जिलों में चयन सूची की त्रुटियों को सुधारते हुए किया गया है. आयोग ने बताया कि यह बदलाव केवल कुछ पदों और जिलों पर लागू होगा, बाकी परिणाम पहले जैसे ही मान्य रहेंगे.

    संशोधित सूची में

    • गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए पलामू से ST वर्ग का 1 पद (114317084),
    • भाषा शिक्षक के लिए पूर्वी सिंहभूम से UR वर्ग (149961921) और गढ़वा से ST वर्ग (146431259),
    • सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए रामगढ़, सरायकेला खरसावां और चतरा से OBC और ST वर्ग के 3 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है.

    अब भी 15409 पद खाली

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कुल 26001 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अभी तक सिर्फ 10592 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई है.

    • कक्षा 1 से 5: 11000 पदों में से 4817 भरे गए, 6183 खाली
    • कक्षा 6 से 8: 15092 पदों में से 5775 भरे गए, 9317 खाली

    जिला स्तर पर भी पद खाली

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    • पश्चिमी सिंहभूम में 168 में से 98 पद भरे गए,
    • रांची में 5531 में से 3009 पद,
    • पूर्वी सिंहभूम में 3668 में से 2522 पद भरे गए.

    कमी का कारण और अगली योजना

    शिक्षा विभाग के अनुसार, कई जिलों में पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले और कुछ ने जॉइनिंग से पहले ही पद छोड़ दिया. खासकर ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में पद ज्यादा खाली हैं. अब विभाग सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र दे रहा है. आगे नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि सभी विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध हों और पढ़ाई में रुकावट न आए. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी JSSC की वेबसाइट पर संशोधित परिणाम देख सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JSSC has released the revised result of teacher recruitment exam will be applicable on some districts and posts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group