Author: News Desk

New Delhi. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है.  झामुमो प्रवक्ता कुणाल ने इस बात की पुष्टि की है. बीते 2 अगस्त को अपने आवास जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में ब्रेन हेमरेज के कारण तबीयत बिगड़ जाने से मंत्री रामदास सोरेन को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था. तब से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सहारे थे.

Read More

JAMSHEDPUR.  बागबेड़ा बड़ौदा घाट के रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सहकारिता भवन में 15 अगस्त 2025 को आयोजित रक्तदान शिविर में 141  यूनिट रक्तदान हुआ. स्वं बीडी मंडल की स्मृति में आयोजित शिविर में कुल 170से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया था. इसमें कई लोग पहली बार रक्तदान करने वाले भी शामिल थे. शिविर स्व. बीडी मंडल की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था. रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बड़ौदा घाट में आयोजित शिविर में कई लोगों ने उपस्थिति दर्ज करायी. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, जमशेदपुर ब्लड बैंक का सहयोग रहा. इस मौके…

Read More

जमशेदपुर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने 79वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया.इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह हमारे संस्थान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे. मौके पर मौजूद संगठन के वरिष्ठ सदस्य Sgt राजकुमा शर्मा ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, सार्जेंट उमेश शर्मा ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया.इस अवसर पर जमशेदपुर के समस्त सैनिक परिवारों एवं…

Read More

जमशेदपुर. एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी में 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि कैप्टन अमिताभ, कौशल विकास प्रमुख, टीएसएफ विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा अतिथि श्री बी.के. सिंह, हमारे संस्थान के प्रचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय उपस्थित रहे. इस अवसर पर कप्तान अमिताभ कौशल विकास प्रमुख टीएसएफ ने देश के शहीदों एवं वीरों पर अपने विचार प्रकट किए एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया. कार्यक्रम संयोजक…

Read More

जमशेदपुर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने 15 अगस्त, 2025 को भारत का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गर्व और देशभक्ति की गहरी भावना के साथ मनाया. विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक पदाधिकारी, आमंत्रित गणमान्य अतिथि, संकाय सदस्य, शिक्षकेत्तर और गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी इस समारोह में शामिल हुए. राष्ट्र के वीरों के बलिदान का सम्मान करने और स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र के मूल्यों पर चिंतन करने के लिए आयोजित इस उत्सव कार्यक्रम से विश्वविद्यालय परिसर जीवंत रंगों और एकता की भावना से सराबोर हो गया. समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति…

Read More

जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर संध्या शंभू एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक श्री शंभू महतो एवं श्रीमती संध्या महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस.एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. मौसुमी महतो, डीन एकेडमिक डॉ. दीपक शुक्ला और डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे. राजेश कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री शंभू महतो और श्रीमती संध्या महतो द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन के साथ हुई. तिरंगे को सलामी देने के बाद पूरे परिसर…

Read More

जम्मू . जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में 14 अगस्त की दोपहर 12:30 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई. पहाड़ों से आए तेज पानी और मलबे की चपेट में आकर अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. हादसे में 167 लोगों को बचाया गया है, जिनमें 38 की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों में से 21 बॉडी की पहचान हो चुकी है. यह हादसा मचैल माता तीर्थयात्रा के पहले पड़ाव चसोटी गांव में हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु यात्रा शुरू करने के लिए जमा थे.…

Read More

भुवनेश्वर .राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर उत्कल विपन्न सहायता समिति द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि स्वतंत्रता में स्व और तंत्र है. स्व के आधार पर तंत्र चलता है तब स्वतंत्रता आती है . भारत एक वैशिष्ट्यपूर्ण देश है. वह दुनिया में सुख शांति लाने के लिए जीता है . दुनिया को धर्म देने के लिए जीता है. इसलिए हमारे राष्ट्रध्वज के केंद्र में धर्मचक्र है. ये धर्म सबको साथ लेकर, सबको जोड़कर, सबको उन्नत…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संकल्प और त्वरित कार्यशैली से ही मात्र 16 दिनों में उनके पिता दिवंगत शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा का कायाकल्प कर इसे दार्जिलिंग का रूप दे दिया गया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए यह बातें कही हैं. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि स्वर्गीय शिबू सोरेन की जन्म और कर्मभूमि नेमरा अब सिटी ऑफ ड्रीम्स एंड डेडिकेशन के रूप में विकसित हो चुका है. उन्होंने कहा कि अपने पिता के निधन के गम में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर में सोमवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP पीयूष पांडे ने SSP कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीटीओ धनंजय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की. कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन किया गया और देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया.

Read More