Author: News Desk

Garhwa. गढ़वा जिले में शुक्रवार को एक सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने बताया कि यह हादसा नवाड़ा गांव में हुआ. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), राजू शेखर चौधरी (55) और माल्टू राम के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए जनवरी से अब तक छह महीनों में 1200 साइबर अपराधियों को और साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 484 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुप्ता ने कहा कि पुलिस अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और 27,000 एकड़ भूमि पर इसकी फसल नष्ट की गई है. वह यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. डीजीपी ने कहा, झारखंड…

Read More

New Delhi. निजी कार, जीप और वैन के लिए 3,000 रुपये का सालाना राजमार्ग टोल पास की व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी. इसके शुरू होने से पहले, सरकार ने फास्टैग-आधारित वार्षिक पास के लिए प्री-बुकिंग विंडो खोल दी है. इससे उपयोगकर्ता एक वर्ष में 3,000 रुपये के एक बार रिचार्ज पर 200 राजमार्ग टोल बूथ को पार कर सकेंगे. वार्षिक पास को सक्रिय करने के लिए अलग से एक लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध है. यह लिंक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा. फास्टैग कार्ड को…

Read More

Jamshedpur. 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन हुआ. जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने परेड निरीक्षण के बाद झंडारोहण किया और सलामी दी. अपने संबोधन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वतंत्रता सेनानियों, भगवान बिरसा मुंडा और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया. उन्होंने जिले के विकास कार्यों. और उपलब्धियों का विवरण बताया. इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह में वीर…

Read More

New Delhi. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में आत्मनिर्भर, बुलंद और स्वाभिमान से भरे भारत की झलक देखने को मिली. देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 के लिए विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की तस्वीर खींची. भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने से लेकर जेट इंजन बनाने और परमाणु ऊर्जा के दस गुना विस्तार तक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर अग्रसर करने के लक्ष्य वाली…

Read More

Medninagar. सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द गांव के 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है. युवक को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबध किसी और साथ है. जिससे कारण वह मानसिक तनाव में रहता था. कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी में इस मामले को लेकर समझौता हुआ था. जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवक के पिता घर के बाहर काम कर रहे थे और मां खेत की तरफ गयी थी. युवक की पत्नी भी घर पर नहीं थी. आत्महत्या से पहले सुशांत ने सुसाइड नोट लिखा है.…

Read More

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल ने विवाद के बाद नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. सूत्रों के अनुसार, सोनारी बिरसा बस्ती की रहने वाली एक महिला और गणेश नामक युवक के बीच पिछले तीन-चार महीनों से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी. लेकिन कुछ विवाद के बाद दोनों एक साथ ब्रिज से छलांग लगाने ही वाले थे. इसी दौरान ब्रिज पर मौजूद कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी. उसके बाद आम लोगों की प्रयास से दोनों को…

Read More

Jammu. जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को बादल फटने से 55 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य अब भी मलबे में फंसे हैं. इस बीच, किश्तवाड़ में जारी राहत और बचाव कार्य में सेना भी शामिल हो गई है. जम्मू में सेना के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, ‘किश्तवाड़ के चिशोती गांव में बादल फटने के बाद व्हाइट नाइट कोर के जवान राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि सेना का प्रयास लोगों की जीवन की रक्षा करना और बचे हुए लोगों की सहायता करना है. जनसंपर्क अधिकारी ने बताया…

Read More

New Delhi. टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस के शेयरधारकों ने बृहस्पतिवार को हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सभी छह प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी. इनमें नोएल एन टाटा की कंपनी के निदेशक पद पर नियुक्ति भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से हुई शेयरधारकों की बैठक में साधारण और विशेष व्यवसाय मदों से जुड़े सभी प्रस्ताव सकारात्मक माहौल में पारित हुए. विशेष प्रस्तावों में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन टाटा की कंपनी के निदेशक पद पर नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई. निदेशक मंडल ने उन्हें रतन टाटा के निधन के…

Read More

Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. इनमें जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दी गयी. बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने की. काउंसिल ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2022 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए एनरॉलमेंट, कोर्सवर्क और एडमिशन फीस को मंजूरी दे दी है. नए निर्णय के अनुसार, पीएचडी एनरॉलमेंट और कोर्सवर्क फीस अब 10,000 रुपये कर दी गई है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्र यह राशि 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में छह महीने या कोर्सवर्क के अंदर जमा कर सकते…

Read More